बांदीकुई को बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे, राजस्थान-दौसा पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा

दौसा. दौसा में आज राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ दौसा पुलिस लीग के उद्घाटन मौके पर दौसा पहुंचे थे। उन्होंने जहां पुलिस और आमजन के बीच हो रहे इस T20 क्रिकेट मैच का टॉस करते हुए खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल को खेल की तरह कहने की बात भी कही। इस मौके पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दौसा एसपी रंजीता शर्मा को खेल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इधर, राइजिंग राजस्थान पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अब ERCP आने के बाद दौसा जिले सहित कई जिलों में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। जिसका सीधा लाभ दौसा जिले को मिलेगा और उसी के चलते हम लोग बांदीकुई में एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब तैयार करने पर काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि बांदीकुई से गुजरे एक्सप्रेस हाईवे का फायदा दौसा जिले को सीधा मिले। क्योंकि जयपुर दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर अब बड़े उद्योग निकाल कर आएंगे, जिसके चलते यहां बेरोजगारी की समस्या भी खत्म हो जाएगी। मंत्री राठौर ने कहा कि करीब साढ़े 12 लाख करोड़ के MOU हमने पहले ही साल में साइन कर दिए है, वह भी इसलिए किया है कि ऐसा नहीं कि पहले चौथे साल उतरे थे। अब हमारी योजना है कि पहले साल मनाई गई योजनाओं को हमारे समय में इंप्लीमेंट करके लोगों को रोजगार दिया जाए साथ ही हम रोजगार के लिए पूरे राजस्थान भर में काम कर रहे हैं। उधर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान भर में लगने वाले इंडस्ट्रियल को हमने 400 जगह पार्क के माध्यम से बसाने की योजना पर भी काम किया है। इसके अलावा हम प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क की भी जगह देंगे और पहले साल साइन हुए एमओयू को धरातल पर उतारेंगे। जिस रोजगार के और अवसर बढ़े। हमने जो एमओयू साइन किए हैं, उनमें मेडिसिन इक्विपमेंट बनने के पार्क, टेक्सटाइल पार्क के साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पार्क सहित शहीद कई जगहों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। recent visitors 147

बिटक्वाईन और बिग बिटबुल कंपनी के संस्थापक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-धमतरी में 18 लाख की धोखाधड़ी

धमतरी. औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कंपनी के संस्थापक को धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि भूपेश चौधरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि औरा बिटकॉइन और बिग बीटबुल नामक कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कर फायदा देने का प्रलोभन देकर निर्मल सार्वा और मेहताब आलम द्वारा 18 लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुड़ गई थी। इस दौरान आरोपी मेहताब आलम को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर राजू गुप्ता को औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कम्पनी के संस्थापक सहित मुख्य आरोपी होना बताया। जिसके तहत पुलिस ने कोलकाता से राजू गुप्ता को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी द्वारा विभिन्न लोगों से अपनी कंपनी में पैसा इंवेस्ट करवा धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि इससे पूर्व कुछ दिनों पहले एक अन्य आरोपी निर्मल सार्वा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था। recent visitors 78

108 टीमों की छात्राएं दिखाएंगी दमखम, राजस्थान-केकड़ी में होगी राज्य सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता

केकड़ी. 68वीं राज्य स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय 17 व 19 वर्ष छात्रा सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के तत्वावधान में आगामी 4 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही है, जिसमें प्रदेश की कुल 108 टीमें हिस्सा लेंगी। संयोजिका व प्रधानाचार्य हेमन पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के 50 जिलों से 17 व 19 वर्ष की 100 टीमें व स्पोर्ट्स अकादमी की 8 टीमें मिलाकर कुल 108 टीमें भाग ले रही है। खिलाड़ियों के आवास के लिए केकड़ी में राजकीय व निजी विद्यालयों में व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन, मैदान संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा, संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि विष्णु शर्मा, संयोजिका हेमन पाठक, उप जिला शिक्षा खेल अधिकारी भंवर नरेंद्र सिंह, खेल अधिकारी व निर्णायक गुलाब चंद मेघवंशी, महेश शर्मा, सत्यनारायण जाट, अरविंद अग्रवाल, कमलेश अहीर, हरिनारायण बिदा, कैलाश जैन व जोरावर सिंह की मौजूदगी में आज बुधवार को मैचों के ड्रॉ निकाले गए तथा प्रत्येक टीम की व्यवस्थाओं के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। खेल मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच अजमेर रोड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में खेले जाएंगे। recent visitors 128

