कूल कूल गर्मी : मई के पहले पखवाड़े में मात्र तीन दिन 40 से ऊपर गया पारा, 25 साल बाद इतना

भोपाल मई माह का पहला पखवाड़ा बीत गया है। आमतौर पर मई का पहला पखवाड़ा काफी तपिश भरा होता है, लेकिन इस बार लगातार बादल, तेज हवा, बारिश के चलते मई में गर्मी से राहत मिल रही है। तापमान लगातार सामान्य से नीचे बने हुए हैं। पिछले 25 सालों बाद मई के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है। इसके पहले वर्ष 2000 में भी मई के पूरे माह में बारिश हुई थी और तब पूरे मई माह में 23 दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम थे।  एमपी के भोपाल शहर में बीते दिन धूप खिली रही। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान आधा डिग्री की गिरावट आई। मई में 25 सालों बाद पहले पखवाड़े में ऐसी स्थिति बनी है। इसके पहले वर्ष 2000 में भी मई में ऐसी स्थिति बनी थी। इसके बाद 2023 में भी अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन पहले पखवाड़े में 8 दिन तापमान 40 डिग्री से कम थे। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2000 से लेकर अब तक 25 साल में यह सबसे कम है। इन 25 वर्षों में कभी ऐसा नहीं हुआ। 15 दिन में से सिर्फ तीन दिन ही दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। पिछले 12 दिन में एक भी बार पारा 40 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। इस दौरान आंधी चलने का भी नया रिकॉर्ड बना। मई के शुरुआती 15 दिनों में से 11 दिन आंधी चली। 25 साल में आंधी के दिनों की संख्या भी यह सबसे ज्यादा है। महीने की शुरुआती 3 दिन ही थोड़े-बहुत तपे। 4 तारीख से मौसम बदल गया। तबसे चल रहा बादल, आंधी, बारिश का दौर अब तक जारी है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला बताते हैं कि मौसम को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय इन दिनों सक्रिय रहा। प्रदेश में और उसके आसपास के राज्यों में चक्रवात बने। इनके कारण अरब सागर से नमी लाकर बारिश करवाने वाली रेखा (ट्रफ लाइन) भी मध्य प्रदेश या उसके आसपास से गुजरी। इस कारण कभी ऊंचाई के कभी मध्य और कभी निम्न स्तर के बादल छाए रहे। इस दौरान तपिश नहीं बढ़ सकी। तापमान भी 36 से 38 डिग्री के आसपास बना रहा। ऐसे मौसम का यह असर हुआ कि मई के शुरुआती 9 दिन में ही मई की बारिश का कोटा 14.2 मिमी पूरा हो गया। जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवात के कारण बादल, बारिश की स्थिति लगातार बन रही है, जिससे तापमान ज्यादा नहीं बढ़े हैं। इस सीजन में अब तक एक बार भी लू नहीं चली है। अभी मानसून ऑनसेट होने में लगभग एक माह का समय है। दूसरी ओर आने वाले दिनों में तापमानों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बार लोगों के लिए खुशखबरी की बात ये है कि मानसून सामान्य या उससे अधिक रहने की संभावना है। एसी, कूलर की बिक्री कम मौसम के बदले मिजाज के कारण तापमान सामान्य से कम बने हुए हैं। ऐसे में एसी, कूलर का भी इस बार बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं हो रहा है जिससे इसकी बिक्री पर भी फर्क पड़ा है। बावड़िया में कूलर मेला लगाने वाले अरुण जैन का कहना है कि मार्च से जून तक सबसे अधिक बिक्री मई में होती है, लेकिन इस बार मई में कम हुई है। हर साल मई में 800 से एक हजार कूलर बिकते थे, जबकि अब तक 200 कूलर बिक पाए हैं। recent visitors 47

सीएम डॉ मोहन यादव ने अस्पताल में पहुंच कर मॉकड्रिल के दौरान ग्रेनेट फटने से घायल जवानों का जाना हाल-चाल

