देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 9 वें सीजन का समापन

देहरादून राजधानी देहरादून में पिछले तीन दिन से चल रहे हैं देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 9 वें  सीजन का समापन बहुत ही शानदार तरीके से हुआ पिछले तीन दिनों में देहरादून पहुंचकर सभी सितारों ने न सिर्फ अपने अनुभव साझा किया बल्कि फिल्म और एक्टिंग का कोर्स कर रहे छात्र छात्राओं युवाओं लोगों को बहुत कुछ सीखने का मौका भी दिया कार्यक्रम का उद्घाटन हरिद्वार रोड से होटल सॉलिटेयर में किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ  बहुगुणा मौजूद रहे । इस मौके पर दोनों ने ही कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे कि देहरादून उत्तराखंड के युवाओं को फिल्म मेकिंग से संबंधित जानकारी मिलती रहे। कार्यक्रम में अभिनेत्री व राजस्थानी लोक पॉप गायिका इला अरुण अभिनेता राजेश शर्मा अभिनेता गजेंद्र चौहान आदिल हुसैन मनोज जोशी जाकिर हुसैन शरीफ हाशमी  दीपक केजरीवाल पंकज बेरी फिल्म निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह कमल चंद्र अग्नि देव चटर्जी को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर मिजोरम से आए युवा सेबेस्टियन जेसिका और सब रीना ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्र मुग्ध किया। फेस्टिवल डायरेक्टर राजेश शर्मा जी ने बताया कार्यक्रम के दूसरे दिन सभी कलाकार तुला कॉलेज पहुंचे जहां इला अरुण ने कहा खुद की अलग पहचान बनाने के लिए युवाओं को पहले खुद को तरास ना होगा और अपनी खूबियों को जानकर उन पर काम करना होगा उन्होंने वहां पर छात्रों के साथ डांस भी किया।  इस मौके पर के के रैना ने कहा कि अभिनय सिर्फ संवाद बोलने तक सीमित नहीं है बल्कि हर भाव को जीवंत करना होता है।  इसी तरह से सभी कलाकारों ने कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ  अपने अनुभव साझा किया।  छात्र भी सभी कलाकारों को अपने बीच पाकर खासे उत्साहित दिख रहे थे ।  वहीं तीसरे दिन सिल्वर सिटी में इला अरुण के साथ अभिनेता के के रहना का टॉक शो आयोजित किया गया था जिससे पूर्व उनकी फिल्म त्रिकाल प्रदर्शित की गई जिसके बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा की।  लोगों को तकनीकी विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि एक फिल्म में किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है । वही सिल्वर सिटी में तीन दिनों में लगभग 75 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई जिनमे शॉर्ट फिल्म , डाक्यूमेंट्री के अलावा पर्शियन, इजरायल , फिल्मों को भी प्रदर्शित किया गया वहीं कमल चंद्र की फिल्म हमारे बारह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया । तीन दिनों में प्रदर्शित फिल्मों के डायरेक्टर्स को अभिनेताओं को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। उनके काम की सराहना भी की।   उत्तराखंड टैलेंट हंट में युवाओं ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जलवा फिल्म फेस्टिवल के साथ साथ ही अंजना शर्मा जी ने उत्तराखंड टैलेंट हंट का आयोजन भी किया गया जिसका उद्घाटन व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेसन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार विनोद उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । तीनों दिन युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवाओं ने न सिर्फ एक्टिंग मिमिक्री की वही डांस और सिंगिंग में भी अपना हुनर दिखाया । इस मौके पर बतौर जज  रक्षिमा तोमर किरण सिंह सोनाली सरकार राजीव सच्चर पी एस कोचर कोमल वोहरा मुक्तेश हांडा आदि मौजूद रहे इस मौके पर अंतिम दिन सभी विजेताओं को मोमेंट तो ट्रॉफी देकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । तीन दिनों में वहां पर पहुंचे लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर उनको भी प्रोत्साहित किया गया। उत्तराखंड टैलेंट हंट के विजेताओं में कैटिगरी ए में सिंगिंग में प्रथम स्थान क्रियांश द्वितीय स्थान नायरा एवं तृतीय स्थान पर अंतरिक्ष रहे । वही कैटिगरी बी सिंगिंग में प्रथम स्थान पर चारु द्वितीय स्थान पर कनक नौटियाल एवं तृतीय स्थान पर रवीना रहे।  डांसिंग की ए कैटिगरी में अनन्या सिंह प्रथम स्थान पर इशा द्वितीय स्थान पर एवं आराध्या बलोनी तृतीय स्थान पर रहे।  क्रांतिकारी बी में प्रथम स्थान पर विशाल एवं द्वितीय स्थान पर तन्मय व तृतीय स्थान पर राहुल रहे वही एक्टिंग में प्रथम स्थान पर गौरव द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ व शायरी में प्रथम स्थान पर प्रज्ञा व द्वितीय स्थान पर कनक व तृतीय स्थान पर डॉक्टर पी के सरोहा रहे । ग्रुप डांस में व ग्रुप सिंगिंग में अनंत म्यूजिक एंड डांस एकेडमी व उकामना डी आई टी से रहीं। recent visitors 64

