सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा

 इंदौर  सरवटे बस स्टैंड से हर दिन यात्रा करने वाले 20 हजार यात्रियों के लिए अब रेस्टोरेंट शुरू किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी बसों के आवागमन की जानकारी भी मिल सकेगी। दरअसल हाल ही में एआईसीटीएसएल सीईओ दिव्यांक सिंह ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान बस स्टैंड पर कई सुविधाएं शुरू करने और मौजूद व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड प्रभारी राहुल श्रुति भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सीईओ सिंह ने सफाई कर्मचारियों को बेहतर सफाई करने के लिए कहा है। स्टैंड परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि यात्रियों को स्टैंड परिसर के बाहर ही बसों के आवागमन, समय आदि जानकारी मिल सके। पार्किंग के लिए देना होगा शुल्क वर्तमान में स्टैंड परिसर में तलघर में पार्किंग बनी हुई है। यह पूरी तरह से मुफ्त है। इसके चलते वाहन चोर गिरोह बाइक चोरी कर यहां खड़ी कर जाते हैं। स्टैंड प्रबंधन अब तक 20 से अधिक लावारिस वाहन पुलिस को सौंप चुका है। वहीं आसपास के लोग भी अपने वाहन यहां पार्क कर जाते हैं। इसलिए पार्किंग को सशुल्क किया जाएगा। नायता मुंडला में भी बना है नया बस स्टैंड इंदौर के नायता मुंडला में नया बस स्टैंड आईएसबीटी बनाया गया है। यहां से भी पिछले महीने से बसों का संचालन शुरू किया गया है। अभी इस स्टैंड से लंबी दूरी की बसों को चलाया जा रहा है। recent visitors 59

अनूपपुर पुलिस के सतत प्रयास का असर, सितंबर माह में सड़क दुर्घटनाओ में 14% की आई कमी

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोतिउर रहमान का मुख्य लक्ष्य सड़क दुर्घटना में कमी लाकर दुर्घटना में हो रही असमय  मृत्युओ  को रोकना है। इस दिशा में कार्य करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है , सभी इस दिशा में कार्य कर रहे है, प्रतिदिन इसकी समीक्षा भी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप अनूपपुर जिले में लगातार 2 महीने से सड़क दुर्घटनाओं में पिछली वर्ष की तुलना में अभूतपूर्व कमी परिलक्षित हो रही है, सितंबर माह में एक्सीडेंट की संख्या में 14% की कमी आई ,घायलों की संख्या में 57% की कमी आई तथा मृतकों की संख्या आधी हो गई। थाना क्षेत्र राजेंद्रग्राम एवं रामनगर में नहीं दर्ज हुआ एक भी एक्सीडेंट थाना क्षेत्र चचाई , भालूमाडा ,अमरकंटक एवं karanpthar में दर्ज हुआ एक एक्सीडेंट अनूपपुर जिले के 6 थाना क्षेत्र में हुए न के बराबर एक्सीडेंट सितंबर माह में एक्सीडेंट रोकने की दिशा में किए गए कार्य   शराब के नशे में वाहन  चलाने वाले 74 वाहन चालकों पर कार्रवाही 15 वाहन चालको के लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए प्रस्ताव साय कालीन समयअवधि मे एक्सीडेंट होने की दर सर्वाधिक होती है, इस समय प्रतिदिन सभी  थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गो पर ब्रेथ एनालाइजर से प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आ रही है ,जिससे एक्सीडेंट की संख्या  लगातार  कम हो रही है।  ,शराब के नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण है। जिस पर अनूपपुर पुलिस द्वारा अंकुश  लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को  व्यवस्थित  करवाना और पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य*पुलिस में अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार प्रतिदिन सभी थानों की पेट्रोलिंग मोबाइल सड़क किनारे खड़े हैवी वाहनों की पार्किंग लाइट जलवाने का कार्य कर रही है ,जिससे अंधेरे के कारण खड़े वाहनों से टकराने से होने वाले एक्सीडेंट को रोका जा सके।  पिछले 6 माह में अनूपपुर जिले में खड़े वाहनों से मोटरसाइकिलों के टकराने  घटनाएं ज्यादा घटित हुई है, जिसमे इस माह में कमी आई है। गति नियंत्रण की दिशा में प्रयास*तेज गति से वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण है जिस दिशा में प्रयास करते हुए अनूपपुर कस्बा एवं कस्बा से संलग्न मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की गति नियंत्रण हेतु गति अवरोधक  के रूप में ड्रम एवं स्टॉपर लगवाए  गए स्टॉपर लगवाए गए, जिससे शहर के अंदर होने वाले एक्सीडेंट में कमी आई है। स्कूलों एवं कस्बाई क्षेत्र में लगातार प्रचार प्रसार कार्यक्रम यातायात पुलिस सहित जिले के सभी थानों द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को ,बच्चों के माध्यम से उनके परिजनों को एवं कस्बा मुख्य बाजारों में नुक्कड़ के माध्यम से ट्रैफिक रूल्स का पालन करने एवं सावधानी से वाहन चलाने की समझाइस देने का लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आई है । हमारे यह प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। ट्रैफिक रूल्स का पालन करें और सुरक्षित रहें यातायात पुलिस अनूपपुर recent visitors 57

