सोन नदी किनारे महिला की मिली लाश, अपराधियों ने मारकर पुल के नीचे फेंकने की आशंका

सीवान सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा टोला हनुमानगंज में सोन नदी के पुल के नीचे महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया। शुक्रवार सुबह अर्घनग्न हालत में शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने महिला के साथ गलत काम होने की भी आशंका जताई है। उनका कहना है कि रात के समय यह पुल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है, जिसके चलते क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव को 72 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा, ताकि पहचान हो सके। यदि परिजन शव की शिनाख्त कर लेते हैं, तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला की पहचान के साथ-साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि हत्या घटनास्थल पर हुई या शव को कहीं और से लाकर फेंका गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई जानकारी हो, तो वह जांच में सहयोग करें। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। recent visitors 36

गुजरात: ‘नया भारत पलटकर जवाब देगा’, भुज एयरबेस से बोले रक्षामंत्री राजनाथ

भुज भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया और यहां वायु योद्धाओं को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी. यहां अपने संबोधन में पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया. उन्होंने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो कुछ भी किया, उससे सभी भारतीयों को गर्व हुआ है, चाहे वे भारत में हों या विदेश में. पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए सिर्फ 23 मिनट ही काफी थे. जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतनी देर में आपने दुश्मनों को निपटा दिया.' भुज एयर बेस पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'कल ही मैंने श्रीनगर में हमारे बहादुर सेना के जवानों से मुलाकात की थी. आज मैं यहां वायु योद्धाओं से मिल रहा हूं. कल मैंने उत्तरी क्षेत्र में हमारे जवानों से मुलाकात की थी और आज मैं देश के पश्चिमी हिस्से में वायु योद्धाओं और अन्य सुरक्षा कर्मियों से मिल रहा हूं. मैं दोनों मोर्चों पर उच्च जोश और ऊर्जा को देखकर उत्साह महसूस करता हूं. मुझे विश्वास है कि आप भारत की सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे.' इस दौरान रक्षा मंत्री ने बशीर बद्र की एक शेर के जरिए पाकिस्तान को नसीहत भी दी. उन्होंने कहा, 'कागज का है लिबास चरागों का शहर है, संभल-संभल के चलना क्योंकि तुम नशे में हो.' IAF ने आसमान की नई बुलंदियों को छू लिया है: राजनाथ सिंह राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय वायुसेना ने जो प्रभावी भूमिका निभाई है, उसकी सराहना इस देश में ही नहीं दूसरे देशों में भी हो रही है. आपने इस ऑपरेशन में न केवल दुश्मन को डॉमिनेट किया है बल्कि उन्हें डेसीमेट करने में भी कामयाबी हासिल की है. आतंकवाद के खिलाफ चलाये गए इस अभियान को सुपरहेड हमारी एयरफोर्स ने किया. हमारी एयरफोर्स एक ऐसी ‘स्काइफोर्स’ है, जिसने अपने शौर्य, पराक्रम और प्रताप से आसमान की नई और बुलंद ऊंचाइयों को छू लिया है. यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है, यह बात पूरी तरह साबित हो चुकी है. ब्रह्मोस ने दुश्मन