भारत 2028 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार -आस्क कैपिटल

नई दिल्ली सरकार की डिजिटल पहल के साथ, भारत के वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में पिछले कुछ वर्षों में एक बड़ा बदलाव आया है। आस्क कैपिटल की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गहरी इंटरनेट पहुंच, कुशल और सस्ती 4 जी और 5 जी सेवाओं और डिजिटल क्षेत्र में सरकार की पहल से भारत 2028 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। भारत वास्तविक समय के भुगतान का एक वैश्विक उदाहरण बन गया है, जो UPI जैसे घरेलू तकनीकी नवाचारों से लाभान्वित हो रहा है। भारत का डिजिटल परिवर्तन आर्थिक विकास के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण के साथ-साथ स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग ने कैशलेस लेनदेन और ऑनलाइन खरीदारी को बढ़ावा दिया है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) के अनुसार, डिजिटल कौशल पर भारत का स्कोर डिजिटलीकरण के समग्र स्तर पर जापान, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी जैसे विकसित देशों से आगे निकल गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी सरकारी पहलों ने देश में सार्वभौमिक पहुंच और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में मदद की है। मोबाइल और ब्रॉडबैंड की बढ़ती पहुंच वित्तीय समावेशन को और गहरा करेगी और नई डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देगी। भारत में डिजिटल मनोरंजन, ऑनलाइन शिक्षा, टेली-मेडिसिन, डिजिटल स्वास्थ्य, डिजास्टर रिस्पॉन्स और जीवन रक्षक सेवाएं बेहतर मोबाइल व इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठा रही हैं। किफायती डेटा, स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या और ई-कॉमर्स में वृद्धि भारत के डिजिटल परिवर्तन को गति दे रही है। मार्च 2024 तक, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में लगभग 120 करोड़ दूरसंचार ग्राहक हैं। मार्च 2023 में इंटरनेट ग्राहकों की कुल संख्या 88.1 करोड़ से बढ़कर मार्च 2024 के अंत तक 95.4 करोड़ हो गई, जिनमें से लगभग आधे ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पिछले एक साल में 7.3 करोड़ से अधिक इंटरनेट ग्राहक और 7.7 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े गए हैं। recent visitors 73

दमोह के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक, क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल, ग्रामीण अंचलो से लिए जायेंगे जनहितकारी निर्णय जिला प्रशासन द‌मोह ने सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक की तैयारियां पूर्ण दमोह के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होगी मंत्रि-परिषद की बैठक, क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगी गति जिला प्रशासन ने कैबिनेट की तैयारियों को दिया अंतिम रूप भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए राजधानी भोपाल से परे संभागीय और आंचलिक क्षेत्रों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ कैबिनेट की बैठकें करने की पहल की है। मोहन सरकार की राजधानी के बाहर पहली कैबिनेट बैठक जनवरी 2024 को जबलपुर में हो चुकी है। इसी क्रम में अगली कैबिनेट दमोह जिले के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होने जा रही है। जिला प्रशासन द‌मोह द्वारा सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का योगदान ऐतिहासिक रहा है। द‌मोह जिले सिंग्रामपुर गाँव के नजदीक सिंगौरगढ़ का किला है। यह क्षेत्र रानी दुर्गावती की राजधानी के रूप में इतिहास में दर्ज है। वीरांगना दुर्गावती के 500वें जन्मशती वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 5 अक्टू‌बर को राज्य मंत्री-मंडल के सभी सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी सिंग्रामपुर पहुंचेंगे, जहाँ प्रदेश के विकास लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे। लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा ग्राम सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक साथ लाड़ली बहना सम्मेलन भी होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा बहनों से संवाद भी किया जायेगा। सिंग्रामपुर क्षेत्र का करेंगे भ्रमण सिंग्रामपुर और उसके आस-पास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का मंत्रि-परिषद के सदस्यों द्वारा भ्रमण भी किया जायेगा। इसमें रानी दुर्गावती के किले का अवलोकन, रानी मंदिर में पूजा-अर्चना और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित सभी मंत्रीगण यहाँ पौध-रोपण भी करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में नागरिको की समस्याओं के निराकरण, सुशासन, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी काही योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की संभागवार समीक्षा बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहली समीक्षा बैठक 17 सितम्बर 2023 को उज्जैन मुख्यालय पर ली। इसी क्रम में अन्य संभागों में भी समीक्षा बैठकें ली जाकर मैदानी स्तर पर प्रशासनिक और योजनाओं के क्रियान्वन की स्थिति को आंका गया। अन्य गतिविधियां दमोह दर्शन पुस्तक का विमोचन।     संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाईन मोबाईल एप की शुभारंभ।     विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण।     दमोह जिले के विज़न डाक्यूमेंट का विमोचन।     दमोह जिले की उपलब्धियों के वीडियो का प्रदर्शन।     70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ।     सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में राशि का भुगतान।     विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण।     ग्राम हरदुआ जामशा, विकासखण्ड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान।     बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने वाली टीम का सम्मान।     स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद।   recent visitors 79

