कासरगोड
केरल के कासरगोड में नीलेश्वर के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में मंगलवार तड़के वार्षिक थेय्यम उत्सव के दौरान आतिशबाजी भंडारण क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट में लगभग 154 लोग झुलस गए।
कासरगोड के कलेक्टर इंबासेकर के. ने बताया कि त्योहार के लिए रखे गए पटाखों में विस्फोट हो गया और कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि 154 लोगों में से 97 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से आठ लोग 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि 16 लोगों को कान्हानगढ़ जिला अस्पताल में, 10 लोगों को मावुंगल संजीवनी अस्पताल में, 10 लोगों को कन्नूर के परियाराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में, 17 लोगों को कान्हानगढ़ ऐशल अस्पताल में , तीन लोगों को कान्हानगढ़ अरिमला अस्पताल में , 18 लोगों को मिम्स अस्पताल कन्नूर में, 18 लोगों को मैंगलोर एजे मेडिकल कॉलेज में और शेष लोगों को कासरगोड जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र