इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण के तहत ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसके तहत क्राइम ब्रांच ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम टैबलेट्स की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुटकेश्वर मंदिर के सामने खाली मैदान में एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित पिता महेंद्र गुप्ता (44) निवासी लाभ अपार्टमेंट, गांधीनगर, इंदौर बताया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1200 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई।
आरोपी के पास से बरामद नशीली दवाओं के संबंध में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत थाना अपराध शाखा में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से इंदौर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी चोट है। क्राइम ब्रांच टीम ने लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई कर रही है, जिससे शहर में नशीली दवाओं का अवैध व्यापार रोकने में मदद मिल रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।