केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सीयूईटी के लिए एक जरूरी घोषणा की गई है। CBSE स्कूलों के प्रिंसिपलों और काउंसलरों के लिए एक खास प्रोग्राम शुरू कर रहा है। यह प्रोग्राम ऑफलाइन मोड में 17 अप्रैल, 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। इसका मकसद है कि स्कूल के लीडर्स CUET (सीयूईटी) परीक्षा के बारे में अच्छे से जान लें। इससे वे बच्चों को यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए बेहतर तरीके से गाइड कर पाएंगे।
सीयूईटी से जुड़े इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि CUET परीक्षा का पैटर्न और एडमिशन का तरीका सबको समझ में आ जाए। CBSE से जुड़े स्कूलों के प्रिंसिपल और काउंसलर इसमें भाग ले सकते हैं। इससे स्कूल के टीचर्स बच्चों को अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने में मदद कर पाएंगे।
CUET 2025 ओरिएंटेशन क्यों है जरूरी?
CUET, यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की ओर से शुरू की गई एक परीक्षा है। यह भारत की यूनिवर्सिटीज में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए होती है। CBSE के अनुसार CUET यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए स्कूलों को इसके हिसाब से तैयार रहना चाहिए और इसी काम को अच्छी तरह से करने लिए सीबीएसई की ओर से इस प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











