बेंगलुरू
पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह हॉकी इंडिया लीग की वापसी से बेहद खुश हैं, और उन्हें उम्मीद है कि दो दिन में होने वाली नीलामी काफी रोमांचक होगी।
एचआईएल 2024-25 खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, जिसमें पुरुषों की नीलामी 13 और 14 अक्टूबर को होगी जबकि महिलाओं की ऐतिहासिक नीलामी 15 अक्टूबर को होगी।
सरदार सिंह ने कहा, “एचआईएल एक अविस्मरणीय अनुभव था; हम लंबे समय तक उच्च प्रदर्शन वाले माहौल में थे, जहां हमने दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेला। इससे खिलाड़ियों के लिए सीखने का माहौल बना और उन्हें विभिन्न संस्कृतियों और मानसिकताओं से परिचित कराया गया। एक प्रभावशाली युवा खिलाड़ी के लिए यह अनुभव उसके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा।”
2013 में पहले संस्करण में, 38 वर्षीय खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। उन्होंने लीग के सभी संस्करणों में खेला, जिसमें जेमी ड्वायर, मोरिट्ज़ फर्स्टे और कई अन्य खिलाड़ियों के साथ दिल्ली वेवराइडर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
सरदार सिंह भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी थे, जब उन्होंने 2008 के सुल्तान अजलान शाह कप में टीम की अगवाई की थी, तब उनकी उम्र 21 साल थी। तब से उन्होंने कप्तान और कोच के तौर पर अनगिनत खिलाड़ियों को तैयार किया है।
2017 में एचआईएल के अपने आखिरी सीजन में सरदार सिंह जेपी पंजाब वॉरियर्स के सह-कप्तान थे और मौजूदा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप कप्तान हार्दिक सिंह के मेंटॉर थे। अपने आदर्श की नकल करते हुए, हार्दिक एक कमांडिंग मिडफील्डर के रूप में विकसित हुए हैं और उन्होंने दो ओलंपिक कांस्य पदक जीते हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