ओडिसा से लाया था तस्कर, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कार समेत शराब की अवैध खेप जब्त

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पड़ोसी राज्य ओडिसा का अंग्रेजी शराब अवैध परिवहन करते हुए एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने शराब के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक 01 अक्टूबर की शाम चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति वैन्यू कार सीजी 13 एएन 6101 में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक युवक एकताल रोड से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ की तरफ जा रहा है। थाना प्रभारी ने इस सूचना के आधार पर मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी करते हुए वाहनों की जांच शुरू कर दी थी, इसी दौरान एमसीएच अस्पताल के आगे मेन रोड पर वैन्यू कार को रोका गया। इस दौरान कार चालक ने अपना नाम विवेक महंत पिता स्व. बाबा दास महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, दशरथ पान ठेला बताया। पुलिस टीम को वाहन की तलाशी में खाकी रंग के 03 कार्टूनों में 96 पाव मैकडॉल नंबर वन अंग्रेजी शराब और 12 बोतल किंग फिशर स्ट्रोंग बीयर जिस पर फोर सेल इन ओडिसा आॅनली लिखा हुआ) बरामद की गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी विवेक महंत अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए इसे परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25.08 लीटर शराब कुल मूल्य 19 हजार 80  रुपये और वैन्यू कार कीमत लगभग 9 लाख रुपये को जब्त किया है। इस तरह कुल 9 लाख 19 हजार 80 रूपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपी विवेक महंत के खिलाफ चक्रधर नगर पुलिस नेधारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। recent visitors 74

10 बिंदुओं पर सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली

बलरामपुर. बलरामपुर रामनुजगंज में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवम् सामाजिक संगठन जिला इकाई बलरामपुर ने जिलाध्यक्ष  शिव प्रसाद रवि के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर छुट्टी के दिन आरक्षण अधिकार पद यात्रा निकालकर कर  राज्यपाल एवम् मुख्यमंत्री  के नाम तहसीलदार बलरामपुर को 10 बिंदु का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य मांग एसटी, एससी वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश का पालन करते हुए भर्ती के साथ पदोन्नति में आरक्षण लागू करने संशोधित अधिसूचना जारी किया जावे, एसटी, एससी वर्ग में विशेष बैकलाक 2003 से लंबित है उसे बहाल किया जावे,एसटी, एससी के आधिकारी कर्मचारियों को अनावश्यक शिकायत करके निलंबित,विभागीय जांच संस्थित कर दिया जाता है,जबकि सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इन वर्गों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि कोई कठोर कार्यवाही न करते हुए समझाइश दी जावे,गंभीर शिकायत पर ही कार्रवाई करें। उक्त आदेश का अक्षरश पालन किया जावे।इसके अलावा भी अन्य मांगों को ज्ञापन में उल्लेख किया। हुए उक्त सभी ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित  शिव प्रसाद रवि,  अमर विजय, साकेत कुमार रवि, अनिल लकड़ा सुनील एक्का, इक्कू नागवंशी, अनुरंजन लकड़ा, राज कुमार निकुंज, उमेश बड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शिव प्रसाद रवि ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में आरक्षण अधिकार पदयात्रा निकाली गई। recent visitors 78

ग्रामीणों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में गिद्ध के पैर में लगा मिला कैमरा और जीपीएस

