भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का इंग्लैंड का आखिरी दौरा होगा: पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड

नई दिल्ली इंग्लैंड की टीम के पूर्व महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक बड़ी भविष्यवाणी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर की है। ब्रॉड का मानना है कि 2025 में इंडिया का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली का आखिरी इंग्लैंड दौरा होगा। अगले वर्ष 20 जून से 31 जुलाई के बीच जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, तब कोहली 36 वर्ष के हो जाएंगे। विराट कोहली 2014, 2018, 2021-22 में तीन बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं और 2025 की टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की सरजमीं पर हो सकती है। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े दमदार हैं, लेकिन इंग्लैंड में वे उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनका औसत इंग्लैंड में 33.21 का है। इसी ब्लॉकबस्टर सीरीज को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, "यह विराट का इंग्लैंड का आखिरी दौरा हो सकता है। उनके पास बहुत प्रतिभा और बहुत अनुभव है और इंग्लैंड की टीम थोड़ी अधिक युवा और कम अनुभवी है, लेकिन उनके पास बहुत अधिक प्रतिभा है और वे फ्रंट-फुट शैली की क्रिकेट खेलते हैं।" विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रिटायरमेंट ले चुके हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड ने पिछली सीरीज को लेकर कहा, "जब भारत ने लॉर्ड्स (2021 में) में जीत हासिल की और सीरीज ड्रॉ कराई तो इंग्लैंड को कितना दुख हुआ, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। यह एक आक्रामक टेस्ट मैच था, मोहम्मद सिराज ने अंतिम दिन शानदार गेंदबाजी की, पिच सूखी थी और बस थोड़ी बहुत मूवमेंट मिल रही थी। यह देखने के लिए एक अद्भुत, भावनात्मक टेस्ट मैच था और मुझे पता है कि इससे इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम को कितना दुख हुआ। साथ ही, भारत के लिए भी यहां आना बहुत खुशी की बात थी। हमने कोहली के चेहरे पर खुशी देखी और यह उनके लिए कितना मायने रखता है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही रोमांचक सीरीज होने वाली है।" recent visitors 80

बुरहानपुर में नगर के 6 जोन में नवीन जल प्रदाय परियोजना से जल प्रदाय जारी

बुरहानपुर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा विश्व बैंक के सहयोग से बुरहानपुर में जलावर्द्धन परियोजना का कार्य किया जा रहा है जो कि पूर्णता की ओर है। नगरवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए ताप्ती नदी पर इंटेक-वैल लगाया गया है। वहीं जल को शुद्ध करने के लिए 50 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र भी स्थापित किया गया है। शोधित जल उपलब्ध होने से जल-जनित बीमारियों का जोखिम भी कम रहेगा। जल के संग्रहण के लिए 8 ओवर हैड टेंक बनाए गए है साथ ही मौजूदा 4 ओवर टैंक का इस्तेमाल भी जल संग्रहण के लिए किया जायेगा। हर घर जल पहुँचाने के लिए 296 किलोमीटर की वितरण पाइप लाइन बिछाई बिछा दी गई है। नल कनेक्शन देने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। अब तक कुल 35 हजार से अधिक नल कनेक्शन दे दिए गए है। बुरहानपुर जलावर्धन योजना अंतर्गत जोन क्रमांक 5 शिवाजी नगर, जोन क्रमांक 6 मरीचिका गार्डन एवं जोन 10 इंदिरा कॉलोनी में जलावर्धन योजना द्वारा न्यू वॉटर सप्लाई सिस्टम से नई पाइपलाइन में प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा रहा है और नगर निगम द्वारा पुरानी जल प्रदाय व्यवस्था को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। वहीं जोन क्रमांक 1 सुभाष स्कूल, ,जोन क्रमांक 2 किला व जोन क्रमांक 3 में भी जलावर्धन योजना अंतर्गत प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा रहा है एवं ओल्ड सिस्टम को बंद करने की प्रक्रिया भी जारी है। परियोजना में शेष 4 जोन जिनमें जोन क्रमांक 4 लालबाग, जोन क्रमांक 8Aट्रांसपोर्ट नगर ,जोन क्रमांक 8B सिंधीपुरा, जोन क्रमांक 9 आजाद नगर में भी लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र जल आवर्धन योजना अंतर्गत वाटर सप्लाई द्वारा कवर किया जा चुका है एवं शेष कमिश्निंग का कार्य प्रगतिरत है।   recent visitors 75

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा महत्वपूर्ण, राजस्थान-उदयपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

