पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के पुत्र गगन वर्मा का निधन

 इंदौर मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के 48 वर्षीय पुत्र गगन वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, गगन लंबे समय से बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा इंदौर स्थित उनके निज निवास 122 पलसीकर कॉलोनी से गुरुवार दोपहर 3 बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम पिपलियापाला पहुंचेगी।  पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के परिवार के मुताबिक, गगन वर्मा करीब 20 साल पहले एक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में समस्या आई। इसके चलते वो व्हीलचेयर पर आ गए थे। करीब तीन-चार महीने से वो बीमार थे और बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। परिवार में शोक की लहर कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। वो स्पेशल चाइल्ड थे। सज्जन वर्मा समेत पूरे वर्मा परिवार के वो बहुत लाड़ के थे। उनके निधन से पूरा वर्मा परिवार शोक में है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सभी नेताओं ने गगन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। recent visitors 32

MP में जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 27 जिलों में बदला रहेगा मौसम, 20 मई के बाद बढ़ेगी ग

भोपाल  मध्यप्रदेश में अब और अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट रहेगा यानी 18 मई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसी के चलते मौसम विभाग ने गुरुवार, 15 मई को 27 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। बारिश की भी संभावना जताई गई है। IND के मुताबिक 20 मई के बाद एक हफ्ते गर्मी बढ़ेगी। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा। भोपाल में सुबह बादलों से घिरा रहा सूर्य भोपाल में गुरुवार की सुबह सूरज बादलों से घिरा रहा। जिससे मौसम सुहाना रहा, लेकिन धीरे-धीरे ऊपर चढ़ते हुए सूर्य ने अपनी तपिश दिखाना शुरू कर दी। हालांकि दिन में बादलों के कारण मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं रही। आज इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार गुरुवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, उनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया जिले शामिल हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन में बारिश बुधवार को प्रदेश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाए। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई, जबकि सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी चली। दूसरी तरफ, छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां खजुराहो में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री और मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 मई तक ऐसा कैसा रहेगा मौसम ? 15 मई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा,  बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, मैहर, उमरिया में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। 16 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, गुना, अशोकनगर,  धार, अलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है। 17 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, शाजापुर, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 18 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर-नीमच में बारिश इससे पहले बुधवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई। वहीं, सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी का दौर रहा। दूसरी ओर, छतरपुर जिले के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो में सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 32.6 डिग्री रहा। recent visitors 58

मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर केन्द्रित बेंगलुरू में हुआ इंटरेक्टिव सेशन 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिलों में बनाए गए हैं उद्योग प्रकोष्ठ, नई उद्योग केंद्रित नीतियां हैं लागू मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर केन्द्रित बेंगलुरू में हुआ इंटरेक्टिव सेशन 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए 18 हजार 975 नए रोजगार होंगे सृजित बीईएमएल को 148 एकड़ भूमि आवंटन, म.प्र. बना निवेश का भरोसेमंद डेस्टीनेशन बेंगलुरू में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर परिसंवाद भी किया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापारी और निवेशक मध्यप्रदेश आएं और उद्योग को बढ़ावा दें। आज मेड इन इंडिया का जमाना है। मध्यप्रदेश सरकार ने नई उद्योग केंद्रित नीतियां लागू की हैं। सभी जिलों में उद्योग प्रकोष्ठ खोले गए हैं। इंडस्ट्री शुरू करने के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। निवेशकों के लिये मुख्यमंत्री सहजता से उपलब्ध है। राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक, पानी और बिजली उपलब्ध है। राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को सब्सिडी के बैकलॉग का एक-एक रुपया लौटाया है। सरकार बड़े उद्योगों के साथ छोटे निवेशकों को भी प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बेंगलुरू में हुए रोड-शो के इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। इंटरेक्टिव सेशन में विभिन्न निवेशकों से चर्चा हुई। आज निवेशकों से 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 18 हजार 975 नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म” के मूलमंत्र को आधार बनाकर हम आत्म-निर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के लिये हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय पर विभिन्न शहरों में किये गये रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन सहित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से हमने लोकल से ग्लोबल स्तर तक सफलतापूर्वक निवेश संवाद किया है। बेंगलुरु में आज दूसरी बार हुए रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन से निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए “प्रगतिशील, पारदर्शी और भरोसेमंद राज्य” के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा शेयर बाजार नई ऊँचाईयों को छू रहा है। निवेशक मध्यप्रदेश आएं और अपने उद्योग को बढ़ाएं। एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वहीं का होकर रह जाता है। सभी प्रकार के उद्योगों के विकास का कार्य मध्यप्रदेश में हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल निवेश का वादा नहीं करता, हम जिनसे कमेटमेंट करते है, उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा भी कर रहे है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 में हमने केवल वादे नहीं किए, उन्हें धरातल पर भी उतारा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में 5260 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि बड़े उद्योगों और एमएसएमई को वितरित की गई है। प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश संवर्द्धन के लिये 18 नई औद्योगिक नीतियां लांच की गई, जो आज निवेश के लिये गेम चेंजर साबित हो रही हैं। जनविश्वास अधिनियम, एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित किये जा रहे पीएम मित्रा टेक्सटाईल पार्क (धार), नर्मदापुरम मेन्युफैक्चरिंग ज़ोन, रीवा, इंदौर एवं उज्जैन मे नई आईटी परियोजनाओं, उज्जैन में 5 जून 2025 को 'स्पिरिच्युअल एवं वेलनेस समिट' एवं अन्य क्षेत्र जैसे फार्मा, माइनिंग, कृषि, डेयरी, नवकरणीय ऊर्जा आदि संभावनाओं के बारे मे निवेशकों को अवगत कराया जा रहा है। निवेश को आकर्षित करने, उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिये 'उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025' अंतर्गत आज बेंगलुरु में हमने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के साथ भूमि आवंटन और 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश' विषय पर सफल इंटरेक्टिव सेशन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेंगलुरू में आज भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड को प्रदेश के रायसेन के ग्राम उमरिया में 148 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र सौपा। रायसेन में 1800 करोड़ रूपये की लागत से एक अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण परियोजना स्थापित की जाएगी। परियोजना से प्रदेश में रेल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और भारतीय सेना का शौर्य अभिनंदनीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के वर्तमान परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री का नेतृत्व और भारतीय सेना का शौर्य अभिनंदनीय है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हथियारों को करारा जवाब देकर 3 से 4 दिन में ही युद्ध जीत लिया। हमारी तीनों सेनाओं ने अपनी सीमा में रहते हुए अतुलनीय क्षमता का प्रदर्शन किया। पहलगाम हमले के दोषियों को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सेनाओं को खुली छूट दी। इस घटनाक्रम से भारत ने नए दौर में प्रवेश किया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं होगा और लगातार चलता रहेगा। जब भी कोई हमला होगा, उसकी तुरंत प्रतिक्रिया दी जाएगी। पाकिस्तान पर पहली स्ट्राइक में हमारे सैनिक उस पार गए और टारगेट को खत्म कर सुरक्षित वापस आ गए। दूसरी स्ट्राइक में पाकिस्तान को हमारे पायलट अभिनंदन वर्धमान को सम्मानपूर्वक लौटाना पड़ा। अब तीसरी स्ट्राइक में पाकिस्तान की हार हुई। एक माह में होगा रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि एक माह में रायसेन जिले में रेल कोच निर्माण इकाई के लिए भूमि-पूजन किया जाएगा। प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना के लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरू में निवेशकों की ओर से मिले रिस्पांस के लिये कनार्टक की राजधानी बेंगलुरू में पधारे सभी इंवेस्टर्स को धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्वेस्टर्स ने मध्यप्रदेश की नीति पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर आज बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रतिक्रिया मिली। पिछले दौरे में मिले प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं। सभी विभागों की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का सबसे तेजी से आगे बढ़ता राज्य है। एनर्जी, आइटी, रियल एस्टेट, रेडीमेड गारमेंट्स … Read more

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया, 19 जोडों ने दोबारा ले लिए सात फेरे

