कोतवाली पुलिस ने प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में “मैं हूं अभिमन्यु” कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर   शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस तुलसी महाविद्यालय में "मैं हूं अभिमन्यु" विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं को महिलाओ और बालिकाओ के खिलाफ हो रहे अपराधो, घरेलू हिंसा की रोकथाम एवं बालिकाओ के लिए समाज में सुरक्षित वातावरण निर्मित किये जाने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।                 जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, प्राचार्य श्री जे.के. सन्त, डाक्टर सतेन्द्र सिहं चौहान व्याख्याता, संजीव द्विवेदी, महिला सहायक उपनिरीक्षक हुरूननिशा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, शेख रसीद, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे के द्वारा उपस्थित छात्र एवं छात्राओ को  मैं हूं अभिमन्यु संदेश के माध्यम से पुरुषों को समाज में व्याप्त नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराईयो के खिलाफ जागरूक किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार युद्ध क्षेत्र में अभिमन्यु ने कौरवो का चक्रव्यू तोड़ा था उसी प्रकार आज के पुरूष वर्ग को भी सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढीवादी धारणाओ एवं पुर्वाग्रहों के चक्रव्यू को तोड़ते हुए महिलाओ के विकास एवं सह अस्तिव का सहभागी बनना आवश्यक है। आधुनिकता के वर्तमान परिवेश में नशा, ड्रग्स, पोर्नोग्राफी, सामाजिक दबाव के चक्रव्यू में उलझकर युवा अपराध की गिरफ्त में आकर अपना कैरियर एवं जीवन बर्बाद कर रहे। सकारात्मक सामाजिक भविष्य के निर्माण के लिए बालको को जागरूक करने हेतु इस अभिमन्यु अभियान के बारे में बताया गया जिसमें यह नारा दिया गया है कि आओ अलख जगाये, लड़को को सिखाये, समाज को बेहतर बनायें । महिलाओं से संबंधित अपराधो की रोकथाम हेतु समाज के ही पुरूषों को अभिमन्यु बनकर इन सामाजिक बुराईयो और अपराधों के चक्रव्यू को तोड़ना होगा। recent visitors 53

प्रधानमंत्री ने वर्चुअली रूप से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि की अंतरित

शहडोल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली रूप से कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसानो को खेती करने के लिए  ऋण भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि को व्यापारिक रूप से लाभ का धंधा बनाए। उन्होंने कहा कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है, जिससे किसान नई तकनीकों की फसल लगा सके और खेती को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, यदि किसान खेती न करे तो जीवन यापन करना संभव नही है। उन्होंने कहा की एग्रीकल्चर के विद्यार्थी, किसानों को अच्छी पैदावार वाली फसलों, कम भूमि में अधिक पैदावार की फैसले जैसे अन्य कृषि कार्य के लिए जानकारी दे।          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के तहत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 20 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने  मध्यप्रदेश के 𝟖𝟏 लाख से अधिक किसानो के लिए 𝟏𝟔𝟖𝟐.𝟗 करोड़ रुपए की राशि एवं शहडोल जिले के 112116 किसानों के लिए 22.42 करोड़ रुपए की राशि वर्चुअली रूप से अंतरित की।         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम को कलेक्टर डॉ.केदार सिंह, उप संचालक कृषि आर पी झरिया, किसान व एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना। recent visitors 75

मंत्री रावत ने कन्या पूजन को बताया हमारी संस्कृति, राजस्थान-अजमेर के पुष्कर तीर्थ में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन

अजमेर. अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर के माहेश्वरी भवन में आज दुर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्व सनातन हिंदू समाज की ओर से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में सर्व समाज की देवी स्वरूपा 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया, साथ ही नन्हें बालकों को भैरव मानते हुए उनका भी पूजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत, नगर परिषद के सभापति कमल पाठक, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, कार्यालय मंत्री मधुसूदन मालू, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच और पंडित सत्यनारायण शास्त्री सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले 2100 कन्याओं और भैरव का पूजन किया गया। इसके बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराकर उपहार दिये गये। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण पर 22 जनवरी को आयोजित श्रीराम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पुष्कर उपखंड में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त विधार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कन्याएं माता रानी का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम मे पहुंची। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शानदार आयोजन के लिये आयोजकों को बधाई देते हुए धन्यवाद दिया। रावत ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का प्रतीक है और इससे सामाजिक सदभाव बढ़ता है। फाउंडेशन की निदेशिका निर्मल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित कर मजबूत बनाना था। फाउंडेशन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि सामजिक समरसता बनाने और हमारे पुराणों में कन्याओं को जो उच्च स्थान दिया गया है, उसका एहसास कराने के लिये फाउंडेशन की और से प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संयोजिका पुष्पा पाराशर ने बताया कि सकल हिंदू समाज बंधुओं ने सपत्नीक सामूहिक रूप से कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इस मौके पर नन्हें बालकों को भैरव के रूप में भी पूजन किया जायेगा। recent visitors 165

महिला से एटीएम फ्रॉड कर 1.20 लाख निकाले, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सहकारी बैंक का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

कोंडागांव. विश्रामपुरी थाना पुलिस ने जिला सहकारी बैंक के सुरक्षा गार्ड कैलाश प्रधान को एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला खाता धारक के एटीएम कार्ड का उपयोग कर उसके खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। महिला दयाबती नेताम ने शिकायत की कि 29 अगस्त से चार सितंबर 2024 के बीच उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने लगातार 20-20 हजार रुपये निकाले। जांच के बाद पता चला कि सुरक्षा गार्ड ने महिला को गलत एटीएम कार्ड दिया और उसका पिन चुराकर पैसे निकाले। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया, जिनकी कुल कीमत 1.58 लाख रुपये है। आरोपी ने धोखाधड़ी से प्राप्त पैसों से एक मोटरसाइकिल भी खरीदी थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 78

