जोधपुर
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है यह जोधपुर में एक मामले में सामने आया है, जहां एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने इलाज का बहाना बनाकर युवती को जोधपुर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया और बार-बार शारीरिक शोषण किया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के एक थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती जोधपुर से सटे जिले की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उसकी आरोपी युवक से पहचान हुई थी। युवक ने पहले सोशल मीडिया पर नजदीकियां बढ़ाईं फिर इलाज के बहाने जोधपुर बुलाकर एक होटल में ठहराया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती का कहना है कि आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर उन्हें दिखाकर धमकाता रहा। बार-बार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस से संपर्क किया।
थानाधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत भी खंगाले जा रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






