Maa Narmada Parivar distributed the symbols of Lord Shri Ram in the Dussehra procession.

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव
जबलपुर। दशहरा पर्व के अवसर पर मां नर्मदा परिवार, गोरखपुर द्वारा दशहरा चल समारोह के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य मूर्ति के स्वरूप वाले स्मृति चिन्ह (ट्रॉफी) वितरित किए गए।
धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रतन यादव, सतीश यादव सहित गोरखपुर क्षेत्र के व्यापारियों एवं मित्रगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
