गूगल क्रोम की सेटिंग ऑन करते ही नहीं दिखेगा कोई ऐड, जाने डिटेल

गूगल क्रोम वेब ब्राउजर इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है। इस ब्राउजर का इस्तेमाल स्मार्टफोन के साथ-साथ पीसी पर भी किया जाता है। जब भी आप कोई वेबसाइट ओपन करते हैं तो आपको कई ऐड दिखने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्राउजर में कोई न्यूज आर्टिकल पढ़ने या फिर किसी चीज के बारे में जानने का मन नहीं करता है। गूगल ने यूजर्स की इस दिक्कत को दूर कर दिया है। टेक कंपनी ने पीसी और स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल क्रोम में Reading Mode नाम का फीचर जोड़ दिया है। इस फीचर को इनेबल करते ही आप बिना किसी ऐड के अपनी पसंदीदा आर्टिकल को पढ़ सकते हैं या फिर किसी चीज के बारे में इंटरनेट पर जानकारी ले सकते हैं। रीडिंग मोड को एक्टिवेट करना बेहत आसान है। हम आपको पीसी और स्मार्टफोन में इसे एक्टिवेट करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। पीसी में इस तरह ऑन करें Reading Mode सबसे पहले अपने पीसी में गूगल क्रोम ओपन करें। अब जिस आर्टिकल को पढ़ना चाहते हैं उसे ओपन करें। इसके बाद ऊपर दाहिनी तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें। फिर ‘More Tools’ ऑप्शन में जाएं और Reading Mode पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आर्टिकल नए विंडो में ओपन होगा और आप बिना ऐड के उसे पढ़ सकते हैं। इस टूल में आपको टेक्स्ट की साइज को बड़ा या छोटा करने का ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही, आप बैकग्राउंड कलर को भी अपने हिसाब से बदल सकते हैं। Smartphone में करे यह काम सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store ओपन करें और Reading mode ऐप डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद ओपन करें और Accesbility में जाकर शॉर्टकट बटन पर टैप करें। फिर गूगल क्रोम में जाकर उस पेज को ओपन करें, जिसे आप रीडिंग मोड में पढ़ना चाहते हैं। आपको स्क्रीन पर फ्लोटिंग शॉर्टकट बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आप वेब पेज में मौजूद आर्टिकल को आसानी से पढ़ सकेंगे। यहां पर आपको टेक्स्ट कस्टामाइज करने की सुविधा मिलेगी।   recent visitors 96

चौहान वंश की कुलदेवी हैं मां चामुंडा, राजस्थान-अजमेर महाराज पृथ्वीराज युद्ध से पहले करते थे दर्शन

अजमेर. अजमेर के फायसागर रोड स्थित बोराज गांव की पहाड़ी पर विराजमान चामुंडा माता का मंदिर है। जहां पर साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह लाखों लोगों का आस्था का केंद्र है। बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने इस मंदिर की स्थापना की थी और वे स्वयं यहां पूजा अर्चना किया करते थे। मंदिर के पुजारी मदन रावत ने बताया कि मंदिर की स्थापना 1160 वर्ष पूर्व हुई थी। तब से लेकर आज तक चामुंडा माता की पूजा अर्चना नित्य होती है। मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है। गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता। इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। पृथ्वीराज चौहान की है कुलदेवी चामुंडा माता मंदिर को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कुल देवी माना जाता है। स्थानीय लोग चामुंडा माता को चामुंडा माई कह कर पुकारते है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे। यहीं, वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। बोराज गांव से मंदिर के सेवादार पूजा अर्चना किया करते है। पृथ्वीराज चौहान इस चामुंडा माता मंदिर युद्ध का आशीर्वाद लेने के लिए युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने इसी चामुंडा माता मंदिर में जाते थे। यह ऐतिहासिक मंदिर अजमेर के एक झील फॉयसागर के पास में पहाड़ी के ऊपर स्थित है, जहां तक गाड़ी भी जाती है और ऊंचाई से बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। पहाड़ी पर बने इस मंदिर को 1000 से भी ज्यादा वर्ष बीत चुके हैं। बताया जाता हैं कि यहां सम्राट पृथ्वीराज चौहान आते थे और विशेष तौर से युद्ध में जाने से पहले माता का आशीर्वाद लेने के लिए और पूजा-अर्चना करते थे। पृथ्वीराज चौहान से भी पहले का यह मंदिर है जो मंदिर के ऊपर लिखे शिलालेख बताते हैं। मंदिर में एक ऐसा माता गंगा का कुंड है जिसमें पानी कभी समाप्त नहीं होता जितना उसमें से पानी निकालो आ जाता है। मंदिर में महादेव का स्थान भी है। कहा जाता है यहां पर सिर्फ माता का मुख ही बाहर की तरफ है बाकी शरीर धरती माता के अंदर है। यहां बहुत ही धूमधाम से आरती की जाती है नवरात्रा में विशेष तौर से मेला लगता है। कहा जाता है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान माता के अनन्य भक्त थे, यही वह स्थान है जहां माता ने उन्हें दर्शन दिये थे। आज भी माना जाता है कि चामुंडा माता मंदिर में आने वाले हर भक्त के दुख दर्द को हर लेती है और मनवांछित फल प्रदान करती है। कुंड का पानी नहीं होता खत्म मंदिर प्रांगण में गंगा मैया, भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी और भैरव बाबा का भी मन्दिर है । गंगा मैया के मंदिर में जल का एक छोटा सा कुंड है, जिसका पानी कभी भी समाप्त नहीं होता, इस कुंड के जल को गंगा के समान पवित्र माना जाता है। आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चामुंडा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और नवरात्रि में माता रानी का विशेष श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई, आने वाले दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। recent visitors 231

