अयोध्या रेप केस आरोपी सपा नेता मोईद खान ने PNB को चूना लगा रखा था, अब इस कांड में भी फंस गया

अयोध्या अयोध्या गैंगरेप के आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की मुश्किल बढ़ गई हैं. आरोपी सपा नेता के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है. बता दें कि इस बार मुईद खान के खिलाफ बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की तरफ से सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है. अयोध्या के पूरा कलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक भदरसा के ब्रांच मैनेजर श्री प्रकाश ने ये केस दर्ज करवाया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, भदरसा में जिस जगह पर सपा नेता मुईद खान ने जमीन कब्जाई थी और जहां शॉपिंग कंपलेक्स बनाया था, उसी में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी खोली गई थी. पंजाब नेशनल बैंक जमीन के जिस हिस्से खुला था, वह गाटा संख्या 1672 थी, जबकि मुईद खान के नाम दर्ज जमीन की गाटा संख्या 1683 थी. मुईद खान का पंजाब नेशनल बैंक के साथ एग्रीमेंट 15 अक्टूबर 2020 के दिन हुआ था. बता दें कि अब सामने आया है कि मोईद खान ने जिस जमीन का एग्रीमेंट पंजाब नेशलन बैंक के साथ किया था, वह जमीन सपा नेता मोईद खान की थी ही नहीं. दरअसल 17 अगस्त 2024 के दिन अयोध्या विकास प्राधिकरण ने बैंक को दी नोटिस जारी किए, तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ. मोईद खान ने उस जमीन का एग्रीमेंट बैंक के साथ कर दिया था, जो जमीन उसके नाम पर नहीं थी और वह बैंक से किराए की मोटी रकम भी ले रहा था. ये मामला सामने आते ही अब अयोध्या के पूराकलंदर थाने में पंजाब नेशनल बैंक के भदरसा ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर जेल में बंद मोईद खान पर एक और एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. गैंगरेप केस में फंसा है सपा नेता मोईद खान आपको बता दें कि दलित नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान फंसा हुआ है. सपा नेता के खिलाफ दलित नाबालिग पीड़िता को धमकाने का भी आरोप है. इस मामले में योगी सरकार की तरफ से मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है. फिलहाल ये पूरा मामला गरमाया हुआ है. recent visitors 78

देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा

सामाजिक समरसता से हम सभी मिलकर बनाएंगे एक भारत, श्रेष्ठ भारत: राजस्व मंत्री वर्मा राजस्व मंत्री वर्मा ने समय-सीमा में सीमांकन नहीं करने वाली नायब तहसीलदार को किया निलंबित देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी-राजस्व मंत्री वर्मा भोपाल देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी केवल एक ही जाति याद रखनी चाहिए और वह जाति है हिंदुस्तानी। एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें पिछड़ी जातियों जैसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों का विकास करना होगा एवं उन्हें आगे लाना होगा। यह बात राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर जिला के जावर में आयोजित जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सदभावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम में कही। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरतंर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक सभ्य समाज वह होता है, जिसमें व्यक्ति के गुणों के आधार पर सम्मान होता है, जाति के आधार पर नहीं। उन्होंने कहा कि सच्चे भारत का निर्माण तभी संभव होगा जब हम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के भाईयों-बहनों को आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों के निराकरण के लिए प्रदेश में दो बार राजस्व महा अभियान चलाया गया। इसमें आमजन की राजस्व संबंधी कार्यों नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंत्री वर्मा ने कहा कि जिन किसानों की सोयाबीन की फसल बारिश के कारण खराब हुई है, उनके सर्वे कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के पश्चात किसानों को फसल बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार दो सौ पचास रूपये की राशि खाते में अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आमजन को निशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बेघर लोगों के पक्के घर के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, जिसके कारण आज देश स्वच्छता के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की फसल खरीदेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीदी के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएं। राजस्व मंत्री ने नायब तहसीलदार को मंच से किया निलंबित राजस्व मंत्री वर्मा के संबोधन के दौरान ग्राम निपानिया के किसान रमेश द्वारा समय सीमा में सीमांकन नहीं होने की शिकायत करने पर राजस्व मंत्री वर्मा ने मंच से ही नायब तहसीलदार सुचंचल जैन को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लापरवाही करेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। अंतरजातीय प्रोत्साहन राशि वितरित अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री वर्मा ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 04 दंपत्तियों को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण प्रमाण पत्र वितरित किए। अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह करने वाले दंपत्तियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा 2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में नए 4 दंपत्तियों को 8 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री वर्मा ने निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।   recent visitors 78

मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार

मगराना में अस्पृश्यता निवारण सदभावना शिविर में मंत्री नारायण सिंह पंवार टेटवाल एवं पंवार शामिल हुए भोपाल गांधी जयंती पर राजगढ़ जिले के विकासखण्ड सारंगपुर के ग्राम मगराना में अस्पृश्यता निवारण एवं सदभावना शिविर हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग नारायण सिंह पंवार थे। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शिविर की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। सामाजिक समरसता से हम संगठित होकर देश का विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है, जो समाज में भेदभाव या अस्पृश्यता फैलते हैं। अस्पृश्यता को समाज से समूल रूप से नष्ट होना चाहिए। हम सब मिलकर सभी के हित में काम करें। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टेटवाल ने कहा कि देश की आजादी में समाज के सभी वर्गों का बराबरी से योगदान रहा है। देश के विकास में भी समाज के सभी वर्गो का योगदान है। आज समाज में अस्पृश्यता और भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। हमारी सरकार सभी वर्गो की समानता एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी वर्गों को प्राथमिकता से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता एवं नशा नही करने की शपथ भी दिलाई गई। शिविर के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा लघु नाटिका एवं अन्य माध्यमों से समाज से अस्पृश्यता की बुराई नष्ट करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अस्पृश्यता निवारण पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। शिविर में अन्तजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में दो दंपत्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित सहभोज में सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। शिविर की शुरूआत अतिथियों द्वारा कन्या पूजन कर की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण भी किया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।   recent visitors 84