जगदलपुर/बीजापुर. बीजापुर और तेलंगाना सीमा से लगे एक गांव में काम कर रहे ग्रामीणों को अचानक से एक गिद्ध को दिखा। इतने पास गिद्ध को देख उसे देखने लोगों की हुजूम लग गया। वहीं, गिद्ध भी उड़ना छोड़ ग्रामीणों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने गिद्ध को भूखा समझ बकरे का मांस खिलाना शुरू किया तो गिद्ध खाने लगा। लोगों ने उसका वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया। गिद्ध के जाने से पहले ग्रामीणों ने उसके पैर में जीपीएस सिस्टम के साथ ही कैमरा को भी देखा। जिससे कुछ अनहोनी की शंका जाहिर किया गया है।  recent visitors 97

प्रधानमंत्री ने दी सौगात, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर की भटगांव जल प्रदाय योजना का शिलान्यास

अंबिकापुर/सूरजपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए अमृत मिशन 2.0 के तहत 56 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत की जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इस जल प्रदाय योजना का काम अगले दो वर्षों में पूर्ण होना बताया जा रहा है। वही इस कार्यक्रम मे उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव, विधायक इंद्रजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला भी बिलासपुर से एक साथ जुड़े रहे। वहीं भटगांव में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता,मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े,बीजेपी प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, बीजेपी जिला मंत्री अशोक सिंह समेत सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वर्चुअल उद्बोधन महात्मा गांधी की जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी को बधाई दिया और सभी देशवासियों से स्वच्छता सेवा अपने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली अन्य परियोजनाओं के साथ नगर पंचायत भटगांव के वाटर सप्लाई परियोजना का भी शिलान्यास किया। नगर पंचायत भटगांव के संस्कृति भवन में आयोजित कार्यक्रम तथा शिलालेख का पूर्व गृह मंत्री रामस्वरूप पर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता में अनावरण ने किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी भटगांव में मौजूद लोगों को वर्चुअली सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस नई जल प्रदाय योजना के प्रारंभ होने के बाद भटगांव वासियों की पेयजल की समस्या दूर होगी। महान नदी के पानी को साफ कर घरों तक पहुंचाया जाएगा। योजना के पूर्ण होने के बाद भटगांव के लोगों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप 135 लीटर जल प्रति व्यक्ति प्रतिदिन उपलब्ध हो सकेगा। श्री साव ने कहा कि हमने ही छत्तीसगढ़ राज्य को बनाया है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। भटगांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पर ने कहा कि भटगांव की यह बहुत पुरानी मांग थी यहां पर जल की समस्या थी जिसका निराकरण हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मै सदैव आभारी रहूंगा। जिन्होंने आज ऐतिहासिक दिन पर भटगांव में 56.78 करोड़ की लागत से वाटर सप्लाई परियोजना का शिलान्यास किया। जिसका साक्षी मुझे बनाया। वही श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में इस परियोजना का आकलन कर टेडर निकला गया था। परंतु किसी कारणवश प्रक्रिया में देरी होने की वजह से आज इस मंच के माध्यम से उक्त कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है। इसलिए इस मंच के माध्यम से मैं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व पूर्व विधायक भटगांव पारसनाथ राजवाड़े का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिनके प्रयासों से यह परियोजना स्वीकृत हुई थी। वही स्वच्छता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि हमारे सब के लिए ख़ुशी की बात है कि तीन बार स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। वही मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन तथा शौचालय निर्माण में ऐतिहासिक काम किया है। हम सभी को अपने तन मन के साथ-साथ आसपास वातावरण को भी स्वच्छ करने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, जिला मंत्री अशोक सिंह व पार्षद आशीष बाजपेई ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के बच्चों ने स्वच्छता संदेश का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नगर पंचायत की ओर से समय समय पर आयोजित स्वच्छता अभियान तथा अन्य कार्यक्रम में शामिल बच्चों को तथा स्वच्छता कर्मचारियों व दीदियों को इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। मिशन अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत 56 करोड़ 78 लाख रुपए लागत की इस जल प्रदाय योजना में महान नदी के गोंडा एनीकट में इंटेकवेल का निर्माण कर पेयजल भटगांव पहुंचाया जाएगा। एनीकट से रॉ-वॉटर पाइपलाइन के माध्यम से सतही जल को योजना के अंतर्गत प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र में शुद्ध कर स्वच्छ पेयजल भटगांव शहर को उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में भटगांव शहर में प्रति व्यक्ति 49 लीटर जल प्रतिदिन उपलब्ध हो रहा है। भटगांव की इस नई जल प्रदाय योजना के शुरू होने के बाद वहां प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। भटगांव जल प्रदाय योजना के अंतर्गत दो एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र, कुल 750 किलो लीटर क्षमता के तीन उच्च स्तरीय जलागार 46  किलोमीटर की वितरण पाइपलाइन तथा कुल 3586 निजी नल कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। विगत अगस्त माह में इसके लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। योजना का काम आगामी 24 महीनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। recent visitors 124

