मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
डॉ.आर.एन. एस. शिक्षा महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ के छात्र एवम् छात्राओ द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर वृद्धा आश्रम मे वृद्धजनों के साथ दीवाली मनाई गई,
जिसमें छात्राओ द्वारा नगर भ्रमण कर रैली निकाली गई तत्पश्चात भगत सिह तिराहा के पास नुक्कड नाटक किया गया जिसमें लोगो को जागरूक किया गया कि आज के समय मे हमे अपने माता पिता एवं बुजुर्गो को सम्मान करते हुए वृद्धा आश्रम में ताला लगा कर अपनों को घर पर परिवार के साथ सम्मान एवं प्रेम के साथ रखा जाय।
दीवाली पर्व के अवसर पर छात्र एवं छात्राओ द्वारा वृद्धा आश्रम मे नए कपड़े, गर्म हीटर , फल एवं मिठाई उपहार भेट किया गया। वृद्धजन अपने बीच छात्र एवं छात्राओ को पाकर बहुत हर्ष एवं सम्मान की भावना से अभिभूत हो गये,
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य नीतू सिंह, सहायक प्रध्यापक नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, संकेत शर्मा, शिवकुमार, अंकिता कश्यप, अनुपमा बनर्जी, खुशी शर्मा, पिंकी राव, सहित समस्त छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाये उपस्थित रहें।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