राज्यपाल ने गांधी जयंती पर स्वच्छता सेवियों का किया सम्मान

राज्यपाल मंगुभाई पटेल भजन संध्या संत वाणी कार्यक्रम में हुए शामिल बंदिश, भाषा और भौगोलिक सीमाओं से परे भजनों की राजभवन में हुई प्रस्तुति राज्यपाल ने गांधी जयंती पर स्वच्छता सेवियों का किया सम्मान भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल गांधी जयंती पर आयोजित भजन संध्या संत वाणी में शामिल हुए। राजभवन के उत्कृष्ट सफाई मित्रों और भोपाल के स्वच्छता सेवियों को सम्मानित किया। राजभवन के सांदीपनि सभागार आयोजित भजन संध्या में गायन की बंदिश, भाषा के बंधन और भौगोलिक सीमाओं से परे भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेद्र सिंह लोधी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चन्द गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या मे भक्त श्रोतागण उपस्थित थे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन की हेड जमादार श्रीमती रूमा बाई, सफाई कर्मचारी मूलचंद बसोड़ और एजेन्सी सफाई कर्मचारी महेश बिछौले को पदक, प्रमाण पत्र और स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भोपाल नगर के स्वच्छता सहयोगी अशासकीय संस्थाओं के संस्थापकों को भी सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वच्छता किटी ग्रुप भोपाल की को-फाउंडर सुरूचिका सचदेव और सकारात्मक सोच स्वच्छ भारत संगठन की को-फाउंडर सुअनिता शर्मा शामिल हैं। संत वाणी कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य गायक कलाकार राजीव सिंह ने अमन मलक एवं रोहित कुमार वानखेड़े के साथ अपनी उत्सव प्रधान गायकी की विशिष्ट शैली में भजनों का गायन किया। संत साहित्य से आई हुई संगीत की पारंपरिक विधा के निर्गुण भजन, सूफी कलाम और कृष्ण भक्ति के भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने सबसे पहले राजस्थानी शैली में इंग्लिश नरेशन के साथ "वंदे मातरम्" गीत की अनूठी प्रस्तुति दी। उत्सवी उल्लास के साथ कृष्ण भजन "सांसों की माला तोहरे नाम" से श्रोताओं को भक्ति के उल्लास में तरंगित कर दिया। संत कबीर के भजन "कबीरा खड़ा बाजार में, मांगे सबकी खैर, ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर" को जोशीले अंदाज में प्रस्तुत किया। पद्मविभूषण सम्मानित भूपेन हजारिका के गीत "गंगा बहती क्यों हो" के द्वारा श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सभागार में दक्षिण भारत के कृष्ण भक्त नवाब सादिक की रचना "कन्हैया याद है, कुछ भी हमारी" की सुरीली स्वर लहरी से भक्ति की बयार बहा दी। प्रसिद्ध शायर नज़ीर अकबराबादी की नज्म आदमीनामा के चुनिंदा शेरों को अपनी विशिष्ट गायन शैली में प्रस्तुत किया। अमृतसर के कृष्ण भक्त अथोनी के पंजाबी भजन "कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नही नाचदा, धरती चन सितारे नाच्दे, सारे भगत प्यारे नाच्दे" के द्वारा भजन संध्या के श्रोताओं को कृष्ण भक्ति में मगन कर दिया। संत वाणी की अंतिम प्रस्तुति में राजीव सिंह ने अमीर खुसरो के कलाम "काहे को ब्याहे बिदेस, अरे, लखिय बाबुल मोरे" की सुमधुर प्रस्तुति से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। भजन संध्या संत वाणी के प्रथम सत्र में रूपाली चटर्जी, तलत हसन, शिखा यादव, शिखा बामने, मौसमी साहा, गीतिका लाहोट और अंजना भाटिया महिला समूह द्वारा भजनों का गायन किया गया। भजन संध्या का आरंभ महिला समूह की प्रस्तुति "वैष्णव जन तेने कहिए" भजन से हुआ। इसके बाद फिल्म जागृति के गीत "दे दी हमें आज़ादी हमें बिना खड़ग बिना ढाल साबर मति के संत तूने कर दिया कमाल" का सामूहिक गायन किया। समूह की तीसरी और अंतिम प्रस्तुति संत कबीर के प्रसिद्ध भजन "चदरिया झीनी-झीनी" सहित गीतों की प्रस्तुतियों ने संत वाणी कार्यक्रम को भक्ति भावों में भिगो दिया। भजन संध्या में गायक कलाकारों का वाद्ययंत्रों से संगत करने वालों में हनीफ हुसैन सारंगी, आरिफ खाँ बैंजो, आमिर खाँ तबले, प्रशांत श्रीवास्तव ढोलक, इकबाल खाँ ऑक्टोपैड और सुआरती ढोलक पर शामिल थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालक संस्कृति विभाग एन.पी. नामदेव ने स्वागत उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन नियंत्रक हाउस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर ने किया।   recent visitors 94

स्लिमनाबाद : तिहारी में अवैध उत्खनन, पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही, एक हाईवा और जेसीबी जब्त

 कटनी  स्लिमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम तिहारी में गत रात्रि पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही को अंजाम देकर अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन और हाईवा को जप्त किया। दोनों वाहनों को जब्त करने के उपरांत पुलिस ने प्रकरण खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी देते हुए स्लिमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में गत रात्रि अवैध उत्खनन कर्ताओं के खिलाफ एक कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा की एक एवं दो अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिहारी में कुछ लोगों के द्वारा अवैध उत्पादन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया एवं राजस्व विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही  की गई। कार्रवाई के दौरान एक हाईवा और एक जेसीबी लगा कर कुछ लोग अवैध उत्खनन कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मौके पर एक जेसीबी और एक हाइवा अवैध उत्खनन गतिविधि में संलिप्त पकड़ा गया। जिस पर तहसीलदार स्लिमनाबाद व माइनिंग विभाग को सूचित किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त कार्रवाई में  वाहनों को जप्त किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दहिया, सउनि ज़ुबेर अली, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, आरक्षक विवेक, तहसीलदार सरिता रावत, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, स्लिमनाबाद पटवारी संजय राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। recent visitors 160

