सीएस अनुराग जैन : आधे अधूरे स्टॉफ के सहारे प्रदेश का खनिज विभाग? दिए निर्देश

MP Mining Department: मध्य प्रदेश में तीन महीने की रोक हटने के बाद एक बार फिर से नर्मदा नदी सहित अन्य नदियों से रेत निकालने का काम शुरू होगा. लेकिन यह काम बेहतर ढंग से संचालित होने की उम्मीद कम ही है, ऐसे में अवैध व्यापार को भी बढ़ावा मिल सकता है. मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी सहित अन्य नदियों से रेत निकालने का काम फिर शुरू होगा, दरअसल, प्रदेश का Mining department running with half से जूझ रहा है. प्रदेश के किसी जिले में माईनिंग अधिकारी नहीं है तो किसी जिले में प्रभारी इंस्पेक्टरों के भरोसे काम चलाया जा रहा है. जबकि कुछ जिलों में तो मिट्टी परीक्षण अधिकारी खनिज इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं. अब मध्य प्रदेश के नवागत मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही Mining department running with half की भी समीक्षा की. इस दौरान माइनिंग को लेकर दिशा निर्देश दिए. सीएस ने कहा कि आप लोग थोक में माइनिंग लीज तो दे देते हैं, लेकिन बाद में तमाम तरह की अनुमतियां देने में लटकाते हैं. सीएस द्वारा लिए गए इस फीडबैक से उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही माइनिंग विभाग में स्टाफ की पूर्ति हो सकेगी. स्टाफ की कमी के कारण परेशानी बढ़ गई है. Read More : https://mysecretnews.com/haryana-assembly-elections/ प्रभारी इंस्पेक्टर के भरोसे यह जिलेप्रदेश के कई जिले प्रभारी खनिज इंस्पेक्टर के भरोसे चल रहे हैं. जिनमें श्योपुर, मंदसौर, शहडोल, मंडला, बड़वानी, शाजापुर, देवास, कटनी और भोपाल शामिल हैं, जहां प्रभारी खनिज इंस्पेक्टर प्रभारी माइनिंग अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं. जबकि भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर में तो यह पद खाली है. यहां तैनात खनिज इंस्पेक्टर को भोपाल में अटैच किया गया है. मिट्टी परीक्षण अधिकारी के भरोसे जिम्मेदारीप्रदेश के कुछ जिले तो ऐसे हैं, जहां खनिज इंस्पेक्टर की भूमिका मिट्टी परीक्षण अधिकारियों द्वारा संभाली जा रही है. इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, नीमच, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सागर में मिट्टी परीक्षण अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि रायसेन, कटनी और सतना जिले में माइनिंग अधिकारी ही नहीं है. ऐसे में यह जिले भी प्रभारियों के भरोसे ही संचालित हो रहे हैं. माइनिंग विभाग में स्टाफ की कमी व अवैध रेत उत्खनन को लेकर जब माइनिंग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस-जिस जिले में माइनिंग अधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर के पद खाली है, वहां पदों की पूर्ति की जाएगी साथ ही अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा. recent visitors 166

ईरानी कप मैच ड्रॉ होने के बावजूद मुंबई क्यों बनी चैंपियन? रहाणे की कप्तानी में 27 साल का सूखा समाप्त

