शाहरुख खान की यह को-एक्ट्रेस SEX रैकेट में फंस चुकी है , 1 रात के लेती थी 1 लाख

मुंबई आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की। श्वेता का जन्म 11 जनवरी, 1990 को जमशेदपुर में हुआ था। फिर वो बचपन में ही अपने परिवार के साथ जमशेदपुर से मुंबई आ गई थीं। वहीं एक्टिंग में इंटरेस्ट होने की वजह से उन्होंने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और फिर उन्हें बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम मिल गया। श्वेता ने शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'मकड़ी' में काम किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद श्वेता की किस्मत चमक गई और फिर उन्होंने शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और श्रेयस तलपड़े जैसे कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया। श्वेता पर लग चुका है प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप वहीं फिल्मों में हिट होने की वजह से श्वेता को कई टीवी सीरियल के भी ऑफर आने लगे। ऐसे में श्वेता ने 'कहानी घर घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' जैसे शोज के जरिए लोगों को दीवाना बनाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। हालांकि, वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। दरअसल साल 2014 में श्वेता को हैदराबाद के एक होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। उन पर प्रॉस्टिट्यूशन का आरोप भी लगा था। खबरों के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक असिस्टेंट डायरेक्टर श्वेता की डील करवाता था। वहीं श्वेता प्रोस्टिट्यूशन के लिए 1 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं, जिसमें से वो 15 हजार रुपए दलाली के तौर पर देती थीं। इस मामले के बाद श्वेता ने अपने बयान में कहा था कि वो यह सब पैसों की कमी की वजह से कर रही थीं। श्वेता ने यह भी कहा था कि वो पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो यह सब कर रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में पैसे की कमी की वजह से कई लोग अक्सर ऐसा करते हैं। इसके बाद उन्हें 2 महीने तक रेस्क्यू होम में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट से बरी कर दिया था, लेकिन सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद उनका फिल्मीं करियर बुरी तरह से बर्बाद हो गया था। शादी के 1 साल में ही टूटी थी श्वेता की शादी फिर श्वेता ने 2017 में वरुण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कमबैक किया। इस फिल्म में वो वरुण धवन की भाभी के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया और फिर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड डायरेक्टर रोहित मित्तल से साल 2018 में शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात फैंटम फिल्म्स के दौरान हुई थी। शादी से पहले वो 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। हालांकि, उनकी यह शादी 1 साल में ही टूट गई। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी शॉक थे। recent visitors 81

शेयर बाजार में आया भूचाल सेंसेक्स 1770, तो निफ्टी 545 अंक टूटा

नई दिल्ली सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) ने खराब शुरुआत की और दिनभर लाल निशान पर कारोबार किया. मार्केट क्लोज होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 1700 अंक से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 545 अंक से ज्यादा टूटकर क्लोज हुआ. बाजार की इस बड़ी गिरावट में जो शेयर 'विलेन' बने, उनमें देश की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस (Reliance) से लेकर टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स तक के शेयर शामिल रहे. आखिरी कारोबारी घंटे में तेज गिरावट ईरान और इजरायल के बीच जंग के हालातों के बीच मिडिल ईस्ट के तनाव का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर साफ देखने को मिला. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,266 की तुलना में 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर कारोबार शुरू किया और फिर मार्केट बंद होने तक टूटता ही चला गया. अंत में सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 फीसदी की गिरावट लेकर 82,497.10 के लेवल पर क्लोज हुआ. सेंसेक्स में इस कदर गिरावट का असर बीएसई के मार्केट कैप पर भी दिखाई दिया और ये 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा टूट गया. निफ्टी ने भी निवेशकों पर ढाया कहर एक ओर जहां सेंसेक्स ने बड़ी गिरावट देखी और निवेशकों की गाढ़ी कमाई डुबो दी, तो वहीं दूसरी ओर NSE Nifty ने भी दिनभर गिरावट के साथ ही कारोबार किया. अपने पिछले बंद 25,796.90 की तुलना में 270 अंक गिरकर 25,527 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत करने वाला निफ्टी इंडेक्स मार्केट क्लोज होने तक 546.56 अंक या 2.12 फीसदी तक फिसल गया और 25,250 के लेवल पर आ गया. 5% से ज्यादा टूटे 10 पांच शेयर अब बात कर लेते हैं गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) के उन शेयरों के बारे में, जिनमें 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. इनमें Dabur India Share 6.27% गिरकर 580 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ. Power Finance Corp Share 5.37% की गिरावट लेकर 467.55 रुपये पर बंद हुआ. DLF Share 5.25% की फिसलकर 864.85 रुपये पर आ गया. BPCL Share में बड़ी गिरावट आई और ये 5.27% टूटकर 348.85 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा HPCL Share 6.71%, तो Godrej Properties Share 5.57% और Suzlon Energy Share 5% फिसला. अन्य शेयरों की बात करें, तो GMR Airport Share 5.64% गिरा, NBCC India Share 5.34%, तो Sterling Share 5% टूटकर बंद हुआ. रिलायंस से टाटा तक ने हिलाया बाजार गुरुवार को बिखरने वाले शेयरों की तादाद ज्यादा रही. लेकिन बाजार के असली विलेन जो 5 शेयर साबित हुए उनमें पहले नंबर पर देश की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा. Reliance Share एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार बुरी तरह टूटा और 3.95% की गिरावट के साथ 2813.95 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके अलावा Adani Green Energy Share 4.09% फिसलकर 1807.80 रुपये पर बंद हुआ. Tata Motors का शेयर भी 4.09% टूटकर 925.70 रुपये पर, जबकि IRCTC Share 4.81% फिसलकर 886.40 रुपये पर क्लोज हुआ. IOCL Share भी इस लिस्ट में शामिल रहा और ये 4.32% की गिरावट के साथ 171.33 रुपये पर बंद हुआ. recent visitors 77

मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले स्टेज के पास युवाओं ने धक्का मुक्की, करंट लगने से गई युवक की जान

नारनौंद नारनौंद अनाज मंडी में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। यह रैली नारनौंद हलके से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थन में की गई। बता दें कि रैली में मुख्य अतिथि के पहुंचने से पहले स्टेज के पास युवाओं ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसके कारण कुछ युवक बिजली की तारों में फंस गए और उनमें से एक युवक को बिजली का करंट लग गया। युवक को नारनौंद के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने वहां से उसको हिसार के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गांव बास का रहने वाला था। युवक का नाम वीरभान व उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। recent visitors 54

भाजपा ने कांग्रेस पर5600 करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट मामले में आरोप, स्पेशल सेल ने तुषार गोयल का नाम लिया

नई दिल्ली  5 हजार करोड़ रुपए के इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट मामले के तार अब कांग्रेस से जुड़ते दिख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आज बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश की सबसे पुरानी पार्टी पर खूब हमला बोला। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा कि आखिर कांग्रेस के इस व्यक्ति के ड्रग सिंडिकेट से क्या रिश्ते हैं? सुधांशु त्रिवेदी ने ये सारी बातें दिल्ली पुलिस की स्पेशल की ओर से किए गए खुलासे के आधार पर लगाए हैं। बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का नाम सामने आया है, जो 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रह चुका है। बीजेपी ने पूछ लिए राहुल गांधी से सवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस वार्ता में सीधे सांसद राहुल गांधी पर अटैक किया। बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने राहुल को संबोधित करते हुए कहा कि अब लगता है मोहब्बत की दुकान में नफरत के सामान तो मिल ही रहे थे, अब नशे का सामान भी मिलने लगा है। सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर इतने बड़े ड्रग सिंडिकेट के खुलासे से तुषार गोयल के क्या संबंध हैं? बीजेपी सांसद ने कहा कि हमारे पास यूथ कांग्रेस के चेयरमैन पद के लिए तुषार गोयल का नियुक्ति पत्र भी है। इस नियुक्ति पत्र में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का भी जिक्र है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तुषार गोयल की हरियाणा के कांग्रेस नेता और सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी फोटो है। बीजेपी ने पूछा कि लोगों को जानने का हक है कि तुषार गोयल का आपसे क्या संबंध है? उन्होंने प्रेस वार्ता की मदद से तीन सवाल भी पूछे।भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी, हुड्डा परिवार से जवाब चाहिए। सवाल1- इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के भंडाफोड़ के बाद जो इतनी रकम मिली है, क्या कांग्रेस के इस पदाधिकारी तुषार गोयल का इससे संबंध है? अगर हां तो क्यां कांग्रेस के पास पहले भी इससे जुड़े पैसे आ चुके हैं? सवाल 2- क्या ड्रग का यह पैसा विधानसभा चुनाव के लिए तो नहीं उपयोग में लाया जा रहा था? 5600 करोड़ रुपये का कांग्रेस से क्या संबंध है? क्या कांग्रेस को इस पैसे की जानकारी है? सवाल 3– क्या कांग्रेस के कुछ नेताओं का ड्रग डीलरों से कोई संबंध है? पार्टी ने इन्हें आश्वासन दिया हो कि हरियाणा में अगर सरकार बनी तो हम इस ड्रग मैनेजमेंट के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे? देश के युवाओं को सीधे नशे में धकेलने वाले इतने बड़े ड्रग्स कांड के आरोपी, तुषार गोयल, 'इंडियन यूथ कांग्रेस' के RTI सेल के चीफ, के साथ कांग्रेस के आधिकारिक पदाधिकारियों का सीधा संबंध दिखाता है कि अगर इन्हें थोड़ी सी भी शक्ति मिली, तो ये देश को किस गर्त में धकेल देंगे।   दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया खुलासा इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपने खुलासे में बताया कि तुषार गोयल वह कांग्रेस के आरटीआई सेल का प्रमुख था, और उसने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आरटीआई सेल चेयरमैन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस लिखा है। इसके अलावा, गोयल ने "डिग्गी गोयल" के नाम से भी एक प्रोफाइल बनाई हुई है। जांच के दौरान, कई कांग्रेस नेताओं के साथ गोयल के फोटो भी सामने आए हैं। इस ड्रग्स सिंडिकेट के तार दुबई से जुड़े हुए पाए गए हैं। स्पेशल सेल की जांच में एक बड़े दुबई कारोबारी का नाम सामने आया है, जो कोकीन का प्रमुख सप्लायर है। यह जानकारी सामने आई है कि दुबई की 'डी' कंपनी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के लिए एक सेफ जोन के रूप में जानी जाती है और एजेंसियों को इस संबंध में पुख्ता जानकारी थी। इस मामले में मुंबई कनेक्शन भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बड़ी मात्रा में कोकीन की खेप मुंबई भेजी जा रही थी। बता दें कि बुधवार को दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की अब तक की बड़ी खेप पकड़ी थी। अधिकारियों के अनुसार, 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम 'हाइड्रोपोनिक मारिजुआना' जब्त किया था। जब्त किए गए ड्रग्स की अनुमानित कीमत लगभग 5,620 करोड़ रुपए है। स्पेशल सेल टीम ने महिपालपुर से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गोयल इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का प्रमुख वितरक बताया जा रहा है। 1 अक्टूबर को महिपालपुर में एक गोदाम के बाहर सबको गिरफ्तार किया गया, जहां 22 कार्टन में 547 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना मिला। recent visitors 139

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान कादिर ने बाबर आजम के कप्तानी छोड़ते ही संन्यास का ऐलान किया

नई दिल्ली पाकिस्तान के 31 साल के लेग स्पिनर उस्मान कादिर ने गुरुवार, 3 अक्टूबर से क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उस्मान ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए की। उस्मान कादिर पाकिस्तान के लीजेंड्री स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 25 टी20 और 1 वनडे मुकाबला खेला है। 25 टी20 में उन्होंने कुल 31 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी मैच 7 अक्टूबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ रहा था। हाल ही में हुए घरेलू टर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप में वह डाल्फिन्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उस्मान कादिर ने अपने सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, "आज, मैं पाकिस्तान क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर रहा हूं, और इस अविश्वसनीय यात्रा पर विचार करते हुए, मैं अपना हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा है, और मैं अपने कोचों और साथियों के समर्थन के लिए आभारी हूं, जो हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं।" उन्होंने आगे लिखा, “अविस्मरणीय जीत से लेकर हमारे द्वारा सामना की गई चुनौतियों तक, प्रत्येक क्षण ने मेरे करियर को आकार दिया है और मेरे जीवन को समृद्ध किया है। मैं उन उत्साही प्रशंसकों का बहुत आभारी हूं, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं; आपका अटूट समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।” अंत में अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने लिखा, "इस नए अध्याय में कदम रखते हुए, मैं अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा, क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और उनके द्वारा मुझे सिखाए गए सबक को अपनाऊंगा। मैं अपने साथ पाकिस्तान क्रिकेट की भावना और साथ में बनाई गई हमारी प्यारी यादें लेकर चलता हूं। हर चीज के लिए शुक्रिया।" हाल ही में उस्मान ने राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के लिए पूर्व पीसीबी तकनीकी निदेशक मोहम्मद हफीज को दोषी ठहराया। एक स्थानीय यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, उस्मान ने दावा किया कि पूर्व टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी ने घरेलू क्रिकेट में उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जनवरी में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए चयन का आश्वासन दिया था। उन्होंने हफीज पर उनके चयन के खिलाफ वकालत करने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस हस्तक्षेप ने उनके करियर को प्रभावित किया है। recent visitors 72

