मनेंद्रगढ़ में एसटी,एससी एवं ओबीसी महासंघ की बैठक संपन्न

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ विगत दिवस दिनांक 11.5.2025 को   एसटी, एससी एवं ओबीसी  महासंघ जिला एमसीबी की बैठक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक  स्कूल मनेंन्द्रगढ में आयोजित  की गई। जिसमें संगठन विस्तार  और महासंघ के उद्देश्यों  पर  गंभीर चर्चा की गयी। सर्वप्रथम सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के संयोजक एवं वरिष्ठ  अधिवक्ता रमेशचन्द्र सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश  डालते हुए कहा कि समाज के  आर्थिक सामाजिक और शैक्षिक  दृष्टि से पिछड़े लोगों को विकास  की मुख्य धारा से जोड़ना महासंघ की विशेष प्राथमिकता  होगी।        महासंघ के प्रवक्ता रामनरेश  पटेल ने अपने उदबोधन में समाज में ब्याप्त सामाजिक  समस्याओं एवं कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर देकर उनके  उन्मूलन की बात की। महासंघ  के जिलाध्यक्ष शरण सिंह ने एमसीबी जिला के अधीन भरतपुर, खड़गवां और मनेंन्द्रगढ  विकासखंड में त्वरित कार्यकारिणी के गठन को  सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया।         इस कड़ी में महासंघ की बैठक में ही मनेंन्द्रगढ ब्लाक का  सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए गजराज सिंह कुसरो ग्राम पाराडोल, उपाध्यक्ष पद के लिये  रामबसंत ग्राम लालपुर तथा सचिव पद के लिए छत्रपाल रवि  ग्राम पिपरिया को चयनित किया गया। शेष कार्यकारिणी के विस्तार के लिए उन्हें एक सप्ताह  का समय दिया गया।          कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व  जिला पंचायत  उपाध्यक्ष   ध्रुपद चौहान, भागवत सिंह  मरावी, कौशिल्या सिंह, ललिता  पाव, लालसाय बैगा, रामप्रसाद  नगनिहा, सुजीत  सिंह, सरोधन  सिंह, नभाग  सिंह, संतोष  सिंह, महेंद्र  सिंह, मदन  सिंह, अमर  सिंह, भूपेंद्र  सिंह, अरविंद  वैश्य  प्रीतम सिंह सहित बड़ी संख्या में  समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह  संयोजक जिला एमसीबी  परमेश्वर सिंह तथा आभार  प्रदर्शन भागवत सिंह मरावी  द्वारा किया गया। recent visitors 47

अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की मृत्‍यु उपरांत उनके आश्रित सदस्‍य को दी जाने वाली अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में त्‍वरित कार्रवाई करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया निर्धारित कर दी है। कंपनी ने कहा है कि उक्‍त कार्य में विलंब न हों इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्रवाई करने के लिये निर्देशित किया गया है। अनुकंपा नियुक्ति के लिये मानक संचालन प्रक्रिया को कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर भी देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के वृत्‍त तथा क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।   recent visitors 36

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने संभाजी महाराज के शौर्य, नीति-कौशल और मातृभूमि के प्रति उनके अटूट समर्पण का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्र का वीर सपूत बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि शौर्य और नीति कौशल से छत्रपति संभाजी महाराज ने हर विषम परिस्थिति और कठिन चुनौती पर विजय प्राप्त की। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से मातृभूमि की रक्षा करते हुए पराक्रम का नया अध्याय रचा। देश के लिए उनका बलिदान और समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा। 14 मई 1657 को जन्मे छत्रपति संभाजी महाराज ने केवल युद्ध कौशल में ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता, धर्मनिष्ठा और स्वराज की रक्षा के लिए अपने बलिदान से इतिहास में अमिट स्थान बनाया है।   recent visitors 26

जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घटना से कैंप में हड़कंप

सुकमा सुकमा जिले में गोपनीय सैनिक के तौर पर पदस्थ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना से कैंप में हड़कंप मच गया. सैनिक सोढ़ी सोमडा को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सुबह करीब 9:30 बजे कैंप में गोपनीय सैनिक ने रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान साथ भी मौके पर पहुंचे. तत्काल गोपनीय सैनिक को जिला अस्तपाल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है. मर्ग कायम कर पुलिस आत्महत्या के कारणों लगाने और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 35

युनूस सरकार ने भारत सरकार से अपील की, भविष्य में अवैध घुसपैठियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत ही डिपोर्ट किया जाए

ढाका भारत की ओर से अवैध रूप से घुसपैठ कर चुके करीब 300 बांग्लादेशी नागरिकों को सुंदरबन के रास्ते नाव में बैठाकर वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है। यह कार्रवाई बीते कुछ दिनों में भारतीय खुफिया एजेंसियों के अलर्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बांग्लादेश सरकार द्वारा की गई। बांग्लादेश की युनूस  सरकार ने भारत सरकार से अपील की है कि भविष्य में अवैध घुसपैठियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत ही डिपोर्ट किया जाए। युनूस  सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि “कृपया डिपोर्ट करने से पहले दोनों देशों के बीच तय प्रक्रिया का पालन करें।” ढाका में गृह सलाहकार क्वेलेट्टे जुरल जहरगीर आलम चौधरी की अध्यक्षता में हुई एक विशेष बैठक में यह तय हुआ कि बांग्लादेश की एजेंसियां उन नागरिकों को फिर से पहचानेंगी, जो अवैध रूप से भारत में घुस आए थे। इसके लिए 200 से ज्यादा घुसपैठियों की पहचान कर ली गई है। हरियाणा के  हिसार में मंगलवार को 39 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए हैं। ये सभी अलग-अलग गांवों और इलाकों में रह रहे थे। छानबीन के दौरान इनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले।भारत की सीमाओं पर सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और पहचान के डर से कई बांग्लादेशी नागरिक देर रात लुंगी पहनकर नाव के जरिये बांग्लादेश में वापस लौटने लगे। सुंदरबन के रास्ते तीन दिनों में 300 से अधिक लोगों को जबरन नाव में बैठाकर वापस भेजा गया। परिवार के कुछ सदस्यों ने बताया कि उन्हें खुद पता नहीं चला कि उन्हें अचानक क्यों वापस भेजा जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि वे कई सालों से भारत में रह रहे थे। बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष और युनूस  सरकार के बीच इस डिपोर्ट को लेकर असहमति सामने आई है। सेना ने 300 लोगों के जबरन डिपोर्ट पर नाराजगी जताई है और कहा है कि इससे दोनों देशों के संबंधों में खटास आ सकती है।विपक्षी  बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ( BNP)  ने आरोप लगाया कि यह सरकार का तानाशाही कदम है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने मांग की है कि भारत से आने वाले सभी डिपोर्ट को वैध प्रक्रिया से ही निपटाया जाए।   recent visitors 45