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फैसले को बताया ऐतिहासिक, गैर-बासमती चावल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाया, किसानों को मिलेगा लाभ

भोपाल केंद्र सरकार के गैर-बासमती चावल के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने का निर्णय देश के चावल उत्पादकों को भरपूर राहत देने वाला साबित होगा। मध्यप्रदेश के चावल उत्पादक किसानों को लाभ होगा। पिछले 10 सालों में 2015 से वर्ष 2024 तक 12,706 करोड़ रूपये का चावल निर्यात हुआ है। सबसे ज्यादा 3634 करोड़ का चावल निर्यात इसी साल हुआ है। उल्लेखनीय है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशालय की 28 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार गैर-बासमती सफेद चावल के निर्यात के लिए 490 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पारबॉइल्ड और ब्राउन चावल पर निर्यात शुल्क को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया। इससे किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में और ज्यादा लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कृषि निर्यात में सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश और मध्यप्रदेश के किसानों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान स्थापित करने में मदद करेगा। केन्द्र सरकार के इस फैसले का लाभ मध्यप्रदेश के चावल उत्पादक क्षेत्रों के किसानों को होगा। राज्य के प्रमुख चावल उत्पादन क्षेत्रों में जबलपुर, मंडला, बालाघाट और सिवनी शामिल हैं। ये अपनी उच्च गुणवत्ता वाले जैविक और सुगंधित चावल के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें मंडला और डिंडोरी के जनजातीय क्षेत्रों का सुगंधित चावल और बालाघाट के चिन्नौर चावल को जीआई टैग प्राप्त है। इस पहचान के कारण यहां के चावल को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लोकप्रियता मिली है। मध्यप्रदेश से चावल के प्रमुख निर्यात बाजारों में चीन, अमेरिका, यूएई और यूरोप के कई देश शामिल हैं। इस निर्णय से न केवल राज्य के चावल उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी बल्कि जनजातीय क्षेत्रों के उत्पादों को भी वैश्विक पहचान मिलेगी। मध्यप्रदेश के चावल उद्योग ने पिछले कुछ वर्षों में अत्यधिक वृद्धि देखी है। इन सालों में 200 से अधिक नई चावल मिलों की स्थापना हुई है। इस फैसले से प्रदेश के किसानों और निर्यातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। अब वे अपने चावल को न्यूनतम निर्यात मूल्य से अधिक दरों पर अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बेच सकेंगे।   recent visitors 71

एयर इंडिया ने कहा कि विस्तारा के विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह ही परिचालन में बनी रहेंगी

नई दिल्ली  एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने कहा कि अगले महीने विलय के बाद ‘विस्तारा’ के विमानों से संचालित उड़ानों के नंबरों की शुरुआत ‘एआई2’ से होगी। कंपनी ने कहा कि विस्तारा के विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह ही परिचालन में बनी रहेंगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने जोर दिया कि विलय के बाद भी विस्तारा का अनुभव बरकरार रहेगा। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम विस्तारा का एयर इंडिया से विलय 12 नवंबर को होगा। यह एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एआईएक्स कनेक्ट के विलय के बाद भारतीय विमानन क्षेत्र में एक बड़ा सौदा होगा। कुछ लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि क्या विस्तारा के यात्रियों को विलय के बाद भी अभी जैसी ही सेवाएं मिलती रहेंगी, क्योंकि परिवर्तन के दौर से गुजर रही एयर इंडिया को हाल के दिनों में कुछ सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि एयर इंडिया और विस्तारा की टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से अधिक समय से कड़ी मेहनत कर रही हैं कि इनका विलय ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए सहज हो। प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हालांकि, कानूनी संस्थाएं और हवाई परिचालन प्रमाण-पत्र 12 नवंबर को एक हो जाएंगे, लेकिन विस्तारा का अनुभव बना रहेगा।” उन्होंने कहा, “विस्तारा विमान, चालक दल और सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी, लेकिन एआई2एक्सएक्सएक्स उड़ान संख्या एयरइंडिया.कॉम के माध्यम से बुक की जा सकेंगी।”   recent visitors 99