रायपुर
शिवम् एजुकेशनल एकेडमी इंद्रप्रस्थ ब्रांच 6वाँ वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आज 22 दिसंबर को रॉयल क्लब रायपुरा में बड़े ह धूम धाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा। शिवम एजुकेशनल एकेडमी अपना 6 वा वार्षिक उत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम जिसमें शिक्षा प्रद कार्यक्रम का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके शमा बांधकर काफी तालिया बटोरी ।
नाटक के जरिए जल,पर्यावरण,शिक्षा,एवं देशप्रेम पर अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत करके बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट डॉ.सुधीर शर्मा, शिवम एजुकेशनल एकेडमी के चेयरमैन आर. एन. मिश्रा, डायरेक्टर पूर्वा पांडेय,प्रिंसिपल विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति सराहनीय रही। स्कूल के बच्चों के सभी पालकगण द्वारा बच्चों को काफी एप्रिशिएट किया ,एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











