नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज वाली सुविधा बंद कर दी है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को दावा किया कि बजट में इस योजना के लिए फंड आवंटित नहीं किया गया और चुपचाप इस बंद कर दिया गया है।
हाल ही में दिल्ली में पार्टी के संयोजक बनाए गए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से पेश किए गए बजट की डिटेल अब सामने आ रही है और कुछ इतनी खतरनाक है कि दिल्ली में हाहाकार मचने वाला है। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, '2017 में अरविंद केजरीवाल ने प्रावधान किया था कि यदि कोई मरीज दिल्ली सरकार के अस्पताल में सर्जरी के लिए आता है और उसे एक महीने के भीतर का समय नहीं मिलता है तो वह निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवा सकता है और खर्च सरकार वहन करेगी।' उन्होंने दावा किया कि अब रेखा गुप्ता सरकार ने इसे बंद कर दिया है।
दिल्ली सरकार ने 2017 में यह भी तय किया था कि यदि सरकारी अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन नहीं हो सकता है तो निजी अस्पताल से मुफ्त में करवा सकते हैं। भारद्वाज ने कहा कि इस योजना के लागू होने के बाद एक ही साल में 47 हजार मरीजों ने निजी अस्पतालों सर्जरी या जांच करवाई।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











