उमरिया
उमरिया जिले के चिल्हारी निवासी लखन यादव पिता कन्हाई लाल यादव निवासी चिल्हारी को व्हीलचेयर मिलने पर कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के संज्ञान में यह बात लाई गई कि लखन यादव जन्म से विकलांग है । लखन अपनी छोटी सी किराना की दुकान चलाकर अपना और अपनी मां का पालन पोषण करता है। कलेक्टर ने प्रमुखता से स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए लखन यादव का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा व्हीलचेयर उपलब्धे करवाई । व्हीलचेयर मिल जाने पर लखन अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए, उनका कहना है कि अब बिना किसी सहारें के आवागमन कर सकूंगा ।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।