बांदीकुई के अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, राजस्थान-दौसा में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

दौसा. बांदीकुई के सिकंदरा रोड स्थित मधुर अस्पताल में बुधवार को एक महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया था। जिसके बाद उसकी तबियत लगातार खतरे में बनी रही तो मधुर अस्पताल ने उस महिला को जयपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी आज मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजन मृतक महिला को एसएमएस जयपुर से बांदीकुई मधुर अस्पताल लेकर आए, जहां परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बांदीकुई थाना अधिकारी प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि बवाल की सूचना पर बांदीकुई थाना पुलिस मधुर अस्पताल पहुंची, जहां मृतक महिला के परिजन मृतक महिला की डेड बॉडी को लेकर अस्पताल पर प्रदर्शन कर रहे थे। थाना अधिकारी ने बताया कि बांदीकुई के मधुर अस्पताल में मंगलवार मानोता गांव की निवासी महिला गुड्डी देवी को सीने में अचानक दर्द होने के कारण भर्ती करवाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर रेफर किया गया। जहां महिला ने उपचार के बाद दम तोड़ दिया। उधर मृतक गुड्डी देवी के ससुर ने बताया कि रेफर करने से पहले गुड्डी को तीन गलत इंजेक्शन लगा दिए थे, जिसके चलते वह अपना होश यही खो बैठी थी और उसके बाद जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल प्रशासन और परिजनों समझाइश के कई दौर चले, लेकिन बेनतीजा निकला। गुस्साए परिजनों ने बांदीकुई सिकंदरा मार्ग पर जाम करने की कोशिश भी की। इस दौरान तीन थानों का पुलिस जाब्ता सहित अतिरिक्त आरएसी दल मौजूद रहा। इस मौके पर बांदीकुई एसडीएम राम सिंह राजावत भी मौजूद रहे और बाद में दोनों ही पार्टियों ने राजीनामा कर अंतिम संस्कार के लिए मृतक की डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया। recent visitors 62

नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई मंत्रियो ने दी शुभकामनाएं, सर्व कल्याण की कामना की

नई दिल्ली नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक विशेष संदेश साझा किया। पीएम मोदी ने सर्व कल्याण की कामना की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की करबद्ध प्रार्थना! उनकी कृपा से हर किसी का कल्याण हो। देवी मां की यह स्तुति आप सबके लिए…” इस संदेश के साथ पीएम मोदी ने मां शैलपुत्री की स्तुति भी साझा की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ जगज्जननी मां भगवती की उपासना के पावन महापर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि जगत में दुष्प्रवृत्तियों का विनाश हो, सद्प्रवृत्तियों का उन्नयन हो व चहुंओर खुशहाली और समृद्धि हो। जय मां शैलपुत्री!” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “नवरात्रि के शुभ पर्व पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। मां दुर्गा की कृपा आप पर सदा बनी रहे और आपका जीवन खुशियों से भरा रहे। जय माता दी।” प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, “आज के शुभ दिन से शारदीय नवरात्र का आरंभ हो रहा है – शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की पूजा का महापर्व। देश-विदेश में फैले हुए माता के भक्तों को त्योहारों की इस श्रृंखला की बहुत-बहुत बधाई। पूरा देश धन-धान्य से संपन्न हो; जन रोग-शोक-जरा-मरण से मुक्त रहे। मां का स्नेहाशीष सभी बच्चों पर बरसे। ऊं जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।”   recent visitors 75