विनाश नहीं, सृजन के लिए हुआ हम सब का जन्म – राजीव खंडेलवाल।

We were all born for creation, not for destruction — Rajeev Khandelwal.

  • प्रकृति से खिलवाड़ का दुष्परिणाम भुगत रहा जीव जगत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

हरिप्रसाद गोहे
आमला । हमारा जन्म विध्वंस के लिए नहीं, सृजन के लिए हुआ है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के कानून का सख्ती से पालन कर ही बेहतर भविष्य की कल्पना साकार हो सकती है। दिखावे की जिंदगी में इंसान अपनी सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है, जिसका दुष्परिणाम बदलते ऋतु चक्र के रूप में सामने है।
उक्त विचार सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष, लेखक एवं प्रसिद्ध कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल ने व्यक्त किए। वे महेश साहू द्वारा आयोजित नवरात्रि मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

औषधीय पौधे का रोपण
कार्यक्रम में सार्थक सृजन संस्था द्वारा राजीव खंडेलवाल एवं राजा ठाकुर के हाथों अर्जुन के औषधीय पौधे का रोपण कराया गया। संस्था ने बताया कि अर्जुन का पौधा पर्यावरण के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।
खंडेलवाल ने कहा कि “पौधरोपण केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।”


गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व विधायक निलय डागा, डॉ. के.के. श्रीवास्तव, अधिवक्ता महेंद्रनाथ भार्गव, राम भार्गव, डॉ. तरुण साहू, महेश साहू, सीमा चौरिया, डॉ. बी.पी. चौरिया, प्रवीण गुगनानी, लेखक बलवंत धोटे, विमल मदान सहित सार्थक सृजन के चंद्रशेखर सोनी, अनिल सोनी पटेल, यशवंत चढ़ोकार, जयंत सोनी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Loading spinner
Advertisement