मुंबई अजिंय्य राहणे की कप्तानी वाली मुंबई ने रविवार को ईरानी कप 2024 ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुंबई वर्सेस रेस्ट ऑफ इंडिया मैच ड्रॉ रहा। ईरानी कप मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी विजेता की टक्कर होती है। मुंबई ने लखनऊ के इकान स्टेडियम में आयोजित ईरानी कप में पहली पारी में 537 रन बनाए। जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया 416 रनों पर ढेर हो गई। मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन मुंबई का स्कोर जब दूसरी पारी में 329/8 पर पहुंचा तो ड्रॉ की घोषणा कर दी गई। मुंबई ने 27 साल बाद ईरानी कप ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया है। मुंबई ने इससे पहले 1997-98 में खिताब जीता था। हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर मैच ड्रॉ होने के बावजूद मुंबई ही क्यों चैंपियन बनी? चलिए, आपको इसकी वजह बताते हैं। पहली पारी की बढ़त ने दिलाई ट्रॉफी दरअसल, ईरानी कप में एक मैच ही खेला जाता है। ईरानी कप में नियम है कि मैच ड्रॉ रहने पर विजेता का फैसला पहली पारी की लीड के आधार पर होगा। ऐसे में जिस टीम के पास पहली पारी के बाद बढ़त होती है, उसे चैंपियन घोषित कर दिया जाता है। मुंबई इसलिए ईरानी कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल रही क्योंकि उसने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 121 रनों की लीड हासिल की थी। मुंबई के लिए पांचवें दिन तनुश कोटियन और मोहित अवस्थी ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 158 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। कोटियन ने 150 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। अवस्थी ने 93 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक सिक्स शामिल हैं। सरफराज खान बने प्लेयर ऑफ द मैच मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक ठोका था। सरफराज ने 286 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 222 रन जोड़े। उन्होंने 25 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सरफराज दूसरी पारी में महज 17 रन ही बना पाए। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए सारांश जैन ने कुल सात विके चटकाए। उन्होंने दूसरी पारी में छह और पहली पारी में एक शिकार किया। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए अभिमन्यु ईश्वर ने 191 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें दूसरे छोर से ध्रुव जुरेल (93) के अलावा कोई खास सहयोग नहीं मिला। दोनों नेपांचवें विकेट के लिए 165 रन जोड़े। शम्स मुलानी ने 40 ओवर में 122 रन देकर और कोटियन ने 27 ओवर में 101 रन देकर तीन तीन विकेट चटकाए। recent visitors 69

एनडीपीएस केस की जांच में जुटी पुलिस, राजस्थान-करौली में फरार स्मैक तस्कर गिरफ्तार

करौली. मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में अभियान के तहत डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। सुरेश के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी सुरेश निवासी बड़ा पुरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार किया है। मासलपुर थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी शंकर लाल मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत करौली डीएसपी अनुज शुभम के सुपरविजन में  मासलपुर थाना पुलिस ने स्मैक की खरीद फरोख्त के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के भावली मोड़ से सुरेश पुत्र हल्के राम मीणा उम्र 19 साल निवासी बड़ापुरा थाना मासलपुर को दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में स्मैक की तस्करी का एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। recent visitors 100

मुख्यमंत्री साय ने सशस्त्र सैन्य समारोह को एक दिन और बढ़ाने का किया एलान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य सशस्त्र सैन्य समारोह के 7 अक्टूबर तक जारी रखने के साथ आने वाले साल में भी समारोह आयोजित करने का एलान किया. इसके साथ तेज गर्मी को देखते हुए समारोह के समय के बदलाव की भी घोषणा की. समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि सेना का कार्यक्रम देख मैं रोमांचित हुआ हूं. युवाओं को यदि अग्निवीर बनाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं. इसके साथ ही उन्होंने बस्तर में मुठभेड़ में नक्सलियों के साथ हुए सुरक्षाबल के मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि अबूझमाड़ में 32 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. मैं जवानों को बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि बस्तर में आ रहे बदलाव इस बात का संकेत है कि बस्तर के युवा सेना से जुड़ कर नक्सलियों का संहार कर रहे हैं. बस्तर में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं गर्मी के मद्देनजर समारोह के आयोजन का समय सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 6 से 10 बजे तक किया जाएगा. recent visitors 66

भारत सरकार के लिए खुशखबरी, नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी

नई दिल्ली भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। 27 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 12.6 अरब डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई थी। वीकली ग्रोथ के हिसाब से देखें तो यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में अब तक की पांचवीं बड़ी बढ़ोतरी है। शुक्रवार को आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 704.8 अरब डॉलर होने का अनुमान है। चीन, जापान और स्विटजरलैंड के बाद भारत इस मुकाम पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। चीन का विदेशी मुद्रा भंडार तो भारत से करीब पांच गुना है। अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन फॉरेक्स रिजर्व के मामले में दूर-दूर तक कोई चीन के आसपास नहीं है। साल की पहली तिमाही में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 3500 अरब डॉलर था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जापान है। उसका फॉरेक्स रिजर्व करीब 1,300 अरब डॉलर है। यूरोप का छोटा सा देश स्विट्जरलैंड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस देश के पास करीब 900 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। गोल्ड रिजर्व के मामले में अमेरिका सबसे आगे है। अमेरिका के सरकारी खजाने में करीब 8,133 टन सोना जमा है। दास के कार्यकाल में रेकॉर्ड उछाल भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक उछाल अगस्त 2021 में आई थी। तब यह 16.6 अरब डॉलर बढ़ा था। मार्च 2024 से विदेशी मुद्रा भंडार में 58.4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है जबकि पिछले साल के मुकाबले इसमें 117.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल में भारत के विदेशी भंडार में अब तक की सबसे तेज मासिक वृद्धि हुई है। 70 महीनों की अवधि में यह $4.2 अरब प्रति माह रही। उनके कार्यभार संभालने के बाद से इसमें $298 अरब की तेजी आई। विदेशी मुद्रा आस्तियां 616.15 अरब डॉलर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 27 सितंबर को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 616.15 अरब डॉलर हो गई. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड भंडार का मूल्य 2.18 अरब डॉलर बढ़कर 65.79 अरब डॉलर हो गया. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 80 लाख डॉलर बढ़कर 18.55 अरब डॉलर हो गया. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत का आरक्षित भंडार 7.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.39 अरब डॉलर रहा.   recent visitors 123