को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखाया है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक प्रहार करने में सक्षम हैं. पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद, आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया; बाद में की गई कारवाई में उनके अनेक एयरबेस तबाह कर दिए. रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इंडियन एयरफोर्स ने केवल पराक्रम ही नहीं दिखाया है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने प्रमाण भी दिया है. प्रमाण इस बात का कि अब भारत की युद्ध नीति और तकनीक दोनों बदल चुकी है. आपने नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया है. यह संदेश है कि अब भारत केवल विदेशों से आयात किए गए हथियारों और प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर नहीं है, बल्कि भारत में बने अस्त्र और शस्त्र भी हमारी सैन्य शक्ति का हिस्सा बन चुके हैं. अब भारत में बने और भारतीय हाथों से बने हथियार भी अचूक और अभेद्य हैं, यह पूरे विश्व ने देख लिया है. PAK जनता के टैक्स के पैसों को आतंकवादियों पर खर्च कर रहा राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल की ताकत को तो पाकिस्तान ने खुद स्वीकार किया है. हमारे देश में एक कहावत काफी पुरानी है और वह है- 'दिन में तारे दिखाना'. मगर भारत में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया. उन्होंने कहा कि भारत के जिस एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ हर तरफ हो रही है, उसमें DRDO द्वारा बनाये गए ‘आकाश’ और अन्य राडार सिस्टम की जबरदस्त भूमिका रही है. उन्होंने वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पाकिस्तान में मौजूद टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ प्रभावी कारवाई की, मगर पाकिस्तान फिर से इस कोशिश में लग गया है कि ध्वस्त हुए आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा किया जाये. वहां की सरकार, पाकिस्तानी आम नागरिकों से लिया गया टैक्स, ‘जैश ए मुहम्मद’ जैसे आतंकी संगठन के आका मसूद अजहर को करीब चौदह करोड़ रुपए देने में खर्च करेगी. जबकि वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकवादी है. IMF फंडिंग का इस्तेमाल आतंकी ठिकाने बनाने में कर रहा PAK राजनाथ सिंह ने आगे कहा, 'लश्कर ए तैयबा और जैश ए मुहम्मद के मुरीदके और बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकानों को फिर से खड़ा करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. निश्चित रूप से IMF से आने वाले एक बिलियन डॉलर के बड़े हिस्से को टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को फंड करने में इस्तेमाल होगा. IMF जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, क्या यह उसके द्वारा आतंकवाद को अपरोक्ष फंडिंग नहीं माना जाएगा. इसलिए मैं मानता हूं कि आज के समय में पाकिस्तान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता टेरर फंडिंग से कम नहीं है. भारत यही चाहेगा कि IMF पाकिस्तान को अपनी एक बिलियन डॉलर की सहायता पर पुनर्विचार करे और आगे भी किसी तरह की सहायता देने से परहेज करे. भारत नहीं चाहता कि जो फंडिंग हम IMF को करते हैं, वह डायरेक्ट या इनडायरेक्ट किसी भी तरीके से पाकिस्तान या किसी भी देश में आतंकी बुनियादी ढांचा बनाने में इस्तेमाल किया जाए.'   recent visitors 50