पिता को मुखाग्नि देने से पहले मां से पैसे की मांग करने लगा कलयुगी बेटा

शहडोल शहड़ोल जिले में कलयुगी बेटे ने अपने पिता के शव को मुखाग्नि देने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि मां ने उसे डेढ़ लाख रुपये नहीं दिए थे. जब बेटे ने मां की बात नहीं मानी तो फिर उन्होंने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस से अपने बेटे की शिकायत की है. शहडोल जिले के ब्यौहारी के रहने वाले रामस्वरूप बर्मन (65) और पार्वती के एक बेटे और दो बेटियां हैं. इकलौते बेटे मनोज बर्मन विवाहित हैं. शादी के बाद से ही रुपयों को लेकर उसकी पिता के साथ अनबन रहती थी. आए दिन मनोज पैसों की मांगकर झगड़ा करता रहता था. रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर वह ब्यौहारी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था.   पिता की मौत से पहले मांगे थे डेढ़ लाख रुपये पिता की मौत से एक दिन पहले भी वह अपने पिता के घर आया था और डेढ़ लाख रुपये की, लेकिन मां ने रुपये नहीं होने की बात कहकर उसे मना कर दिया. जिससे नाराज होकर वह रात में वहां से चला गया. अगली सुबह पहले से ही बीमार चल रहे मनोज के पिता का निधन हो गया. मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी घर आने को कहा, लेकिन उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो. पिता की लाश घर में होने बाद भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और उसने मां से यह तक कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो, वरना मैं पिता को मुखाग्नि देने नहीं आऊंगा. पत्नी ने ही किया पति का अंतिम संस्कार मनोज ने मां की बात नहीं मानी और उल्टे अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया. मृतक की पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया और पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. पति के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्वती अपनी बेटी सुषमा और सुमन के साथ ब्यौहारी थाना गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पुलिस को भी समझ नहीं आया कि वह क्या करे तो उसने महिला को NCR काट कर दे दिया. पुलिस ने स्वयं को इस मामले में हस्तक्षेप करने योग्य नहीं पाया. recent visitors 60

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैवीय आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में शक्ति को नमन और नारी शक्ति का वंदन करते हुए कहा है कि बिटिया, कन्या, बहन और मां हर रूप में नारी, माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। राज्य सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है।   recent visitors 80

आवंटन समिति अध्यक्ष हों पर भी सरकारी गाड़ी-आवास से दूर, राजस्थान कैबिनेट तक पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल

