विनोद चमोली ने कहा- मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई

देहरादून उत्तराखंड की धामी सरकार के कार्यकाल में दो नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार की आस जगी है। मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत के साथ-साथ 200 सीटें भी बढ़ाई गई हैं। सरकार के इस फैसले से छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश में युवा चिकित्सकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल सीटों के बढ़ने से प्रदेश को युवा चिकित्सक मिलेंगे, जिससे चिकित्सकों की कमी में सुधार होगा। पत्रकारों से बात करते हुए शुक्रवार को चमोली ने कहा कि देश भर में यह टारगेट लिया गया है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जब हम मेडिकल सीटें बढ़ा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि अधिक डॉक्टर उपलब्ध होंगे। वर्तमान में स्वास्थ्य क्षेत्र में जो समस्याएं आ रही हैं, उनकी मुख्य वजह यह है कि हमारे पास पर्याप्त डॉक्टर नहीं हैं। यदि मेडिकल कॉलेजों से अधिक डॉक्टर निकलेंगे, तो यह समस्या धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से जो चिकित्सकों की कमी की समस्या थी, उसे दूर करने के लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में युवा चिकित्सक चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देकर लोगों के जीवन में सुधार लाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हेल्थ सेक्टर में बड़े स्तर पर काम हो रहा है और यह हमारे प्रदेश के लिए एक वरदान साबित होगा। नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और बढ़ती मेडिकल सीटों के साथ, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।   recent visitors 68

विधायक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को नशा छोडने एवं मोबाइल का उपयोग कम से कम करने का किया अनुरोध

रायपुर। बाल आश्रम परिसर में श्रीमती पी.जी. डागा कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय विद्यालय, बाल आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विधायक पुरन्दर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में खेल मैदान का भूमिपूजन हुआ। खेल मैदान में जिम, बॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस आदि खेलने खेल मैदान का निर्माण होगा इस कार्य हेतु पुरन्दर मिश्रा ने स्वेच्छानुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषण की। अपने उद्बोधन में श्री मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशा छोडने का प्रचार प्रसार करने एवं मोबाइल का उपयोग कम से कम करने का अनुरोध किया। जो आपके परिसर में खेल मैदान तैयार होगा उसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय तिवारी, देवीचन्द श्रीश्रीमाल, गोकुल दास डागा, नरेश गुप्ता, सुरेश शुक्ला, गोवर्धन दास डागा, राजकिशोर नत्यानी, दीपक दुबे, पी.आर. गोलछा, मदन लाल तालेड़ा, आरके गुप्ता, हरिवल्लभ अग्रवाल, रूपचंद श्रीश्रीमाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती संगिता घई, विद्यालय के प्राचार्य पीडी दीवान, श्रीमती हेमलता रेड्डी के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यालय के प्राध्यापक, संस्थाओं के कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्राए उपस्थित थी। यह जानकारी डॉ. संगीता घई ने दी। recent visitors 68

अयोध्या राम मंदिर शिखर निर्माण का कार्य शुरू, 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा

अयोध्या शारदीय नवरात्र के अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद शुरू कर दिया गया है। 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही, मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिरों का निर्माण भी इसी अवधि में किया जाएगा। राम लला की मूर्ति के साथ-साथ नर्मदा नदी से मंगाए गए पांच शिवलिंगों में से एक को मंदिर परिसर में बन रहे भव्य शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह शिव मंदिर राम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे के ईशान कोण (उत्तरी पूर्वी कोने) पर बनाया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महासचिव चंपत राय ने कहा, “राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय शिखर बनकर तैयार नहीं हुआ था, क्योंकि उस समय मंदिर का ग्राउंड फ्लोर ही तैयार था। अब जब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, तब अभिजीत मुहूर्त में शिखर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। दर्शनार्थियों को केवल रामलला के दर्शन ही नहीं, बल्कि भगवान शिव के भव्य मंदिर में भी दर्शन का लाभ मिलेगा। “नर्मदा से आए पांच शिवलिंगों में से तीन का चयन किया गया है, और इन्हीं में से किसी एक को शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, मार्च 2020 में टेंट से निकालकर राम लला को अस्थायी मंदिर में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि उस स्थान पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण होना था। भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले राम भक्त यहीं दर्शन पूजन करते थे। वहां पर वर्तमान समय में हनुमान जी की एक प्रतिमा विराजमान है। अब इस स्थान को भी सुरक्षित और दर्शनीय स्थान में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान जागृत रहे इसके लिए यहां नियमित पूजन आरती और भोग राग की व्यवस्था होगी। राम भक्त यहां दर्शन पूजन भी कर सकेंगे। राम मंदिर के परकोटे के भीतर सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, और हम 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना बना रहे हैं।   recent visitors 164

JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर किया गया हमला , चलती गाड़ी के तोड़े शीशे

अंबाला हरियाणा विधानसभा चुनावों के बीच JJP-ASP पार्टी के अंबाला सिटी से प्रत्याशी पारुल नागपाल पर हमला किया गया है। वारदात के समय हमलावरों ने पारुल की गाड़ी के शीशे तक तोड़ दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रत्याशी पारुल नागपाल के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरु कर दी है।  गौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी पारुल नागपाल पर उस समय हुआ, जब वह कल  3 अक्टूबर वीरवार को  इस्माइलपुर में थे। पारुल नागपाल ने पुलिस को बताया कि चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद जब वह अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे, तब गांव के बाहर सुनसान रास्ते पर 2 बाइक खड़ी थीं। बाइक पर 4 युवक सवार थे और सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पारुल नागपाल का कहना है कि हमलावरों के पास बैट और तलवारें थीं। पारुल ने पुलिस को बताया कि जब उनकी गाड़ी को आरोपियों ने देखा तो पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी दूर जाने पर उन्होंने बैट से गाड़ी पर हमला कर शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने तलवार से गाड़ी के अंदर हमला करने की कोशिश की थीं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।  recent visitors 99

कुटेसर में असामाजिक तत्व ग्रामीणों को दे रहे चुनौती, शिकायत पर एक सपड़ाया, गया जेल

रायपुर ग्राम कुटेसर में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बीते साल ग्रामीणों की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना के सक्रियता के चलते वे दुबक गये थे पर बीते कुछ दिनों से वे बेखौफ हो चले हैं। ग्रामण सभा व पंचायत की समझाइश तथा मुनादी व रैली के बाद भी  ग्रामीणों को चुनौती देते हुये इनमें से अधिकांश शराब बेच रहे हैं। ग्रामवासियों  की बैठक के बाद सहमति से ग्राम पंचायत ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन थाना प्रभारी सचिन सिंह को ज्ञापन सौंप ग्राम को असामाजिक गतिविधियों से निजात दिलाने का आग्रह किया है। शिकायत के तुरंत बाद सक्रिय हुये अमला ने एक विध्नसंतोषी तत्व 42 वर्षीय रमेश जांगड़े सपड़ में आ गया जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम कुकरा के 45 वर्षीय जोहनलाल साहू व 20 वर्षीय गजेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गयी है। पुलिसिया दबिश की भनक लगते ही शेष फरार हो गये जिनकी तलाश पुलिस वालों को है। recent visitors 55

शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा के साथ तस्वीर शेयर की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी मीरा के साथ तस्वीर शेयर की हैं। शाहिद कपूर इस साल सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। शाहिद अब 'फर्जी 2' की तैयारी में जुट गए हैं। शाहिद कपूर ने अब हाल ही में अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ एक सेल्फी फोटो शेयर की है। इस फोटो में शाहिद ने मीरा को अपनी रियल लाइफ प्रीति बताया है। इस फोटो में शाहिद और मीरा दोनों खूबसूरत वादियों के बीच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस फोटो पर कैप्शन दिया, कबीर अपनी असली प्रीति के साथ। शाहिद की इस फोटो को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया है। recent visitors 147

पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी, महिला ने PGI में तोड़ा दम

पानीपत पानीपत जिले में पेप्सी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क क्रॉस कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं राहगीरों ने मां-बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक महिला और आरोपी चालक की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाबरपुर का रहने वाला है। वह होटल में वेटर का काम करता है। 2 अक्टूबर को वह पेप्सी पुल के पास था। तभी उसने देखा कि महिला अपने बच्चे के साथ पेप्सी पुल जीटी रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित भाग गया। recent visitors 120