लखनऊ
उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बोगस वोटिंग का आरोप लगाया है। यादव ने कथित तौर पर बोगस वोटिंग के आरोप वाले कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और कहा कि चुनाव आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या जिससे पता चले कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह धांधली कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने जो तीन वीडियो शेयर किए हैं उनमें दो एक ही आदमी के हैं जबकि तीसरे में एक बुजुर्ग आदमी खुद से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाले हैं।
अखिलेश यादव के द्वारा डाले गए एक वीडियो में कथित तौर पर खुद को राम बहोर पांडेय बताने वाले एक बुजुर्ग एक यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाला है। बूथ का पूछने पर वो अमानीगंज रायपट्टी बता रहे हैं। अखिलेश यादव ने सुबह भी पुलिस जवानों के द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने और इससे वोटरों के बीच दहशत फैलने का आरोप लगाया था। अयोध्या के एसएसपी राजकरन नय्यर ने अखिलेश के आरोपों का खंडन कर दिया था।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