जयपुर. मौजूदा भजनलाल सरकार में बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ सब कुछ ठीक नहीं है। मंत्री पद से इस्तीफा देने के चलते सरकारी दफ्तर से पहले ही दूरी बना रखी है, दूसरी तरफ उन्हें जो मंत्री श्रेणी वाला सरकारी बंगला आवंटित है उसमें भी वे शिफ्ट नहीं हो पा रहे क्यूंकि बंगला खाली नहीं है। ऐसा नहीं है कि किरोड़ी लाल मीणा को आवास आवंटित नहीं हुआ। खुद किरोड़ी लाल मीणा ही आवास आवंटन समिति के अध्यक्ष हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि उन्हे आवंटित आवास में अब भी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का परिवार रहता है। भजनलाल सरकार की तरफ से 14 जनवरी को 17 मंत्रियों को राजकीय आवास आवंटन किया गया था। इसके बाद 9 फरवरी को 6 मंत्रियों को सरकारी बंगलों का आवंटन हुआ, जिसमें खुद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा को 14 सिविल लाइंस आवंटित किया गया। गौरतलब है कि यह बंगला पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की मृत्यु के बाद उनके परिजनों के पास है। जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक नरपत सिंह राजवी का परिवार रहता है। अब बार-बार किरोड़ी लाल मीणा के लिए सरकारी आवास आवंटन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में मशक्कत जारी है। मशक्कत इसे लेकर भी है कि यदि किरोड़ी लाल को आवंटित 14 सिविल लाइंस खाली नहीं हो पाया तो, उन्हें सरकारी आवास कहां पर दिया जाए ? इसका कारण यह है कि कैबिनेट मंत्री के हिसाब से उनकी श्रेणी का सरकारी आवास कमोबेश उपलब्ध नहीं है। सिविल लाइंस में तो इसकी उपलब्धता लगभग शून्य है और गांधीनगर व अन्य स्थानों पर भी उपलब्धता की समस्या है। recent visitors 114

विक्रम यूनिवर्सिटी के कुलगुरु बने प्रो. अर्पण भारद्वाज, गर्वनर मंगुभाई पटेल ने की नियुक्ति

उज्जैन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदेश जारी कर प्रोफेसर अर्पण भारद्वाज को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलपति बनाया गया है। वर्तमान में प्रोफेसर भारद्वाज शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन के प्रभारी प्राचार्य के पर हैं। आदेश में चार वर्ष के लिए उन्हें कुलपति बनाने की बात लिखी गई है। विक्रम विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए राज्यभवन को प्राप्त आवेदन के बाद पिछले दिनों स्क्रुटनी कर 11 प्रोफेसर के नाम निकाले थे। इसके बाद चयनीत तीन प्रोफेसरों की राजभवन में 27 सितंबर साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें उज्जैन,रीवा, जबलपुर के प्रोफेसर शामिल हुए थे। इस प्रक्रिया के बाद तीन नामों का लिफाफा राज्यपाल को सौंप दिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र शर्मा, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्पण भारद्वाज व अवधेश प्रताप सिंह रीवा के कैमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. आरएन पटेल को राजभवन बुलाया गया था। राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विश्वविद्यालय के विस्तार व विकास पर चर्चा करने के बाद कुलगुरू का चयन कर प्रो.अर्पण भारद्वाज के आदेश जारी किए है। प्रो. भारद्वाज ने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से पद मिला है। प्रयास रहेगा कि शिक्षा के क्षेत्र सर्वोच्च कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को नई दिशा और नई उंचाईयों की ओर ले जाएं। प्रो. भारद्वाज संभवत: 4 अक्टूबर को विक्रम विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलगुरू का पद संभालेंगे। वर्तमान कुलगुरू प्रो. अखिलेश कुमार पांडे गुरूवार को बाहर है। बता दें कि विक्रम विश्वविद्यालय में शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय के दूसरे शिक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरू बने है। इसके पहले प्रो. टीआर थापक शासन द्वारा धारा-52 लगाने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय से आकर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू का पद संभाल चुके है। माधव सांईस कॉलेज को दिलाया ए प्लस प्लस का दर्जा- प्रो.अर्पण भारद्वाज के प्राचार्य कार्यकाल के दौरान जुलाई 2022 में उज्जैन का माधव विज्ञान महाविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से सर्वोच्च 'ए-प्लस प्लसÓ ग्रेड प्राप्त करने वाला शासकीय महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ है। सम्पूर्ण राष्ट्र में ये ग्रेड सिर्फ 28 महाविद्यालय को प्राप्त है। प्रो. भारद्वाज ने प्राचार्य पद के पहले उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक के पद का भी दायित्व निभाया है। इधर प्रो. भारद्वाज के कुलगुरू पद के लिए नाम के आदेश होने के बाद माधव विज्ञान महाविद्यालय व विक्रम विश्वविद्यालय में खुशी की लहर फैल गई। शिक्षक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रो. भारद्वाज को मोबाईल पर बधाई दी है। यह है आदेश विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरू पद के लिए राजभवन से जारी हुए आदेश कहा गया है कि मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं, मंगुभाई पटेल, कुलाधिपति, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन एतद् द्वारा प्रो. अर्पण भारद्वाज प्राचार्य शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, (म.प्र.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो के लिए के लिए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलपति नियुक्त करता हूं। इनकी सेवा शर्ते एवं निबंधन विश्वविद्यालय के परिनियम-1 के अनुसार शासित होगी । recent visitors 143