कलेक्टर ने डेंगू जागरूकता के लिए प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने डेंगू रोग के प्रति समाज में जनजागरूकता फैलाने के लिए जिला कार्यालय परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन हाट बाजारों, गांवों और विभिन्न वार्डों में पहुंचकर डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय की जानकारी देगा। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर इसका आयोजन किया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया की एडीज नामक मच्छर के काटने से यह रोग होता है । यह मच्छर दिन के समय में लोगों को काटता है। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार व तेज सिर दर्द,मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द,आंखों के पीछे दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, नाक मुंह मसूड़े से खून आना तथा त्वचा पर चकते उभरना है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कूलर, पानी की टंकी,पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें वह धूप में सुखाकर प्रयोग करें। नारियल का खोल,टूटे हुए बर्तन वह टायरों में पानी जमा न होने दें। घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली परदे लगाया जाए तथा मच्छरदानी का उपयोग करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 35

MP का लाल बना HAL का निदेशक,तेजस सहित अन्य वायुयान निर्माण से भारतीय सेना को सशक्त बनाने में अग्रणी है HAL

झाबुआ झाबुआ में जन्मे और पले बढ़े होकर वर्तमान में इंदौर में निवासरत विभिन्न सामाजिक संगठन में जिम्मेदारी संभाल रहे चार्टर्ड अकाउंट श्री राकेश भावसार , रक्षा क्षैत्र में महती भूमिका निभाते हुए भारतीय सेना को सशक्त बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध संस्था हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) में निदेशक के रूप देश के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं देंगे। इस संस्था का मुख्यालय बेंगलुरु है। झाबुआ के भावसार परिवार के सदस्य और लोकतंत्र सेनानी पूर्व जिला संघचालक स्व. श्री योगेंद्र भावसार के सुपुत्र श्री राकेश भावसार की आरंभिक स्कूली शिक्षा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल झाबुआ और गणित विषय के साथ महाविद्यालीन शिक्षा शहीद चंद्रशेखर आजाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में ही हुई। आरम्भ से ही शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहे सीए श्री राकेश भावसार , स्कूल और कॉलेज के दिनों में नेशनल कैडेट कोर ( एनसीसी ) में भी नियमित रहे है। वहीं , इंदौर में तीन दशक पूर्व सीए की पढ़ाई के समय से ही पारिवारिक पृष्ठभूमि के अनुरूप संघ गतिविधियों में सक्रियता से लगातार जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे शिक्षा के क्षैत्र में सक्रिय , संघ के आनुषांगिक संगठन ” विद्या भारती ” के मालवा प्रांत कोषाध्यक्ष , अवंतिका प्रकाशन न्यास , कोषाध्यक्ष और विश्व में सर्वाधिक संख्या में प्रसारित होने वाली मासिक बालपत्रिका ” देवपुत्र ” से संबद्ध सरस्वती बाल कल्याण न्यास के प्रबंध न्यासी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व वाला एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। यह सेना के लिए तेजस व अन्य लड़ाकू विमान और ध्रुव हेलीकॉप्टर बनाने वाली अकेली कंपनी है। जिसका मुख्यालय बेंगलुरु (बैंगलोर) में है , यह दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा निर्माताओं में से एक है। HAL की आपूर्तियाँ और सेवाएँ प्रमुख रूप से भारतीय रक्षा सेनाओं, तटरक्षक तथा सीमा सुरक्षा बल के लिए हैं। इसके द्वारा भारतीय विमान वाहकों तथा राज्य सरकारों को भी परिवहन विमानों तथा हेलिकाप्टरों की पूर्ति की जाती है। इसके अलावा यह उपक्रम 30 से अधिक देशों में निर्यात से भी संबद्ध हैं।के पी एस एल वी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान), जी एस एल वी (भू-स्थिर प्रक्षेपण यान), आई आर एस (भारतीय दूरस्थ उपग्रह) तथा इनसाट (भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह) जैसे उपग्रह प्रक्षेपण यानों के निर्माण कार्य के अधीन भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों में एच ए एल ने गणनीय भूमिका निभायी है। एच ए एल के दो संयुक्त क्षेत्रीय उद्यम भी हैं जैसे बी ए ई – एच ए एल साफ्टवेयर लिमिटेड तथा इण्डो रशियन एवियेशन लिमिटेड (इराल)। भारत सरकार के रक्षा उत्पादन मंत्रालय द्वारा द्वारा सीए श्री राकेश भावसार को हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) का स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर झाबुआ , इंदौर सहित निमाड़ व मालवा क्षैत्र के सभी स्नेही और वरिष्ठजनों ने बधाई दी है। HAL निदेशक के पद पर श्री राकेश भावसार का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार , पूर्व जिला महामंत्री श्री कीर्ति भावसार , पूर्व लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार , क्षत्रिय भावसार समाज अध्यक्ष श्री राजेश भावसार सहित माहेश्वरी समाज झाबुआ , सामाजिक महासंघ झाबुआ, सकल व्यापारी संघ झाबुआ व विभिन्न संगठनों द्वारा सीए श्री राकेश भावसार की इस महती उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी। recent visitors 66

इंदौर में मोहम्मद जावेद ने PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, हुआ गिरफ्तार

