BJP appoints 72 new district presidents in UP: Smriti’s close aide Sudhanshu Shukla gets command in Amethi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने रविवार को 72 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। अमेठी में पार्टी ने युवा नेता सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया है। शुक्ला पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के करीबी माने जाते हैं।
सुधांशु शुक्ला पेशे से अधिवक्ता हैं और इससे पहले भाजपा के जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स पर बधाई संदेश साझा किया।
ईरानी ने अपने संदेश में न केवल सुधांशु शुक्ला को, बल्कि रायबरेली से नियुक्त किए गए बुद्धिलाल पासी समेत प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि 2024 का चुनाव हारने के बाद से स्मृति ईरानी अमेठी नहीं आई हैं। जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली का आशीर्वाद प्राप्त व्यक्ति ही इस पद पर नियुक्त होगा। सुधांशु शुक्ला की नियुक्ति से यह अनुमान सही साबित हुआ है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें