छतरपुर
हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले बागेश्वर धाम के पीठधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत में रहने वाले ईसाई और मुस्लिमों को हिंदू बताया है। साथ ही कहा कि उनकी 8वी-9वी पीढ़ी के लोग पहले रामलाल, श्यामलाल थे। क्रिसमस से एक दिन पहले आयोजित कथा में उन्होंने यह बयान दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, कल बागेश्वर धाम से महाराष्ट्र के जलगांव यात्रा के पहले धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिन्दू हैं। ईसाई और मुसलमानों की 8 वीं 9 वीं पीढी हिन्दू थी। सभी पहले राम लाल,श्याम लाल थे। सब सनातनी हैं। कोई पराया नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “हमनें प्रण कर लिया है की जब तक जिएगे हम नहीं सुधरेंगे। हम हिन्दू राष्ट्र बनाकर ही मानेंगे। हम तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अपने लिए नहीं लड़ रहे। तुम्हारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी और अपनी बहन-बेटियों को सुरक्षित रखना है तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा।”

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।