Tribute meeting organized on Mahaparinirvana of Doli Devi Ahirwal
भोपाल। मध्य प्रदेश सर्व जाटव संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अहिरवाल की धर्मपत्नी श्रीमती डोली देवी अहिरवाल का 15 नवंबर 2024 को महापरिनिर्वाण हो गया था। उनके परिवार को संबल प्रदान करने द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ मप्र के अध्यक्ष भदंत शाक्यपुत्र सागर थैरोजी, कोषाध्यक्ष भंते राहुलपुत्र के सानिध्य में बुद्ध वंदना की गई। इसी दिवस 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस होने के कारण उपस्थित जन समूह के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का भी वाचन कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भदंत शाक्यपुत्र सागर थैरोजी व भंते राहुलपुत्र, स्व श्रीमती डोली देवी अहिरवाल के पति एवं सर्व जाटव संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अहिरवाल, बेटे एवं पुत्रवधू श्रीमती लक्ष्मी -दिनेश बिजोले, श्रीमती चंचल-महेश बिजोले, श्रीमती मनोरमा-अरुण बिजोले, श्रीमति श्रुति-चंद्रशेखर बिजोले तथा बेटी-दामाद श्रीमती सरोज-सत्य विजय चन्दन, श्रीमती मीना-डॉक्टर शेखर अहिरवार तथा नाती-नातिन अभिजीत चन्दन, अभिषेक चन्दन, प्रिंसी अहिरवार, मिशेख अहिरवार तथा पोता-पोती पलक बिजोले, तनिष्क बिजोले, डिंपी बिजोले, मिली बिजोले, मेहुल बिजोले, गुनगुन बिजोले, टीशा बिजोले, पल्लवित बिजोले के साथ दलित इंडियन चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज (डिक्की) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिरवैया व उनके अन्य पदाधिकारीगण एवं परिवार के समस्त नाते रिश्तेदार ईष्ट मित्र एवं सहयोगी, मार्गदर्शक उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