उदयपुर/जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पाने में वर्तमान पीढ़ी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन सभी के हितों को प्राथमिकता देने से छात्रों की प्रतिभा निखरेगी। राष्ट्रपति उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सशक्तीकरण का सबसे अच्छा माध्यम है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखा है। आपकी पीढ़ी के योगदान के बल पर ही यह राष्ट्रीय लक्ष्य प्राप्त करना संभव होगा। मैं आशा करती हूं कि आप राष्ट्र निर्माण में यथाशक्ति का सर्वाधिक योगदान देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि आप अपने आचरण और कार्यों से अपने परिवार, समाज तथा देश का गौरव बढ़ाएंगे। इसी से आपकी शिक्षा की सार्थकता सिद्ध होती है।’’ बाबा साहेब आंबेडकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बाबा साहेब का मानना था कि चरित्र, शिक्षा से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह मानते थे कि ऐसा शिक्षित व्यक्ति जिसमें चरित्र और विनम्रता न हो वह हिंसक जीव से भी ज्यादा खतरनाक होता है। उसकी शिक्षा से यदि गरीबों को हानि हो वह व्यक्ति समाज के लिए अभिशाप हो सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आप सभी से ये कहना है कि आप जहां भी हों, कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपके चरित्र पर लांछन आये।’’ मुर्मू ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में जब विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं ऐसे में विद्यार्थियों की ‘‘विद्यार्थी की भावना’’ को सदैव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, ‘‘आपको व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता दोनों का समन्वय बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। संवेदना एक प्राकृतिक गुण है।’’ उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्वार्थ का मार्ग पकड़ लेते हैं लेकिन सबके हित को प्राथमिकता देने की विचारधारा आपकी प्रतिभा और अधिक निखारेगी। recent visitors 87

पांच अक्टूबर को सिंग्रामपुर में MP सरकार कैबिनेट बैठक, बनेंगे 3 हेलिपैड, 5 अक्टूबर को पहुंचेंगे CM-मंत्री

दमोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगली कैबिनेट बैठक 5 अक्टूबर को दमोह के सिंग्रामपुर में होने जा रही है, सिंग्रामपुर रानी दुर्गावती का कार्य क्षेत्र रहा है सिंगौरगढ़ का किला भी ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, सिंग्रामपुर में ही कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। मंत्री ने किया निरीक्षण मध्य प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने  सिंग्रामपुर में स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि जबेरा विधानसभा के सिंग्रामपुर में कैबिनेट होने जा रही है। इस मौके पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा, डीएफओ एमएस उइके, एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम अविनाश रावत,  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथियों के साथ यहां उतरेंगे। बैठक का उद्देश्य सिंग्रामपुर पंचायत से सटे जंगल और रानी दुर्गावती के किले के पर्यटन महत्व में इजाफा करना है। बैठक के चलते यहां के जंगली रास्ते को दुरुस्त करने का काम वन विभाग ने शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम यहां लगातार आवाजाही कर रही है। अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग की भी प्लानिंग की गई है। बतौर सीएस अनुराग जैन की पहली कैबिनेट सिंग्रामपुर की इस कैबिनेट बैठक में नए मुख्य सचिव अनुराग जैन पहली बार कैबिनेट सचिव के रूप में मौजूद रहेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री सचिवालय ने अभी तक बैठक के लिए अधिकृत तौर पर दमोह जिला प्रशासन को सूचना नहीं दी है, लेकिन 24 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में लिए फैसले के आधार पर सागर संभागायुक्त, आईजी और दमोह कलेक्टर-एसपी यहां विजिट कर व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। सागर संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र कुमार रावत और आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक स्थल, वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल, लाड़ली बहना एवं स्व सहायता समूह कार्यक्रम स्थल के साथ वीरांगना रानी दुर्गावती का किला, तालाब, वीरांगना रानी दुर्गावती के देवी पूजन स्थल के अलावा निदान कुंड स्थल का जायजा लिया है। दिए निर्देश राज्यमंत्री महेंद्र लोधी ने सिंग्रामपुर में खेल मैदान, वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल, गुबरा में हैली पेड स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से इस संबंध में विचार विमर्श किया। सिंग्रामपुर से 4 किमी दूर जंगल में है महल दमोह से 60 किमी दूर सिंग्रामपुर ग्राम पंचायत है। वहां से 4 किमी दूर पहाड़ी पर रानी दुर्गावती का महल है। उनका पूजा स्थल अभी भी है। यहां जंगल के रास्ते ही पहुंचा जा सकता है। यहीं पर निदान वाटरफॉल है। दुर्गा अष्टमी के दिन रानी की 500वीं जयंती रानी दुर्गावती का जन्म उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कालिंजर किले में सन 1524 में दुर्गाष्टमी के दिन हुआ था। कालिंजर के राजा कीर्ति सिंह चंदेल की इकलौती संतान का नाम दुर्गावती रखा गया था। दमोह जिले के सिंग्रामपुर के सिंगौरगढ़ में रानी दुर्गावती का किला आज भी है। यह किला रानी की वीरता की कहानियां बताता है। जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के आंजनी गांव में रानी की 7वीं पीढ़ी रहती है। इसी साल दुर्गा अष्टमी को उनकी 500वीं जयंती है।     recent visitors 74