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर में करणी सेना ने देशविरोधी नारेबाजी करने वाले एक युवक की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला गांधी नगर क्षेत्र का है, जहां मेट्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते, भारत के खत्म होने और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को पकड़कर थाने पहुंचाया। करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दिग्विजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी नगर पहुंचे और मौके पर मौजूद मेट्रो प्रोजेक्ट कर्मचारी मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी को पकड़ लिया। सेना ने पहले उसे जमकर धुनाई की और फिर पुलिस थाने ले जाकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करणी सेना का कहना है कि ऐसे तत्व जो खुलेआम देश के खिलाफ नारे लगाते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए। संगठन मंत्री सोलंकी ने कहा, “देश का अपमान करने वालों को समाज में कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। हम किसी भी कीमत पर ऐसी हरकतों को सहन नहीं करेंगे।” करणी सेना ने प्रशासन से मांग की है कि जावेद अंसारी जैसे तत्वों को सार्वजनिक प्रोजेक्ट्स में कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह जैसी कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जब जावेद के घर की तलाशी ली, तो वहां से गांजे की पुड़िया भी बरामद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो की जांच के साथ अन्य डिजिटल साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं। गांधी नगर टीआई अनिल यादव के मुताबिक, मामले में आरोपी जावेद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे और वीडियो बना रहे उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। recent visitors 59

सीहोर के जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी को भोपाल आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी किये

भोपाल स्कूल बस हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित किये जाने के बाद अब परिवहन विभाग ने सीहोर के जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी को उनकी जगह जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें भोपाल आरटीओ की जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। मध्य प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है इस बीच विभाग प्रशासकीय दृष्टि से भी अधिकारियों की पदस्थापनाएं कर रहे हैं, परिवहन विभाग ने आज दो अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग अलग जिलों में पदस्थ किया है उन्हें ये जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। सीहोर जिला परिवहन अधिकारी को भोपाल का अतिरिक्त प्रभार परिवहन विभाग ने आज गुरुवार 15 मई को आदेश जारी करते हुए खाली पड़े भोपाल आरटीओ पद को अतिरिक्त प्रभार देकर भर दिया है, विभाग ने सीहोर के जिला परिवहन अधिकारी रीतेश तिवारी को भोपाल का नया आरटीओ पदस्थ किया है। इस महिला अधिकारी को नरसिंहपुर जिले की जिम्मेदारी   इसी तरह कार्यालय संभागीय उप परिवहन आयुक्त जबलपुर में पदस्थ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमा दुबे को नरसिंहपुर के जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, आदेश में कहा गया है ये अतिरिक्त प्रभार प्रशासकीय द्रष्टि स एकिये जा रहे हैं इसलिए दोनों अधिकारी तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। recent visitors 48

शिक्षा की राह में अब नहीं कोई रुकावट, समाधान शिविर में चांदनी को मिला श्रवण यंत्र का सहारा

गौरेला पेंड्रा मरवाही मरवाही जनपद के ग्राम पंचायत लरकेनी की कक्षा 8वीं की छात्रा चांदनी रैदास, जो सुनने की परेशानी से जूझ रही थी, अब नई उम्मीद के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख रही है। सुखीलाल की पुत्री चांदनी ने समाधान शिविर निमधा में श्रवण यंत्र के लिए आवेदन किया था। समाज कल्याण विभाग ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विशेष प्राथमिकता दी और तुरंत ही श्रवण यंत्र प्रदान कर दिया। अब चांदनी स्पष्ट रूप से सुन पा रही है, जिससे न केवल उसकी पढ़ाई आसान हो गई है, बल्कि उसके जीवन में एक नया आत्मविश्वास भी जगा है। चांदनी के परिजन इस मदद से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “अब हमारी बेटी बिना किसी रुकावट के पढ़ाई कर सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का सुशासन तिहार और समाधान शिविर हमारे लिए वरदान साबित हुई है।” यह घटना न सिर्फ शासन की संवेदनशीलता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही समय पर की गई सहायता किसी के जीवन की दिशा बदल सकती है। श्रवण यंत्र मिलने पर उन्होंने विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं उपाध्यक्ष राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह और कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया है। recent visitors 38