BJP is running away from public issues, not allowing discussion in the Assembly
- सिलवानी विधायक देवेन्द्र पटेल ने भाजपा पर साधा निशाना
भोपाल। रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से दूर भाग रही है वह नहीं चाहती की जनता के मुद्दों पर विधानसभा मैं चर्चा हो।
पटेल ने कहा कि भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बहुत सारे वादे किए थे, चाहती है तो वह चर्चा से दूर भाग रही है। इससे पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद लिए जेल जाना पड़ रहा है। किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया था, जिसमें से वह मुश्किल 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लाडली बहनाओं को ₹3000 देने की बात कही थी, जिसको एक साल बीत गया, अभी तक इसमें से आधी राशि भी हर महीने तक नहीं मिल रही है। बमुश्किल 1250 ही दे रही है। अब सुना है कि सरकार इसके भार नहीं झेल पा रही है, इसलिए इसको बंद करने की दिशा में बयानबाजी शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि मोहन सरकार जनहित के मुद्दों पर फेल है। विपक्ष के विधायकों को बजट देने में भारी भेदभाव हो रहा है। आज महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं है। महगाई आसमान छू रही है। प्रशासन बेलगाम हो गया है। पटवारी बिना पैसे के कोई काम नहीं कर रहा है। ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनकी सरकार अनदेखी कर रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











