नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आपको वोट प्रतिशत देखना होगा। कई स्थानों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। ग्राउंड पर एक बड़ा बदलाव आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) हारी है क्योंकि वोटर कांग्रेस की तरफ मुड़े हैं। वोट प्रतिशत अब कांग्रेस के पक्ष में है।"
वाड्रा ने यह भी कहा कि बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा, "INDIA गठबंधन को अपनी मतभेदों को अलग रखकर एकजुट रहना चाहिए ताकि बीजेपी को चुनौती दी जा सके।" इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर तीखा तंज किया था।
अब्दुल्ला ने शनिवार को रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “… और लड़ो आपस में।” उन्हाेंने अपनी पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो – जीआईएफ भी दिया है जिसमें एक ऋषि को दर्शाया गया है जो कह रहे हैं, “जी भर कर लड़ो। समाप्त कर दो एक दूसरे को।” हालांकि वीडियाे में ध्वनि नहीं है बल्कि लिप्यांतरण किया गया है।
दिल्ली में सत्तारुढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इंडिया समूह का हिस्सा है लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांगेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









