भोपाल
जिले में खाद कारोबारियों द्वारा डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है।इसकी शिकायतें किसानों द्वारा लगातार कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से की जा रही थी।इसको लेकर हाल ही में एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किसानों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
इसी के तहत बैरसिया एसडीएम ने शुक्रवार को गौर कृषि सेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया है। यहां कृषि सेवा केंद्र संचालक द्वारा किसानों से एक बोरी डीएपी पर 500 रुपये और यूरिया खाद पर 73 रुपये अधिक लिए जा रहे थे।
मनमाने दाम पर बिक रही थी खाद
एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बैरसिया में नरसिंहगढ़ रोड पर स्थित गौर कृषि सेवा केंद्र पर शासकीय मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही है। इसके बाद करुणा दंडोतिया, वरिष्ठ कृषि अधिकारी पीएस गोयल, पटवारी सुरेंद्र सिंह दांगी के साथ केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां पर संचालक कमल सिंह गौर के द्वारा डीएपी के तय दाम एक हजार 350 रुपये प्रति बोरी की बजाए एक हजार 850 रुपये लिए जा रहे थे। जबकि यूरिया खाद पर प्रति बोरी 267 रुपये के बजाय 340 रुपये वसूल किए जा रहे थे।
प्रकरण दर्ज
ऐसे में खाद की कालाबाजारी करना सही पाया गया, तो कृषि विकास अधिकारी पीएस गोयल की शिकायत पर बैरसिया थाना पुलिस ने संचालक कमल सिंह गौर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
गोदाम किया सील
एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत गौर कृषि सेवा केंद्र का नरसिंहगढ़ रोड स्थित गोदाम को सील कर दिया गया है। टीम द्वारा लगातार खाद विक्रय पर नजर रखी जा रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