खंडवा  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम बमनगांव आखई में ऐसे जोड़ों ने भी विवाह में फेरे लिए, जो पहले से विवाहित थे। इनमें से कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें पूर्व में हुए विवाह में भी विधायक कंचन तनवे ने आशीर्वाद दिया था और इस बार भी इन्हें आशीर्वाद के साथ पौधे भेंट किए। 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह… 19 ने दोबारा लिए सात फेरे     सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए लोग किस तरह से फर्जीवाड़ा करते हैं, इसका उदाहरण 14 मई को ग्राम बमनगांव में देखने को मिला। यहां करीब 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।     सूत्रों के अनुसार इस विवाह में करीब 19 जोड़े ऐसे रहे जिन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा विवाह रचा लिया। इन 19 जोड़ों का विवाह हाल ही में अनाज मंडी में 30 अप्रैल को कहार समाज की ओर से आयोजित सामूहिक आयोजन में हुआ था।     अनाज मंडी में हुए आयोजन में विधायक कंचन तनवे भी इन जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थीं। इनमें से कुछ जोड़ों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रही हैं। इन तस्वीरों में इनके पूर्व में हुए विवाह के दृश्य हैं।     इन्हीं में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिसने एक ही महीने में तीसरी बार फेरे लिए हैं। ग्राम बमनगांव आखई में कहार समाज के 19 जोड़ों के अलावा भी कुछ जोड़े ऐसे रहे, जिन्होंने दोबारा विवाह रचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक ही जोड़े की दो तस्वीरें वायरल हैं। एक तस्वीर 30 अप्रैल की है, जिसमें वर-वधु मंडप में बैठे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर बमनगांव में हुए सामूहिक विवाह की है। इस जोड़े का विवाह 15 अप्रैल को हो चुका है। इसी जोड़े ने 30 अप्रैल को भी मंडी में फेरे लिए थे। योजना का लाभ लेने के लिए बुधवार को भी सामूहिक विवाह में यह जोड़ा शामिल रहा। लालच में अपराध कर रहे लोग विदित हो कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह करने वाली कन्या को प्रदेश सरकार की ओर से 59 हजार रुपये कन्यादान के रूप में दिए जाते हैं। इसी राशि का लाभ लेने के लिए इस योजना में फर्जी तरीके से विवाहित जोड़े भी शामिल हो रहे हैं। recent visitors 45

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त विराट कोहली को टेस्ट कप्तानी का इशारा किया था लेकिन बाद में उसके सुर बदल गए

नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का टेस्ट से अचानक संन्यास चर्चा में है। जो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद और आईपीएल शुरू होने से पहले रणजी ट्रॉफी में खुशी से खेला, ऐसा आखिर क्या हुआ जो उसने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट को अलविदा कह दिया? विराट कोहली के संन्यास के संभावित कारणों को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त विराट कोहली को फिर टेस्ट कप्तानी का इशारा किया था लेकिन बाद में उसके सुर बदल गए। विराट कोहली ने 12 मई को एक इंस्टा पोस्ट में टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया। उनके इस ऐलान की टाइमिंग काफी अहम थी। 5 दिन पहले ही कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था। कुछ ही दिन में इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की बैठक होनी थी। भारत को जून में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। स्पोर्ट्स तक के एक वीडियो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिसंबर-जनवरी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विराट कोहली को इशारा दिया गया था कि उन्हें फिर से टेस्ट टीम की कमान दी जा सकती है। यह तब हुआ था जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हार गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 'कम से कम उनके (विराट कोहली) जो करीबी लोग हैं उनका तो यही कहना है कि एडिलेड टेस्ट के बाद उन्हें फिर से कप्तानी सौंपे जाने का इशारा किया गया था। बाद में चीजें बदल गईं।' रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब भारत को सीरीज में हार का सामना करना पड़ा तब टीम मैनेजमेंट का रुख बदल गया। अब वह किसी युवा को कप्तान बनाना चाहते थे। उस वीडियो रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि उसके बाद भी विराट कोहली कप्तानी मिलने को लेकर उम्मीद लगाए हुए थे और उन्होंने फरवरी में दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी का एक मैच भी खेला। लेकिन अप्रैल में उन्हें दो टूक कह दिया गया कि सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही उनकी भूमिका पर विचार किया जाएगा। इसी के बाद विराट कोहली ने रिटायरमेंट का मन बना लिया। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसे भी दावे किए गए हैं कि बीसीसीआई और कुछ दूसरे बड़े नामों ने कोहली को इंग्लैड दौरे पर खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए मनाने की खूब कोशिशें की, लेकिन वह नहीं माने। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता और दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने भी दावा किया था कि कोहली तो इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे। कुछ ऐसी ही बात पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि विराट कोहली इंग्लैंड में खेलना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने रणजी का भी मैच खेला। कैफ ने कहा कि कोहली को बीसीसीआई और चयनकर्ताओं का सपोर्ट नहीं मिला। पूर्व क्रिकेटर ने तो यहां तक कहा कि हो सकता है कि अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने कोहली से यह कहा हो कि अब आपका टेस्ट करियर पूरा हो गया, जिसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया हो। recent visitors 58