भोपाल  सीएम डॉ मोहन यादव ने अस्पताल में पहुंच कर मॉकड्रिल के दौरान ग्रेनेट फटने से घायल जवानों का जाना हाल-चाल। इस दौरान उनके साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम डॉ मोहन ने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान घायल जवानों से मिलने आया था। उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। उनके परिजनों से मुलाकात की है। भोपाल में एक घटना में घायल एक व्यक्ति के बच्चे ने भी मुझसे उनके पिता से मिलने का आग्रह किया था उनसे भी मिला हूं। एक जवान को आंख में गंभीर चोट लगी है, मैंने जांच के आदेश भी दिए हैं। मॉकड्रिल के दौरान इस तरह की घटना क्यों हुई, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है,जवानों के साथ पूरी सरकार खड़ी है। इंदिरा के खिलाफ फैसला दिया तो आपातकाल लगवा दिया विजय शाह और कांग्रेस के राजभवन के बाहर धरने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले कांग्रेस को भी पता है कि मामला न्यायालय में है न्यायालय से बढ़कर तो कोई नहीं है। नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था। क्या कांग्रेस उनका इस्तीफा मांगेगी। न्यायालय का जहां भी अपमान करने का मौका होता है वहां कांग्रेस बाज नहीं आती है। इलाहाबाद कोर्ट ने जब इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया तो उन्होंने आपातकाल लगवा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को लेकर जो निर्णय दिया उसे कानून को बदलने का काम भी कांग्रेस ने किया। न्यायालय के आदेश पर क्या सिद्धारमैया को हटा दिया पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में माननीय न्यायालय के हर आदेश का पालन किया है। ट्रिपल तलाक को लेकर भी आए और न्यायालय के निर्णय के बाद राम मंदिर भी बनवाया। हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, जो न्यायालय आदेश देती है वह हम पालन करते हैं। न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाने का काम हमेशा कांग्रेस करती है। सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया उसका क्या किया। न्यायालय के आदेश पर क्या सिद्धारमैया को हटा दिया। केजरीवाल सीएम रहते जेल में गए तब कांग्रेस ने क्यों मांग नहीं की। न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ है। recent visitors 34

आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग XI को चुनकर देने की कोशिश की, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर जताया भरोसा