कांच तोड़कर चालक को निकाला, छत्तीसगढ़-कोरबा की गेवरा खदान में 80 फीट नीचे खाई में गिरा डंपर

कोरबा. एसईसीएल गेवरा परियोजना में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। बीती रात लगभग 3:15 बजे गेवरा खदान के पार्था फेस में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक डंपर करीब 80 फिट नीचे खदान में जा गिरा। इस घटना के बाद डंपर में ब्लास्ट हो गया। वहीं वाहन में फंसे चालक को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में कुचेना निवासी डंपर ऑपरेटर पुष्पराज 56 वर्ष को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आईं। जहां मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल के विभागीय एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। सहकर्मियों की माने तो हादसे का कारण खदान में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था नहीं होना है। खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे खदान में काम करने में कठिनाई होती है। वहीं घटना के बाद एसईसीएल के सहकर्मी घायल का हाल चाल जानने पहुंचे और और इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल में हुई घटना के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 87

ICC महिला T20 विश्व कप 2024 का पूरा कार्यक्रम, प्रारूप, लाइव समय, स्ट्रीमिंग

ICC Women’s T20 World Cup 2024 full schedule, format, live timings, streaming ICC महिला T20 विश्व कप 2024 में, दस टीमों को पाँच-पाँच टीमों के दो समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भोपाल ! ICC महिला T20 विश्व कप का 9वाँ संस्करण गुरुवार, 3 अक्टूबर, 2024 को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा। ICC महिला T20 विश्व कप 2024 पहले बांग्लादेश में होने वाला था, लेकिन देश में चल रही नागरिक अशांति को देखते हुए, ICC ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आयोजन स्थल को UAE में स्थानांतरित करने का फैसला किया। हालाँकि, बांग्लादेश को अभी भी टूर्नामेंट के लिए मेजबान टीम माना जाएगा। T20 World Cup 2024 ICC महिला T20 विश्व कप 2024 में, ICC ने 10 योग्य टीमों को पाँच-पाँच टीमों के दो समूहों में विभाजित किया है। टीमें 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अपने ग्रुप की चार अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी, जिसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैचों के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन दो सेमीफाइनल के विजेता फिर 20 अक्टूबर को फाइनल मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। Read more : https://mysecretnews.com/ टूर्नामेंट के सभी 23 मैच शारजाह और दुबई में खेले जाएंगे।“ICC महिला T20 विश्व कप 2024: ग्रुप A की टीमें और कार्यक्रम”ग्रुप A में, टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम और गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।ग्रुप A के पूरे कार्यक्रम ICC महिला T20 World Cup 2024 ग्रुप B की टीमें और कार्यक्रमग्रुप B में, मेजबान बांग्लादेश को वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।ग्रुप बी के पूरे कार्यक्रम ICC महिला T20 विश्व कप 2024 सेमीफाइनल और फाइनल का पूरा कार्यक्रम और समयICC महिला T20 विश्व कप 2024 के नॉकआउट चरण में ग्रुप ए और बी की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में ग्रुप चरण के मैचों के बाद खेलेंगी, जबकि उन दो सेमीफाइनल के विजेता 20 अक्टूबर, 2024 को ग्रैंड फ़ाइनल में भिड़ेंगे।प्ले-ऑफ़ कार्यक्रम 2024 महिला T20 ICC विश्व कप की शुरुआत गुरुवार 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मैच से होगी। भारत में 2024 ICC महिला T20 World Cup 2024 का सीधा प्रसारण कहाँ देखें?भारत में 2024 महिला T20 ICC विश्व कप के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार्ट स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।भारत में 2024 ICC महिला T20 World Cup 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।भारत 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच कब खेलेगा? recent visitors 234