भारत-बांग्लादेश मुकाबले के खिलाफ प्रदर्शन, बंद का आह्वान

ग्वालियर       हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में विरोध प्रदर्शन किया और 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग की.पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ 'अत्याचार' के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया गया. अब दक्षिणपंथी संगठन ने 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान किया है. शहर के पुलिस अधीक्षक (CSP) अशोक जादौन ने कहा कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के लिए महासभा के 20 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और निवारक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी स्टेडियम जाने की योजना बना रहे थे. हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने केंद्र सरकार और बीसीसीआई से 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले टी20 मैच को रद्द करने की अपील की है. ​​महासभा के कार्यकर्ताओं ने मैच के विरोध में दौलतगंज इलाके से जुलूस निकाला.   नारे और काले झंडे के साथ भारी विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी के बाद 2 अक्टूबर को हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ नारे लगाते हुए दौलतगंज स्थित महासभा कार्यालय से विरोध रैली निकाली. बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू महासभा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ग्वालियर आने पर विरोध कर रही है. हिंदू महासभा नेता जयवीर सिंह भारद्वाज ने कहा सरकार दोहरी नीति अपना रही है. दौलतगंज हिंदू महासभा कार्यालय से रैली के रूप में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ग्वालियर के हृदय स्थल महाराज बाडा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 6 अक्टूबर को क्रिकेट मैच के दिन लश्कर बंद कराने की चेतावनी दी. यहां प्रदर्शनकारी हिंदू महासभा के 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना कोतवाली भेजा. पुलिस का क्या कहना है? सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि बिना अनुमति के हिंदू महासभा ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया है. इन्हे प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी. अब हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं का पुलिस बॉन्ड ओवर कराएगी. इससे पहले भी पुलिस हिंदू महासभा के खिलाफ नोटिस भेज कर प्रतिबंधात्मक करवाई कर चुकी है. उन्होंने बताया कि भारत-बांग्लादेश की दोनों क्रिकेट टीमें आ चुकी हैं. ग्वालियर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल पहुंचाया गया है. क्रिकेट मैच के दौरान शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. recent visitors 76

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला पदभार, नवरात्रि के पहले दिन नई पारी का किया शुभारंभ

भोपाल राज्य शासन के 35 वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए। मुख्य सचिव जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी जैन की शैक्षणिक योग्यता बी.टेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यू.एस.ए.) है। मुख्य सचिव जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।   recent visitors 113

