नई दिल्ली
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नफरती पोस्ट करने वाले शख्स नदीम अली को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने नदीम अली को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि शनिवार को नदीम को गिरफ्तार किया था। हालांकि नदीम को जमानत मिल गई है।
नदीम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि देश मे गृह युद्ध होना चाहिए। इसके अलावा नदीम की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ फोटो भी वायरल हो रही है।
नदीम ने क्या पोस्ट किया?
नदीम ने अपने पोस्ट में लिखा था कि भारत गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है। इसके अलावा नदीम ने लिखा था कि संघी बनाम भारतीयों के बीच गृहयुद्ध होना चाहिए,जिस तरह मणिपुर में चल रहा है, आर पार की लड़ाई होनी चाहिए।
नदीम अली और उसके पोस्ट
केजरीवाल और संजय सिंह के साथ तस्वीरों में वायरल हुए नदीम अली के विवादित पोस्टों के खिलाफ सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा था और लोग नदीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके अलावा केजरीवाल और संजय सिंह के साथ नदीम की तस्वीर को लेकर भी लोग आम आदमी पार्टी की कड़ी आलोचना कर रहे थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









