आमला में महाकाली मंदिर में हवन-पूजन, पार्षद खुशबू अतुलकर ने कराया कन्या भोज।

Havan-worship at Mahakali temple in Amla, councilor Khushboo Atulkar organized Kanya Bhoj.

  • क्षेत्र में सुख-शांति और अच्छी बारिश के लिए की प्रार्थना, 33 साल पहले दादी ने बनवाया था जागृत मंदिर।

हरिप्रसाद गोहे 

आमला। वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने अपने पुश्तैनी महाकाली मंदिर में हवन-पूजन कर कन्या भोजन कराया।

पूर्व पार्षद विजय अतुलकर ने बताया कि यह मंदिर उनकी माता एवं खुशबू की दादी श्रीमती रामकली रसिया अतुलकर द्वारा 16 अक्टूबर 1993 को बनवाया गया था। जयपुर से मंगवाई गई संगमरमर की 7 फीट ऊंची महाकाली की प्रतिमा यहां स्थापित है, जिसके चरणों में महाकाल विराजमान हैं। मंदिर परिसर में काल भैरव जी की मूर्ति भी स्थापित है। मान्यता है कि यह जागृत मंदिर है और यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

पार्षद खुशबू अतुलकर ने बताया कि माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं जिले को सूखे से मुक्ति दिलाने के लिए पुनः अच्छी बारिश की कामना की गई है। पूजन के पश्चात कन्याओं को भोजन कराकर तिलक लगाया और उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया।

Loading spinner
Advertisement