इंदौर में भिखारियों के ऐश ! दिनभर मांगते भीख, रात को होटल में करते आराम

इंदौर इंदौर में पुलिस ने भिखारियों के ऐसे गुट को पकड़ा है जो कि राजस्थान से यहां आया है. 22 लोगों का यह समूह दिनभर शहर में भीख मांगता है और रात को होटल में आराम फरामाता है. पुलिस ने 22 लोगों के इस समूह जसमें 11 बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें वापस राजस्थान भेज दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने इस समूह को लेकर बुधवार को जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मिली एक शिकायत के आधार पर जांच की गई, तो पता चला कि राजस्थान से 22 लोगों का एक ग्रुप भीख मांगने इंदौर आया है. सभी लोग एक होटल में ठहरे थे. उन्होंने कहा, ‘इस समूह में 11 नाबालिग बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं. ये लोग दिन भर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भीख मांगते और रात में होटल में आकर सो जाते.’ अधिकारी ने बताया कि इस समूह के लोगों को समझा-बुझाकर राजस्थान में उनके मूल निवास स्थान भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि शहर के सभी होटलों, लॉज और अन्य रुकने वाली जगहों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे भीख मांगने वाले लोगों को कतई न ठहरने दें. वरना उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे. केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने इंदौर समेत देश के 10 शहरों को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने के लिए प्रायोगिक (पायलट) परियोजना शुरू की है/ इंदौर में प्रशासन ने भीख मांगने वालों पर प्रतिबंध लगा रखा है. इंदौर में पकड़ी गई थी लखपति महिला भिखारी इससे पहले इस साल फरवरी में जब इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने का अभियान चला था तो एक ऐसी महिला भिखारी पकड़ में आई थी, जो अपने दोनों बच्चों समेत भीख मांगने का काम करती थी. वह उज्जैन रोड पर लवकुश चौराहे पर भीख मांगती थी. उसका कहना था कि उसने पौने दो महीने में चौराहे पर भीख मांगकर ढाई लाख रुपए कमाए थे और एक लाख रुपए उसने अपने सास-ससुर को भेजे थे. पूछताछ में महिला ने अपने पास कई संपत्ति होने का खुलासा भी किया था. उसने बताया था कि उसके पास एक जमीन, दो मंजिला घर, एक बाइक, 20 हजार रुपए का स्मार्टफोन भी है. इस महिला ने भी अपना घर राजस्थान में होना बताया था.   recent visitors 69

विवादित गाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली

 इंदौर मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक गाना पोस्ट करने की वजह से उनके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा की शिकायत पर इंदौर में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो को डिलीट किया जा चुका है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की ओर से शिकायत देने के साथ यह मांग की गई है कि तुरंत मितेंद्र दर्शन सिंह का एक्स अकाउंट स्थाई रूप से बन कर दिया जाए। भाजपा ने कहा है कि इस तरह के वीडियो डालकर वह प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है, 'मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाने के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ भ्रामक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया।' भाजपा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह मजाक उड़ाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। पार्टी ने कहा, 'जिन शब्दों का चयन किया 'घर-घर में खौफ हो' यह मध्य प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम जन में खौफ पैदा करने का इरादा रखता है।' पुलिस को पैन ड्राइव में वीडियो भी सौंपा गया है।' यूथ कांग्रेस नेता के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच में बीएनएस की धारा 353(2) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। क्या है उस वीडियो में जिस वीडियो को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है उसमें गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- ‘जीवन में छाया है घना अंधेरा, एमपी में फैला है रेप का डेरा। मोहन भैया से दूर रहना, अब रोएला लाडली बहना, खून से लाडली बहना। ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना। घर-घर में खौफ का साया हो, मोहन का इरादा है। अत्याचारी का मान बढ़े, कंस का यही इरादा है। आंखों से आंसू गिरते हैं, दिल डर से धरकते हैं, बिटिया बाहर निकलने से डरते हैं। खून से सनी लाडली बहना, ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना।’ वीडियो में मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है। recent visitors 80