विक्रम विश्वविद्यालय में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के साथ की मारपीट, जांच के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपा मामला

उज्जैन  विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रावास में मंगलवार रात को सीनियर छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब डेढ़ बजे हॉस्टल के कमरे से एक जूनियर छात्र को बाहर निकालकर उसके कपड़े फाड़े और जमकर पीट दिया। मामले में माधवनगर पुलिस को शिकायत की गई है। छात्र का आरोप है कि रैगिंग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। कमरे में पढ़ाई कर रहा था पुलिस ने बताया कि सचिन पुत्र प्रवीण उम्र 20 वर्ष निवासी आगर बीटेक का छात्र है। सचिन विक्रम विश्वविद्यालय के शालिगराम तोमर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह मंगलवार रात को करीब डेढ़ बजे छात्रावास के कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान उसके कमरे का दरवाजा किसी ने काफी जोर से खटखटाया था। दरवाजा खोला तो बाहर उसके सीनियर छात्र मुकुल उपाध्याय व कृष्णा खड़े हुए थे। दोनों उसे जबरन कमरे से बाहर खींचकर ले गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दोनों ने उसे जमकर पीट दिया। सीनियर्स ने हॉस्टल में जमकर उत्पात मचाया बताया जा रहा है कि पूर्व में भी सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में जमकर उत्पात मचाया था। बुधवार शाम को पीड़ित छात्र ने माधवनगर पुलिस को शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि मामले को प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 40

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सराहा गया और प्रशंसा की गई। इसके अलावा कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यूपी में बीजों के प्रसंस्करण के लिए चौधरी चरण सिंह के नाम पर सीड पार्क बनेगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत 270 लाख हेक्टेयर पर खेती की जाएगी। प्रदेश के लिए लिए 70 लाख कुंतल बीज की जरूरत है। अभी यूपी में 40 लाख कुंतल बीज का ही उत्पादन हो रहा है। 10 क्लाइमेट जोन में स्थापित किए जाएंगे। पहला अटारी पार्क होगा। इसमें 270 करोड़ का खर्च आएगा। सीड पार्क में हाईब्रिड सीड बनेगा। इससे डेढ़ गुना उत्पादन बढ़ेगा। 6500 करोड़ बीज पर खर्च होंगे। सीड उत्पादक कंपनियों को लीज पर जमीन दी जाएगी। इससे 15000 लोगों को रोजगार मिलेगा। अभी 3500 करोड़ का ही उत्पादन हो रहा है। 36 कंपनियों ने रुचि जाहिर की है। बड़ी कंपनियों के आने का रास्ता खुलेगा। बैठक में नगर विकास विभाग के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। यह योजना 2016 से भारत सरकार के सहयोग से चल रही है। अमृत एक योजना में 328 कार्य दिए गए थे। 307 हो गए हैं 60 निकायों में। दूसरे चरण में 529 काम दिए गए थे। यूपी दुग्धशाला विकास एवं उत्पादन नीति को मंजूरी दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना को मंजूरी दी। इसमें छोटे निवेशक आयेंगे। खाद्य प्रसंस्करण में पांच करोड़ का अनुदान दिया गया है। नई दुग्ध इकाई में 35 फीसदी तक की सुविधा होगी। अब बड़े निवेशक आयेंगे। कई मद में अनुदान दिया जाएगा। recent visitors 41