भोपाल
कांग्रेस सांसद श्रीमती सोनिया गाँधी द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ये टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय है और इसके लिए श्रीमती गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कल देर रात अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के लिए कांग्रेस सांसद श्रीमती गाँधी द्वारा की गई अत्यंत अशोभनीय टिप्पणी सम्पूर्ण राष्ट्र का अपमान, विशेषकर महिलाओं के सम्मान पर आघात और जनजातीय समाज के स्वाभिमान का अपमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे श्रीमती गांधी से मांग करते हैं कि वे अपने अमर्यादित शब्दों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू, संपूर्ण आदिवासी समाज और पूरे देश से तुरंत माफी मांगें।संसद में कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर श्रीमती गांधी की प्रतिक्रिया को लेकर देश भर में भाजपा नेताओं के बयान आए हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र