इजराइल-ईरान संघर्ष से सहमा भारतीय शेयर बाजार, 1344.45 Point की गिरावट

मुंबई इजरायल और ईरान के बीच तनाव (Israel-Iran Conflict) से दुनिया टेंशन में है. इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा है. भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) भी इससे अछूता नहीं रहा और गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही धड़ाम हो गया. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 995.92 अंक या 1.18% की तगड़ी गिरावट के साथ 83,270.37 के स्तर पर ओपन हुआ, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी (Nifty) ने भी 269.80 अंक या 1.05% फिसलकर 25,527.10 के स्तर पर कारोबार शुरू किया. ये गिरावट और बढ़ती नजर आ रही है और दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया था.    सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा फिसला इस सप्ताह मंगलवार को Iran ने Israel पर मिसाइल अटैक करके दोनों देशों में तनाव को जंग की आग में झोंकने का काम किया. इसके असर से कच्चे तेल के कीमतों (Crude Oil Price) में तेजी आई, तो ग्लोबल मार्केट टूट गए. बुधवार को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद आज जब भारतीय शेयर बाजार खुला, तो यहां भी ईरान-इजराइल जंग का असर देखने को मिला. BSE Sensex अपने पिछले बंद 84,266 की तुलना में 995 अंक टूटकर 83,270 के लेवल पर ओपन हुआ, अगले ही पल 83,002 तक फिसल गया. इसके बाद कुछ रिकवरी जरूर देखने को मिली, लेकिन ये ज्यादा देर तक कायम नहीं रही. दोपहर के 12 बजते-बजते मार्केट पूरी तरह क्रैश नजर आया. Sensex खबर लिखे जाने तक 1344.45 अंक या 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ 82,921.84 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. यही नहीं कारोबार के दौरान ये 82,870.43 तक फिसला था. दूसरी ओर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए NSE Nifty ने भी अपने पिछले बंद 25,796.90 की तुलना में 270 अंक गिरकर 25,527 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की और दोपहर 12 बजे तक ये 400 अंक से ज्यादा गिरकर 25,382.85 के लेवल पर आ गया था. मार्केट ओपन होने के साथ जहां करीब 620 शेयरों में तेजी आई, तो वहीं 2024 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. वहीं 149 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. शुरुआती बाजार में सबसे टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. पहले ही मिलने लगे थे संकेत शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे. अमेरिकी बाजार (US Market) में गिरावट के साथ ही गिफ्ट निफ्टी (Gifty Nifty) ने 200 अंकों का गोता लगा दिया था. वहीं प्रो-ओपन मार्केट में भी सेंसेक्स बुरी तरह से टूटा नजर आया था. प्री-मार्केट में Sensex 1200 अंक तक फिसल गया था और जब शेयर बाजार में कारोबार शुरू हुआ, तो सेंसेक्स-निफ्टी धराशायी हो गए. ईरान-इजराइल जंग ने बिगाड़ा बाजार का मूड Israel-Iran में बढ़े तनाव ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. अगर सबसे बड़े डर की बात करें, तो मंगलवार को ईरान ने करीब 180 मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया था और इसके बाद Israel ने चेतावनी देते हुए बड़ा पलटवार करने का ऐलान किया था. अब शेयर बाजार को सबसे बड़ा डर ये सता रहा है, कि इजरायल क्या कदम उठाएगा. BSE के 30 में से 28 शेयर बिखरे शेयर बाजार में गुरुवार को आए भूचाल के बीच सबेस ज्यादा गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल BPCL Share 4.60% फिसलकर 351.30 रुपये पर आ गया, तो वहीं Eicher Motors Share 2.62% की गिरावट के साथ 4842.75 रुपये पर आ गया. Tata Motors Share 3.80% फिसलकर 928.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं Asian Paints Share 3.66% टूटकर 3157 रुपये पर आ गया था. BSE की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. इसमें L&T Share (3.41%), Reliance Share (2.55%), Bajaj Finance Share (2.51%), Axis Bank Share (2.45%), Adani Ports Share (2.30%) गिरकर कारोबार रहे थे. तो वहीं Kotak Bank (2.16%), Maruti Share (2.16%), ICICI Bank Share (1.90%) की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.   मिडकैप कंपनियों की बात करें, तो Phonix Ltd Share 4.37% गिरकर 1675 रुपये पर, Hindustan Petrolium Share 3.49% फिसलकर 429.20 रुपये पर आ गया था. इसके अलावा Godrej India Share 3.54% की गिरावट के साथ 1149 रुपये पर कारोबार कर रहा था. स्मालकैप कंपनियों में शामिल KamoPaints Share 9.97% की गिरावट के साथ 30.24 रुपये पर, KIMS Share 6.09% टूटकर 522.55 रुपये पर और Raclgear Share 6.14% की गिरावट लेकर 969.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. recent visitors 84