इंदौर
इंदौर में दीपावली त्यौहार के समय राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट, जवाहर मार्ग सहित कई क्षेत्रों में फुटपाथों पर भी अस्थाई दुकानें लगाकर सामान बिक रहा है। इससे क्षेत्र के दुकानदार नाराज है। शनिवार को उन्होंने काले कपड़े पहन कर विरोध जताया। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों के बाहर काली साडि़यां भी टांग दी।
विरोध जता रहे राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारी पुलिस अफसरों से मिले और अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को दुकानदार टैक्स भरते है। जीएसटी चुकाते है। नगर निगम को प्राॅपर्टी टैक्स और सफाई का टैक्स चुकाते है,लेकिन हमारे बजाए सहुलियत फुटपाथ और सड़क पर सामान बेचने वालों को दी जा रही है। व्यापारी अक्षय जैन ने कहा कि वे हमारी दुकानों के सामने सामान बेचते है। ग्राहकों के आने की जगह नहीं बचती। लोग भी दुकानों तक आने के बजाए उनसे सामान खरीद लेते है।
इस कारण हमारा धंधा चौपट हो जाता है। काले कपड़े पहन कर आए व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को हम हटाने की कोशिश करते है तो वे मारपीट करने पर उतार आते है। दो दिन पहले एक व्यापारी के हाथ में राॅड मार दी गई। उसके हाथ में दस टांके आए।
नो पार्किंग जोन मत करो
व्यापारियों ने कहा कि दीपावली के त्योहार के समय पांच दिन तक राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया जाता है। इससे ग्राहक हमारी दुकानों तक नहीं आते। वाहनों के सड़कों पर नहीं चलने से फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को और आजादी मिल जाती है। व्यापारियों ने अफसरों से मांग करते हुए कहा कि त्यौहार के समय नो पार्किंग जोन मत करिए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र







