बेंगलुरु.
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए बेंगलुरु में रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। इस नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें खरीदने में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में गुजरात जायंट्स 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदने में कामयाब रही।
अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुम्बई ने खरीदा
अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुंम्बई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। 16 वर्षीय खिलाड़ी को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंत में बाजी मुंबई ने मारी।
सिमरन शेख गईं गुजरात में
सिमरन शेख नीलामी में अभी तक खरीदी गईं खिलाड़ियों में सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.9 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। सिमरन शेख को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स में जंग देखने को मिली और बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद भी बोली बढ़ती रही, लेकिन अंत में दिल्ली पीछे हट गई और 1.90 करोड़ में सिमरन को गुजरात जायंट्स ने ले लिया।
प्रेमा रावत को आरसीबी ने खरीदा
ऑलराउंडर प्रेमा रावत को रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 1.20 करोड़ में खरीदा है। प्रेमा का बेस फाइस 10 लाख रुपये था। प्रेमा को खरीदने के लिए दिल्ली ने बोली की शुरुआत की लेकिन जल्द ही इसमें बेंगलुरु उतर गई और बोली 1 करोड़ के ऊपर पहुंच गई। आखिर में दिल्ली पीछे हट गई और बेंगलुरु ने 1.20 करोड़ में खरीद लिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






