रायपुर
ग्राम कुटेसर में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बीते साल ग्रामीणों की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना के सक्रियता के चलते वे दुबक गये थे पर बीते कुछ दिनों से वे बेखौफ हो चले हैं। ग्रामण सभा व पंचायत की समझाइश तथा मुनादी व रैली के बाद भी ग्रामीणों को चुनौती देते हुये इनमें से अधिकांश शराब बेच रहे हैं।
ग्रामवासियों की बैठक के बाद सहमति से ग्राम पंचायत ने नवरात्रि पर्व के पहले दिन थाना प्रभारी सचिन सिंह को ज्ञापन सौंप ग्राम को असामाजिक गतिविधियों से निजात दिलाने का आग्रह किया है। शिकायत के तुरंत बाद सक्रिय हुये अमला ने एक विध्नसंतोषी तत्व 42 वर्षीय रमेश जांगड़े सपड़ में आ गया जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही कर कार्यपालन दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इसके साथ ही ग्राम कुकरा के 45 वर्षीय जोहनलाल साहू व 20 वर्षीय गजेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्यवाही की गयी है। पुलिसिया दबिश की भनक लगते ही शेष फरार हो गये जिनकी तलाश पुलिस वालों को है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








