दुर्गा पंडालों में ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में नवरात्रि के पावन अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ“ योजना के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम और कन्या शिक्षा के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायक स्लोगन और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ-आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाओ“ जैसे प्रभावशाली संदेश के साथ लोगों को यह बताया जा रहा है कि बेटियां समाज और देश का भविष्य हैं और उनके जीवन और शिक्षा की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अभियान के अंतर्गत खासतौर पर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कठोर संदेश दिए जा रहे हैं, जैसे-“कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, बेटी को जीवन का हक दो“। साथ ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपील की जा रही है, ताकि देश को एक सशक्त भविष्य मिल सके। कार्यक्रम आयोजकों का कहना है कि नवरात्रि के इस पावन पर्व पर देवी दुर्गा की पूजा के साथ ही समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव जगाना आवश्यक है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