हरियाणा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर की हुई घर वापसी

 महेंद्रगढ़ हरियाणा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा का करारा झटका लगा है। वोटिंग से ठीक दो दिन पहले पूर्व सांसद और दलित नेता अशोक तंवर ने कांग्रेस में वापसी कर ली है। महेंद्रगढ़ की चुनावी रैली में राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी में वापसी की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। बड़ी बात यह है कि अशोक तंवर घंटे भर पहले भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे लेकिन कुछ ही समय बाद उनका हृदय परिवर्तन हो गया। उनकी घर वापसी पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, "कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक़ की आवाज़ उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक श्री अशोक तंवर (@Tanwar_Indian) कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक़ की लड़ाई को आपके आने से और मज़बूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बता दें कि अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वह हरियाणा कांग्रेस के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। अक्तूबर 2019 में उन्होंने हुड्डा से कथित मनमुटाव की वजह से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जब आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातें होने लगी तब उन्होंने जनवरी 2024 में आप का भी साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें खुद मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी में शामिल करवाया था। हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले अशोक तंवर ने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया. अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कांग्रेस ने अशोक तंवर के राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने, पार्टी में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया है, "कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से  लड़ाई लड़ी है. हमारे इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज BJP के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में BJP की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए. दलितों के हक की लड़ाई को आपके आने से और मजबूती मिलेगी. कांग्रेस परिवार में आपका पुनः स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं." recent visitors 103

भोपाल में व्यापारी को लाखों क्विंटल गेहूं का लालच, फिर ऐंठे 40 लाख रुपए, मामला दर्ज

भोपाल राजधानी के दो जालसाजों ने छिंदवाड़ा के अनाज व्यापारी को सस्ते दाम पर 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं दिलवाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्यापारी को 2021 में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से गेहूं दिलवाने का वादा किया था, लेकिन एडवांस रकम मिलते ही उन्होंने व्यापारी का फोन उठाना बंद कर दिया और फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर मिसरोद थाना पुलिस ने दो जालसाजों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अरुण कुमार साहू छिंदवाड़ा में रहते हैं और अनाज के थोक व्यापारी हैं। मई 2020 में एक मित्र के माध्यम से उनकी मुलाकात अरुण मालवीय व तरुण मालवीय से हुई थी। उनका आशिमा मॉल के तीसरे तल पर मालवीय कार्पोरेशन के नाम से कार्यालय था। अरुण व तरुण ने व्यापारी अरुण साहू को झांसा दिया कि वह भारतीय खाद्य निगम से उन्हें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं सस्ते दाम में दिलवा देंगे। एफसीआई के अधिकारियों से उनकी अच्छी जान-पहचान है। इतना ही नहीं, उन्होंने व्यापारी को एफसीआइ का फर्जी लेटर भी दिखा दिया की इस तिथि को गेहूं मिल जाएंगे। व्यापारी उनकी बातों में फंस गया और उसने जालसाजों को 30 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से अदा किये। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी जब व्यापारी को गेहूं नहीं मिला तो उन्होंने तकाजा करना शुरू कर दिया। पहले तो आरोपी बहाना बनाकर टाल-मटौल करते रहे, बाद में उन लोगों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। व्यापारी अरुण ने 2022 में इसकी शिकायत मिसरोद थाना में की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। recent visitors 62

नौ योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन कर रही भाजपा सरकार : यादव

भोपाल  नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन नारी शक्ति को नमन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार अपनी नौ योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति को वंदन करती है। डॉ यादव ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, 'शक्ति को नमन, नारी शक्ति का वंदन। एक बिटिया के रूप में, एक कन्या के रूप में, एक बहन के रूप में, एक मां के रूप में; नारी हर रूप में माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। भाजपा सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी 9 योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है।' इसके साथ ही डॉ यादव ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें इन नौ योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, पोषण आहार अनुदान योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नामों का भी उल्लेख है। डॉ यादव ने कहा कि शारदीय नवरात्रि की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं माता के नौ स्वरूपों में प्रथम स्वरूप 'मां शैलपुत्री' के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। मां की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का आगमन हो, यही प्रार्थना है।   recent visitors 44