नई दिल्ली IPL 2025 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को 20 जून से इंग्लैंड का दौरा करना है। इस टूर से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के अचानक रिटायरमेंट ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। भारतीय टेस्ट टीम को दो स्तंभ माने जाने वाले रोहित-कोहली के संन्यास के बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल खड़े हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी किसे मिलेगी, कौन यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज करेगा और सबसे बड़ा सवाल यह है कि नंबर-4 पर कौन विराट कोहली की कमी पूरी करेगा। इन सभी सवालों के जवाब आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय प्लेइंग XI को चुनकर देने की कोशिश की है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय प्लेइंग XI को चुनते हुए कहा, “मैं यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को साथ लेकर चल रहा हूं। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। दोनों ने ही BGT में अच्छा प्रदर्शन किया था। यशस्वी का यह पहला इंग्लैंड दौरा होगा। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिछला इंग्लैंड दौरा केएल राहुल के लिए अच्छा रहा था, लेकिन आप दौरे की शुरुआत अच्छी करके खराब अंत नहीं कर सकते। नंबर 3 पर साई सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल में से कोई एक हो सकता है। शायद देवदत्त पडिक्कल इस दौड़ में आगे हैं, क्योंकि उन्हें हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया था और उससे पहले धर्मशाला में डेब्यू किया था। साई सुदर्शन थोड़े अलग हैं, लेकिन आपको लगता है कि वह नंबर 3 पर खेल सकते हैं, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में हैं। इसका मतलब है कि कप्तान शुभमन गिल नंबर 4 पर उतरेंगे। सबसे पहले, मैं कह रहा हूं कि वह कप्तान बनेंगे। रिपोर्ट्स यही बता रही हैं। मैं उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे जाते हुए देखता हूं। यहीं पर वह टेस्ट मैचों में भारत के लिए नंबर 4 बल्लेबाज के रूप में स्थापित होंगे। पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छठे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी के बारे में मैं सोच रहा हूं। इस स्थान के लिए कई दावेदार हैं। करुण नायर, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल दावेदारों में शामिल हैं, लेकिन मैं नितीश कुमार रेड्डी के पक्ष में हूं, क्योंकि उन्होंने मेलबर्न में शतक बनाया था। मैं नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा को रख रहा हूं। चूंकि अश्विन अब टीम में नहीं हैं, इसलिए आपको रविंद्र जडेजा को चुनना चाहिए। वह लीड्स में रक्षात्मक भूमिका निभा सकते हैं। टीम वाशिंगटन सुंदर को खिला सकती है, क्योंकि विपक्षी टीम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी होंगे, लेकिन मैं जडेजा को नंबर 7 पर रख रहा हूं। नंबर 8 पर मैं शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर के बारे में सोच रहा हूं। आपको बल्लेबाजी में भी गहराई मिलेगी। दोनों को ऐसी परिस्थितियां पसंद आएंगी। मूल रूप से वे गेंदबाज हैं जो थोड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन आप गेंदबाजी से समझौता नहीं कर सकते। इसके बाद जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी, अगर वह फिट और उपलब्ध हैं, या फिर मैं प्रसिद्ध कृष्णा के बारे में सोचूंगा। इस बात पर सवाल होगा कि क्या आप बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह के बारे में सोच सकते हैं और आकाश दीप और हर्षित राणा के बारे में क्या? वे सभी मिश्रण में होंगे, लेकिन मैं इस तरह की एक XI देखता हूं।" recent visitors 42

IPL के लिए विदेशी खिलाड़ियों के लौटने पर खुश नहीं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जॉनसन, पैसे से ज्यादा सुरक्षा अहम, मैं होता तो…

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के बाकी हिस्से के लिए विदेशी खिलाड़ियों की वापसी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों का भारत लौटने का फैसला विवेकपूर्ण नहीं है। उन्हें मौजूदा परिस्थितियों में वेतन से ज्यादा सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष और सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया था। इस वजह से दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को 9 मई को निलंबित कर दिया गया था। इसके निलंबन के एक दिन बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गई। इससे शनिवार से आईपीएल के फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया। जॉनसन का हालांकि मानना है कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए बाकी बचे मैचों में भाग न लेना समझदारी होगी। उन्होंने ‘वेस्ट ऑस्ट्रेलिया’ के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि खिलाड़ियों को अपने निर्णय लेने का अधिकार दिया है, लेकिन उनके लिए विकल्पों का चयन करना मुश्किल हो सकता है।’ बायें हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘क्रिकेट में इन दिनों बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं, लेकिन यह अब भी एक खेल ही है और इस सप्ताह इंडियन प्रीमियर लीग के बंद होने के बाद इस बात पर काफी ध्यान गया है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अगर यह फैसला करना पड़े कि भारत वापस लौटकर टूर्नामेंट खत्म करूं या नहीं, तो यह एक आसान फैसला होगा। मैं इसका जवाब नहीं में देना पसंद करूंगा। जिंदगी और सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है, वेतन नहीं।’ भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने व्यापक विचार-विमर्श करने और सरकार से आवश्यक मंजूरी हासिल करने के बाद लीग को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इसका फाइनल पहले से तय 25 मई की जगह अब 3 जून को खेला जायेगा। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक प्लेऑफ में भाग लेने वाले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को 11 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारी के लिए काफी कम समय मिलेगा। जॉनसन ने कहा, ‘यह एक व्यक्तिगत फैसला है। किसी को भी वापस जाने के लिए मजबूर या दबाव महसूस नहीं करना चाहिये। भले ही आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) इसके लिए कड़ी मेहनत करें। दोनों टूर्नामेंटों को अभी समाप्त कर देना चाहिए या स्थानांतरित करने पर विचार करना चाहिए।’ उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह मत भूलिए कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के कुछ खिलाड़ियों को आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए तैयारी करने की जरूरत होगी। आईपीएल फाइनल अब 3 जून तक टाल दिया गया है, जो लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे अहम मैच में से एक के लिए खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित होना भी एक बड़ा मुद्दा है।’ recent visitors 53