चौथी बार मिली सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ने की धमकी, उच्चस्तरीय जांच शुरू, बढ़ाई सुरक्षा

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी तीन मुकाबलों की मेजबानी करने जा रहे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लगातार मिल रही बम धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों और आयोजकों की नींद उड़ा दी है। सात दिन में चौथी बार स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। ताजा धमकी बुधवार को राजस्थान खेल परिषद की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिली, जिसमें ‘ऑपरेशन प्रभाकर दिविज’ और HMX बम का जिक्र करते हुए कहा गया कि भारत में पाकिस्तान के स्लीपर सेल सक्रिय हैं और ऑपरेशन सिंदूर के तहत अस्पतालों को भी उड़ाने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले मंगलवार को भी इसी ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश आया था, जिसमें स्टेडियम को उड़ाने के साथ-साथ एक 2003 के बलात्कार मामले में न्याय दिलाने की मांग की गई थी। मेल में आरोपी और उसके परिवार की जानकारी साझा करते हुए एक करोड़ रुपये की दहेज प्रताड़ना और लोन जैसी जानकारियां भी भेजी गई थीं। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह चौथी बार है जब सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली है। हमने पुलिस को सूचना दे दी है और साइबर एक्सपर्ट्स इस मामले की जांच में जुट गए हैं। स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 24 घंटे निगरानी की जा रही है। ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले 9 मई को जयपुर मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 20 फरवरी को SMS मेडिकल कॉलेज और 4 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट समेत देशभर के 100 से ज्यादा एयरपोर्ट को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि अब तक किसी भी मामले में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। प्रशासन इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर रहा है ताकि IPL मैचों के आयोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।   recent visitors 38

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली सहभागिता कर वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हमेशा साथ है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में गोटेगांव में हुआ 218 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री ने वर्चुअली सहभागिता कर वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विवाह हमारी संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यह हमारे समाज और परिवार का आधार है। सामूहिक विवाह सम्मेलन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल और सहयोग के प्रतीक हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के साथ हमारी सरकार दोस्त बनकर हमेशा साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को नरसिंहपुर जिले के नई कृषि उपज मंडी प्रांगण, गोटेगांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आय़ोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली सहभागिता कर संबोधित कर रहे थे। सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 218 जोड़े (216 कन्याओं का विवाह और 02 बेटियों का निकाह) परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार माताओं, बहनों और बेटियों के हितों की रक्षा के लिए हर कदम पर साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बहन, बेटियों के लिए हमने अपने सालाना बजट में 27 हजार 147 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। प्रदेश में ग्रामसभा से लेकर विधानसभा तक महिलाओं की प्रभावी उपस्थिति है। शासकीय नौकरियों में हमने महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत तक आरक्षण का प्रावधान किया है। प्रदेश में 40 प्रतिशत से अधिक स्टार्ट-अप्स का संचालन महिलाएं कर रही हैं। बीते वर्षों में 5 लाख स्व-सहायता समूहों के माध्यम से करीब 62 लाख ग्रामीण बहनें आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। यह हमारे लिये गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए कहा कि 16 संस्कारों में सबसे सुंदर संस्कार पाणिग्रहण संस्कार है। विवाह 2 परिवारों का और 2 संस्कारों का भी मिलन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य न केवल बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करना है, बल्कि उनके जीवन की नई शुरुआत को आर्थिक संबल सशक्त आधार देना भी है। उन्होंने वर-वधूओं से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को आत्मनिर्भर और सुखमय बनाएं। सम्मेलन को गोटेगांव विधायक महेन्द्र सिंह नागेश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार, समाजसेवी रामस्नेही पाठक, महंत पीतम पुरी, दादूराम पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिगण, वर-वधू एवं बड़ी संख्या में उनके परिजन एवं नागरिकगण उपस्थित थे। 26 मई को नरसिंहपुर में लगेगा विशाल कृषि मेला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी कि आगामी 26, 27 एवं 28 मई को जिला मुख्यालय में नरसिंहपुर में विशाल कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। 26 मई को वे स्वयं नरसिंहपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कृषि मेले में कृषि आधारित उद्योगों के बारे में जानकारी के अलावा दुग्ध उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, शाक-सब्जी उत्पादन, श्रीअन्न उत्पादन, उद्यानिकी, बागवानी, उन्नति किस्म के बीज, खाद, उर्वरक की जानकारी सहित उन्नत कृषि उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने नरसिंहपुर जिले के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे इस त्रि-दिवसीय विशाल कृषि मेले में आकर कृषि की नई तकनीकों और इस क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी लें और इन्हें अपनाकर अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाएं।  recent visitors 33