17 अक्टूबर को रनवे का रखरखाव कार्य मुंबई हवाई अड्डे पर शुरू होगा

मुंबई महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) की व्यापक रनवे रखरखाव योजना के तहत क्रॉस रनवे-आरडब्ल्यूवाई 09/27 और 14/32 आगामी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक को अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे। हवाई अड्डे पर रनवे को अस्थायी तौर पर बंद रखना मानसून के बाद उसकी मरम्मत और रखरखाव योजना के मद्देनजर किया गया है। सीएसएमआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस नियोजित बंद का प्राथमिक उद्देश्य आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों को पूरा करना है जो यह सुनिश्चित करेगा कि हवाई अड्डे की अवसंरचना वैश्विक मानकों को पूरा करती है। मानसून के बाद रनवे रखरखाव का यह वार्षिक कार्य परिशुद्धता और सावधानीपूर्वक की गई गतिविधियों का हिस्सा है, जो परिचालन निरंतरता और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इस प्रकार हवाई अड्डे के संचालन के मूल में यात्रि सुरक्षा पहले वाले दृष्टिकोण को अपनाता है।” मानसून के बाद रनवे का निर्बाध संचालन और सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख हितधारकों के सहयोग से उड़ान कार्यक्रम को पहले ही समन्वित किया जा चुका है।   recent visitors 79

दो सगे भाइयों गिरफ्तार, राजस्थान-अलवर में नकली सोने बिस्किट बेचकर एक लाख की ठगी

अलवर. अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने 2022 में एक युवक से नकली सोने के बिस्किट बेचकर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित विजय कुमार मीणा से एक लाख रुपये लेकर आरोपियों ने नकली बिस्किट बेचे थे। आया है। अलवर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने साल 2022 में एक युवक से ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाने के एएसआई इलियास खान ने बताया दिनांक 31 मार्च 2022 में परिवादी विजय कुमार मीणा निवासी आलूदा थाना नांगला राजावत जिला दौसा का रहने वाला है। उसने थाने पर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि दो युवकों का मेरे पास फोन आया कि हमारे पास सोने के बिस्किट हैं, जो हम आपको सस्ती रेट में बेचना चाहते हैं। इस पर परिवादी अलवर आया और अलवर में बैंक कॉलोनी के सामने और ब्रिज के नीचे दोनों युवकों ने उससे बातचीत की और उसके पास से एक लाख रुपये लेकर बिस्किट बेच दिए। जब व्यक्ति को पता लगा कि यह नकली सोने के बिस्किट हैं तो उसके बाद वह तुरन्त कोतवाली पुलिस के पास गया। उसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समयदीन व साहुन निवासी आधाका थाना तिजारा को पकड़ लिया। पुछताछ की गई तो इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इन दोनों के बाप का नाम ममनदीन है। पुलिस ने इन दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार दोनों सगे भाई हैं, आज पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश जाएगा। पुलिस बिस्किट बरामद करने के लिए इनको रिमांड पर लगी जिसकी न्यायालय से मांग की जाएगी।वैसे टटलू बाजी का प्रकरण अलवर जिले काफी अंतराल के बाद हुआ है अन्यथा पहले तो हालात यह हो गए थे कि टटलू बाजों ने चेन्नई और मुंम्बई के लोगों तक को अपना शिकार बना लेते थे और आए दिन टटलू बाज किसी न किसी को ठग लेते थे लेकिन जब से साइबर अपराधों का सिलसिला शुरू हुआ है तब से ये सारे टटलू बाज साइबर अपराध में लग गए। recent visitors 113

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को मिली अब तक सबसे बड़ी सफलता, नक्सली शव सहित घटनास्थल से एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित हथियार मिले

दंतेवाड़ा छत्‍तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर हुए मुठभेड़ में सुरक्षा बल को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के थुलथुली गांव के पास स्थित जंगल व पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 36 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में 25-25 लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली कमलेश व बारसूर एरिया कमेटी की प्रभारी नीति सहित कई बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई गई है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ अभी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। मुठभेड़ स्थल से अब तक 14 नक्सलियों के शव सहित एके-47, एसएलआर जैसे स्वचालित बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक पुलिस को मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े कैडर के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने बताया कि अबूझमाड़ सीमा से सटे जंगल में पूर्व बस्तर डिविजन के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर गुरुवार को नारायणपुर व दंतेवाड़ा जिला से संयुक्त डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) बल को अभियान पर भेजा गया था। नदी-पहाड़ों को पार कर शुक्रवार की दोपहर को सुरक्षा बल जैसे ही नेंदुर व थुलथुली के पास पहुंचे, पहाड़ी पर घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बल पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की है। दोपहर से लेकर देर शाम तक रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। जवानों के अभियान से लौटने के बाद वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस वर्ष अब तक 193 ढेर सुरक्षा बल को इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान बड़ी सफलता मिली है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक सुरक्षा बल को मुठभेड़ के बाद 193 नक्सलियों के शव मिले हैं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नक्सली हथियार व विस्फोटक भी पुलिस को मुठभेड़ स्थल से मिले हैं। 663 नक्सलियों की गिरफ्तारी व 556 नक्सलियों ने समर्पण किया है। इस वर्ष की बड़ी सफलताएं -27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में छह नक्सली ढेर। -02 अप्रैल को गंगालूर बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए। -16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर। -30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सली मारे। -10 मई को बीजापुर के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर। -23 मई रेकावाही में आठ को मारा। recent visitors 75