गिरफ्तारी का परिजनों ने दिया धरना, राजस्थान-बीकानेर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में दो पक्षों में कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर दोनों पक्षों का समझौता करवाने के लिए लिए ग्रामीणों ने गांव के करणी माता मंदिर पर पंचायत बुलवाई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के लोग पहले से हथियारों से लैस होकर आए थे। उन्होंने धारदार हथियारों के साथ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोहनलाल, शिवकुमार शांतिलाल, शंकर खुडिया, भागीरथ दो तीन अन्य ने बजरंग कुम्हार को घेरकर धारदार हथियारों हमला बोल दिया। इस हमले में बजरंग कुम्हार को बचाने आए सीताराम, राहुल के भी हमलावरों ने वार किए। इस हमले में बजरंग कुम्हार की मौके पर मौत हो गई। मृतक बजरंग के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज उसका पोस्टमार्टम होना था। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा नेता अशोक बोबरवाल के नेतृत्व में मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। बोबरवाल ने बताया हत्या में संलिप्त आरोपियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।  recent visitors 119

पीएम सूर्य घर योजना में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा

भोपाल पीएम सूर्य घर योजना शुरू होने के बाद से लोग सोलर पैनल लगवाने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। फरवरी में शुरू हुई इस योजना के बाद महज छह महीने में प्रदेश के 15 हजार 142 लोग पैनल लगवा चुके हैं। इनमें मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सबसे अधिक नौ हजार उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ा है। इनमें भोपाल में सबसे ज्यादा 2500 घरों पर पैनल से बिजली बन रही है। अब उपभोक्ता इसे महंगी बिजली के विकल्प की तौर पर भी अपना रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह सिलसिला जारी रहा तो कुछ ही महीनों में प्रदेश में सूरज से 40 मेगावट से अधिक बिजली बनना शुरू हो जाएगी। योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन आवेदक पीएम सूर्य योजना की वेबसाइट या फिर एमपीसीजेड डाट इन, उपाय एप, वॉट्सएप चेटबाट या मुफ्त नंबर 1912 पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। किसान लगवा रहे बड़े पैनल किसान भी खेतों में बड़े-बड़े सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसके लिए ऊर्जा विकास निगम से कुसुम योजना के तहत अनुबंध किया जा रहा है। इन पैनल से बनने वाली बिजली को कंपनियां खरीदेंगी और किसानों को यूनिट के हिसाब से राशि दी जाएगी। किसान और कंपनी के बीच 25 वर्ष का अनुबंध किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक हजार 456 स्थान चिह्नित किए हैं। इनके लगने से करीब तीन हजार 345 मेगावाट सोलर एनर्जी बन सकती है। मध्यप्रदेश में लगाए गए सोलर पैनल     कंपनी – सोलर पैनल     मध्य क्षेत्र – 9000     पश्चिम क्षेत्र – 4216     पूर्व क्षेत्र – 1926     कुल – 15142 सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे     फरवरी में शुरू हुई पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर मिलने वाली सब्सिडी का लोग लाभ उठा रहे हैं। छह महीने में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने नौ हजार लोगों को इससे जोड़ा है, जबकि प्रदेशभर में 15 हजार लोग पैनल लगवा चुके हैं। – मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ नोडल एवं प्रकाशन अधिकारी, ऊर्जा विभाग   recent visitors 54