Major action by Bordehai police: Cannabis was being cultivated under the guise of a maize crop; 29 plants seized. Police raided the village of Bodud, recovered cannabis worth ₹44,000, and arrested the accused.
- एसपी वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान तेज।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/बोरदेही/। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बोदुड़ में मक्का की बाड़ी की आड़ में की जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है।थाना बोरदेही पुलिस को दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोदुड़ रैय्यत निवासी भूरा अखण्डे ने अपनी मक्का की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।टीम ने जब बाड़ी की तलाशी ली तो मक्का के पौधों के बीच गांजे के 29 हरे-भरे पौधे लहलहाते हुए मिले। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी पौधों को जप्त कर लिया। पुलिस के अनुसार जप्त किए गए 29 हरे गांजे के पौधों का कुल वजन 7.450 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 44,700 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
भूरा पिता कल्लू अखण्डे, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बोदुड़ रैय्यत, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, उपनिरीक्षक पंचम सिंह उईके, सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह मेहर, सहायक उपनिरीक्षक मिंतलाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक नीरज शेडे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक रोहित भारती, आरक्षक उमेश विश्वकर्मा, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक चालक किशोर साहू एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री से दूर रहें। यह कानूनन गंभीर अपराध है। यदि किसी को भी आसपास ऐसी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल निकटतम थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।