रेत खदान बलबहरा के कर्मचारियों से मारपीट का मामला प्रकाश में आया

अनूपपुर  बताया गया कि जिले के रेत खदान के कर्मचारियों ने बताया कि जैतहरी बलबहरा रेत खदान पर किसी बात की रंजिश को लेकर वहां के कर्मचारियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया ,रेत खदानों पर बने कर्मचारियों के छाविनियो मैं आग लगाने का मामला प्रकाश पर आया है ,बताया जा रहा है कि कुछ आक्रोशित दबंगों ने अपनी बात को मनवाने के उद्देश्य के लिए पहले दबाव बनाया,बात न बनने पर थाना जैतहरी स्थिति बलबहरा रेत खदान पर हमला कर दिया,जहां पर दबंगों ने रेत खदान कर्मचारियों के उपर लाठी ,दंडों से हमला कर कर्मचारियों को घायल किया बल्कि जान से मारने की भरपूर कोशिश कि , बरहाल पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर ,घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है,तथा हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है अब देखना यह होगा कि कार्यवाही क्या होती है recent visitors 59

मुख्यमंत्री ने सीधी को दी 112 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात दी

मुख्यमंत्री ने सीधी को दी 112 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों की सौगात दी मुख्यमंत्री ने 84 कार्यों का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास सीधी   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीधी में आयोजित विशाल समारोह में लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की। समारोह में मुख्यमंत्री ने सीधी विधानसभा क्षेत्र को 112 करोड़ 86 लाख 91 हजार रूपये के निर्माण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सीधी खुर्द में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 9346.48 लाख रूपये लागत के 63 विकास कार्यो का शिलान्यास तथा 1940.43 लाख रूपये लागत के 21 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 2119.52 लाख रूपये लागत के म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 16 कार्यो का, 4963 लाख रूपये लागत के नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग के 9 कार्यों का, 598.61 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 3 कार्यो का, 1260.82 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन/सड़क के 3 कार्यो का, 83.10 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 6 कार्यो का, 246.23 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 20 कार्यों का एवं 75.20 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 6 कार्यों का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 1527.06 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन के 6 विकास कार्यो का, 69.50 लाख रूपये लागत के लोक निर्माण विभाग भवन/सड़क के 7 विकास कार्यो का, 33.41 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्राम पंचायत) के 1 विकास कार्यों का तथा 310.46 लाख रूपये लागत के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.यां.सेवा सीधी) के 7 कार्यों का लोकार्पण किया।  म.प्र.ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (प्राधिकरण ग्राम सड़क योजना) अंतर्गत 123 लाख रूपये लागत के छवारी मिडिल स्कूल से भुशिय टोला पहुंच मार्ग, 132.61 लाख रूपये लागत के करहिया चौराहा से करहिया बैगान बस्ती तक, 189.04 लाख रूपये लागत के ग्राम पंचायत भवन सरेठी साई खंधोटोला पहुंच मार्ग, 210.85 लाख रूपये लागत के सीधी ब्यौहारी रोड से चिरकुंडा टोला पहुंच मार्ग, 114.27 लाख रूपये लागत के सीधी ब्यौहारी रोड से बैगा बस्ती चौफाल पवई मार्ग, 113.89 लाख रूपये लागत के बोदाराहा प्राईमरी स्कूल से चितहिया तक, 138.79 लाख रूपये लागत के सिरसी हनुमान मंदिर से खुद्दु टोला, 186.95 लाख रूपये लागत के मेन रोड पडरी से कुआ खोली तक पहुंच मार्ग, 176.16 लाख रूपये लागत के मायापुर खुटेली लौर रोड से ओदरा बैगा बस्ती तक एवं 297.51 लाख रूपये लागत के खुटेली बलियार से आमरहवा टोला तक पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया। इसी प्रकार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अंतर्गत 700 लाख रूपये लागत के आडिटोरियम निर्माण कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत 1639 लाख रूपये लागत के अमृत 2.0 योजनान्तर्गत सीधी शहरी के जल प्रदाय योजना का विस्तार एवं संवर्धन कार्य, 127 लाख रूपये लागत के ग्राम जोरौधा सीधी में नवीन था फल एवं सब्जी मंडी निर्माण, 1509 लाख रूपये लागत के स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 अंतर्गत उपयोगित जल प्रबंधन परियोजना के क्रियान्वयन कार्य, 700 लाख रूपये लागत के पुराने बस स्टैण्ड को पूरी तरह नये बस स्टैण्ड में स्थानांतरित करने पुराने बस स्टैण्ड को विराकर नवीन कमर्शियल शापिंग काम्पलेक्स में तब्दील किया जाना, एवं 150 लाख रूपये लागत के शहर में विद्यार्थियों के लिये डिजिटल लाईब्रेरी एवं बच्चों को पढने के लिये 06 हाल का निर्माण, लोक निर्माण विभाग भवन अंतर्गत 123.2 लाख रूपये लागत के सीधी मे शासकीय एचएसएस बघोर का निर्माण कार्य, 51 लाख रूपये लागत के सीधी में एमएस डिहुली का निर्माण कार्य एवं सीधी सिंगरौली मार्ग पर विभिन्न प्रकार के भवनों का निर्माण, लोक निर्माण विभाग संभाग सीधी अंतर्गत 380 लाख रूपये लागत के सीधी सिंगरौली एन.एच. 39 ग्राम हड़बड़ो से बिसैधा बांध पहुंच मार्ग का निर्माण, 181 लाख रूपये लागत के बघऊ से अमिलिया मार्ग एवं 700 लाख रूपये लागत के हटवा खास मार्ग से दादर एवं पटिया टोला से खोरबा तक मार्ग निर्माण के साथ अन्य विकास कार्याें का शिलान्यास किया गया।  इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 385.37 लाख रूपये लात के माडल स्कूल सीधी में 100 सीटर बाल छात्रावास का निर्माण, 88 लाख रूपये लागत के शा. हाई स्कूल जोगीपुर, 319 लाख रूपये लागत के जिला सीधी में 50 सीटर वृद्धा आश्रम निर्माण, 175 लाख रूपये लागत के शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन पनवार निर्माण, 155.23 लाख रूपये लागत के पोलीटेक्निक कॉलेज सीधी पनवार मे वर्क शॉप निर्माण एवं 404.46 लाख रूपये लागत के जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास भवन सीधी का निर्माण कार्य एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिये स्वरोजगार भवन का निर्माण चुरहट तथा अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।   समारोह में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीधी जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, पूर्व विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजेश पाण्डेय, श्री के.के. पाण्डेय, श्री सुभाष सिंह, श्री इन्द्रशरण सिंह तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारो आमजन उपस्थित रहें। recent visitors 27

सुशासन का एक ही उद्देश्य है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना….विधायक रेणुका सिंह

