मुंगेली।
प्रकाश का पर्व दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे भारतीय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। क्या आम और क्या खास, हर वर्ग इस त्योहार को इस तरह मनाता है कि वह उसे यादगार बना सके। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवाली को अनोखे रूप से मनाते हुए न सिर्फ एक संदेश देने की कोशिश की है, बल्कि इसे जिस अंदाज में मनाया गया वह काफी प्रेरणादायक भी है।
इस दिवाली जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराम पटेल ने अपने-अपने कार्यालय में पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों के साथ अनोखे ढंग से दीपावली का यह पर्व मनाकर जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की है।
कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया
मुंगेली जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस ने दीपावली पर्व को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। इस त्योहार में सभी वर्ग के लोग त्योहार का आनंद लेते हुए दिखाई दिए, मंदिरों एवं विभिन्न स्थलों में रोशनी की गई। इसी क्रम में शासकीय भवनों को भी रोशनी किया गया था। जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए एवं मुंगेली के लोगों की खुशहाली की कामना की।
थाना व चौकी प्रभारियों ने इस तरह मनाया त्योहार
इसी क्रम में जिले के थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने थाना क्षेत्र के कोटवारों को दीप व रंगोली दिए गए और शहीद जवानों के परिजनों के साथ भी दीपावली त्यौहार मनाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मुंगेली स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई और मिठाई व फल वितरित किए गए। दीपावली के इस पावन पर्व पर जिला कलेक्टर राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मुंगेली जिला वासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामना देते हुए जिलेवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र