सारंगढ़.
राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी की गई। इस दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ खेलभांटा मैदान में चल रही तैयारी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान कार्यक्रम स्थल पर हडकंप मच गया।
दरअसल, कार्यक्रम स्थल पर बैनर लगते समय एक शिक्षक बिजली के चपेट में आ गया। करंट लगने से शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ खेलभांटा मैदान में राज्योत्सव के आयोजन की तैयारी के दौरान शासकीय विभागों की स्थलों पर बैनर लगाया जा रहा था। इस बीच शिक्षा विभाग के स्थल पर बैनर लगा रहे शिक्षक बिजली के चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। आनन-फानन में शिक्षक को जिले के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय सरकारी शिक्षक भगत राम पटेल भेड़वन में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए थे। वे अपने विभाग के स्थल पर बैनर लगा रहे थे। इस दौरान वे करंट के चपेट में आ गए। वहीं मौके पर शिक्षक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर हड़कंप मच गया है। इस पूरी घटना को लेकर एक फेसबुक यूजर ने सोशल मीडिया लिखा कि सहायक शिक्षक की मौत के बाद भी राज्य उत्सव में जिला प्रशासन डूबी हुई है। उन्होंने विरोध करते हुए लिखा कि हद है कि सहायक शिक्षक भगत राम पटेल के मौत के बाद भी जिला प्रशासन का राज्य उत्सव जारी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र