कंजिया में सुशासन तिहार के तहत विशेष शिविर सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान शिविर में कुल 1348 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1183 आवेदनों का निराकरण किया गया सुशासन का एक ही उद्देश्य है अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना….विधायक रेणुका सिंह एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम कंजिया में सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन 08 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चल रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समस्त जनप्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के लिये आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात  कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण सम्मान और सहभागिता से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई। जिसमें बताया गया  कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है और यह शिविर वर्तमान में चल रहे तीसरे चरण का हिस्सा है। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि इस शिविर के माध्यम से न केवल शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, बल्कि विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों की स्थिति  जैसे- कि निराकरण, लंबित मामले और शिकायतें – की जानकारी भी साझा की जा रही है। शिविर में कंजिया सहित पतवाही, चाटी, डोगरीटोला, जमथान, घटई, मलकडोल, और  मन्नौढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। इस शिविर ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और शिकायत निवारण प्रणाली से सीधे जुड़ने का अवसर दिया, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को बल मिला। शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल जागरूकता अभियान पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व और घरेलू जल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। साथ ही, लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण और जल उपयोग में सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 'पानी बचाओ' की शपथ ली और अपने गांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात शिविर में उपस्थित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जिसमें क्रमवार रूप से विभिन्न अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया, पात्रता एवं प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर प्रकाश डाला। जो इस प्रकार है शिविर में कुल 1348 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1183 आवेदनों का निराकरण किया गया जबकि 165 आवेदन लंबित हैं। क्रेडा विभाग में 21 आवेदन आये थे, जिसमें सभी का निराकरण किया गया। वही कृषि विभाग के 32 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पात्र 15 में 9 निरस्त और 8 का निराकरण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 62 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 51 का निराकरण किया गया। और 11 जिसका काम अभी प्रोसेस में है, इसके साथ ही मत्स्य विभाग में 02 आवेदन प्राप्त हुए और दोनों आवेदनों का निराकरण किया गया। ,लोक निर्माण विभाग 02 आवेदन प्राप्त हुए, और प्राप्त दोनों आवेदनों का निराकरण किया गया। शिक्षा विभाग से 10 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। शिविर में वन विभाग के 06 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। छ.ग.रा विद्युत मण्डल 18 आवेदन प्राप्त हुए , जिसमें सभी का निराकरण किया गया। पशुपालन विभाग 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें सभी का निराकरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में राजस्व विभाग को 132 आवेदन प्राप्त हुए ,जिसमें 130 का निराकरण किया गया और 02 लंबित है। खाद विभाग को 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 38 का निराकरण किया गया, और 15 लंबित है। आवास योजना के 173 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 02 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें सभी का निराकरण किया गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शेष लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ताकि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि उनके द्वारा किए गए आवेदन कैसे प्रक्रिया में लिए जाते हैं, उनका निराकरण कितने समय में होता है, और किन योजनाओं का लाभ वे आसानी से ले सकते हैं। साथ ही लंबित आवेदनों की स्थिति और आगामी समाधान की प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री भरतपुर सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह का शुभ आगमन हुआ। मंच पर पहुंचते ही रेणुका जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी की कमी होने के कारण सीधा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होने की बात कही, इसके साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन की और हैंडपंप के खराब होने की बात कहीं साथ ही उसे जल्दी सुधार करने की बात कहीं, इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में जाति जनगणना और महिला आरक्षण की बात कहते हुए आदिवासी बहुल क्षेत्र में रोड निर्माण की बात कहीं, और 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की बात कहीं साथ ही स्कूल के शिक्षकों को 11 हजार और विधायक निधि से 5 लाख रुपये स्कूल में आवश्यक सामग्री एवं स्टैंड निर्माण हेतु देने की बात कहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना जिन ग्रामीण क्षेत्रों में टावर नहीं है इन योजनाओं को शीघ्र लाने की बात कहीं तत्पश्चात विधायक महोदया द्वारा 10 पात्र लाभार्थियों को जिसमें दिल कुमारी, बासमती सिंह, राजा राम पाण्डो, कुसुम पाण्डो, सेमवती, दुवसिया, मीना देवी,सुभद्रा पाण्डो, मुन्नी पाण्डो एवं पार्वती को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। एवं 03 आवास हितग्राही को आवास की चाबी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की यह शिविर जनकल्याणकारी शासन की भावना का प्रमाण है। जो इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। विधायक महोदया जी ने शिविर की सफलता के लिए ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए जय हिंद, जय भारत, जय छत्तीसगढ़ के उद्घोष के साथ … Read more