7 अलग-अलग तरीकों से करें बालों पर कॉफी का इस्तेमाल, मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट

आज हम आपको बालों पर कॉफी का इस्तेमाल करने के 7 अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जो फ्रिजी हेयर से लेकर बालों में शाइन लाने तक, हर एक नुस्खा बहुत ही असरदार है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में… बालों पर कॉफी इस्तेमाल करने के तरीके आज हम आपको बालों की सात समस्याओं को कॉफी से बना 7 अलग-अलग नुस्खों से ठीक करने का तरीका बताने वाले हैं। दरअसल हम आपको बताएंगे बालों पर कॉफी को इस्तेमाल करने के 7 ऐसे तरीके जो फ्रिजी हेयर से लेकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाने कर, हर समस्या को ठीक कर देंगे। फ्रिजी बालों के लिए कॉफी आपने एक कटोरी लेनी है और उसमें चम्मच कॉफी और 2 चम्मच दही अच्छे से मिलाकर बालों पर लगानी है। 30 मिनट रखने के बाद बालों को हेयर वॉश कर लें। इस नुस्खे को 2 हफ्ते तक यूज करने से बाल फ्रिज फ्री हो जाएंगे। पतले बालों को ऐसे दें वॉल्यूम अगर आपके बालों की वॉल्यून कम है तो 1 चम्मच कॉफी को अंडे के सफेद भाग में मिलाकर अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें। कॉफी से पाएं डैंड्रफ से छुटकारा डैंड्रफ के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलकर अपने बालों पर लगाएं। लगभग 20 मिनट तक इसे बालों पर लगाए रखने के बाद हेयर वॉश कर लें। आप इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे बालों के लिए असरदार नुस्खा 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं और लगभग 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें। आप हफ्ते में 1 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करके अपने लंबे बालों को हेल्दी बना सकते हैं। बालों में ऐसे पाएं शाइन बालों में शाइन पाने के लिए आप एक चम्मच शहद में 1 चम्मच कॉफी मिलकर अच्छे से बालों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। हेयर वॉश करने के बाद ही आपको असर दिखने लगेगा। बाल बढ़ाने का नुस्खा 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिक्स करके हफ्ते में एक बार बालों पर इस्तेमाल करें। फिर देखिए कैसे ये नुस्खा अपना असर दिखाता है। ऐसे पाएं सॉफ्ट एंड सिल्की हेयर 1 चम्मच कॉफी और 1/2 चम्मच मैश किया हुआ एवोकाडो एकसाथ मिलाकर बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर देखे कैसे आपके बालों में चमक आती है।   recent visitors 73