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने 1001 चौके पूरे किए

मुंबई भारत के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और ब्रायन लारा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टेस्ट में 1000 चौकों का आंकड़ा पार कर लिया। वह वनडे में पहले ही ऐसा कर चुके हैं और अब सबसे लंबे प्रारूप में ऐसा कर विराट ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने चेन्नई और कानपुर में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। वनडे क्रिकेट में कुल 1302 चौके लगाने वाले विराट ने मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन क्रीज पर रहते हुए टेस्ट क्रिकेट में 1001 चौके पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ कोहली सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग आदि की तरह वनडे और टेस्ट में 1000 से अधिक चौकों के साथ बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। हालांकि, विराट ऐसा करने वाले एकमात्र सक्रिय बल्लेबाज हैं। सूची के अन्य सभी बल्लेबाज पहले ही खेल से संन्यास ले चुके हैं। सचिन, संगकारा, पोंटिंग के अलावा महेला जयवर्धने, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा इस लिस्ट में शामिल हैं। खिलाड़ी टेस्ट में चौके वनडे में चौके सचिन तेंदुलकर 2058 2016 कुमार संगकारा 1491 1385 रिकी पोंटिंग 1509 1231 विराट कोहली 1001 1302 महेला जयवर्धने 1387 1119 क्रिस गेल 1046 1128 वीरेंद्र सहवाग 1233 1132 ब्रायन लारा 1559 1042 कानपुर टेस्ट के खत्म होने के बाद कोहली ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना एक साइन किया हुआ बल्ला उपहार में दिया था। शाकिब ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तब तक घरेलू सीरीज नहीं खेलेंगे जब तक बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार उन्हें देश में सुरक्षा मुहैया नहीं कराती है। कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम की सात विकेट से जीत के साथ कोहली को बांग्लादेश टीम की तरफ जाते और अपना बल्ला बांग्लादेश के महानतम क्रिकेटर को सौंपते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों खूब हंसी मजाक भी करते दिखे। recent visitors 125

श्रीलंकाई खिलाड़ी पर ICC ने लगाया एक साल का बैन

 नईदिल्ली श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी ने एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के चलते एक साल का बैन लगाया है। इस दौरान वह 6 महीने के लिए सस्पेंड रहेंगे। जयविक्रमा पर यह प्रतिबंध आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार करने के बाद लगाया गया है। जयविक्रमा ने संहिता के अनुच्छेद 2.4.7 के उल्लंघन की बात स्वीकार की है। क्या है अनुच्छेद 2.4.7? ACU द्वारा की जा रही किसी भी जांच में बाधा डालना या देरी करना, जिसमें किसी भी दस्तावेज या अन्य जानकारी को छिपाना, छेड़छाड़ करना या नष्ट करना शामिल है, जो उस जांच के लिए प्रासंगिक हो सकता है और/या जो सबूत हो सकता है या भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत भ्रष्ट आचरण के सबूत की खोज का कारण बन सकता है। जयविक्रमा ने आखिरी बार 2022 में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पांच टेस्ट, पांच वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन 15 मैचों में उन्होंने कुल 32 विकेट चयकाए हैं। बता दें, जयविक्रमा पर लगे आरोप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लंका प्रीमियर लीग से संबंधित हैं। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ समझौते में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 1.7.4.1 और 1.8.1 के अनुसार काम किया। प्रवीण जयविक्रमा ने श्रीलंका के लिए डेब्यू 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में किया था। जयविक्रमा ने 2021 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 11 विकेट लेकर क्रिकेटर जगत को चौंका दिया Le। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े बनाए, लेकिन अपना फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए और सिर्फ पांच टेस्ट मैचों में ही खेल पाए। प्रवीण ने 2021 और 2022 में जाफना किंग्स के लिए लंका प्रीमियर लीग में और हाल ही में 2023 में दांबुला सिक्सर्स के लिए भी हिस्सा लिया। recent visitors 79