ईरानी कप 2024: पहले दिन गरजा अजिंक्‍य रहाणे का बल्‍ला, अय्यर और सरफराज भी नहीं रहे पीछे

नई दिल्ली ईरानी कप 2024 में रणजी विजेता मुंबई का सामना रेस्‍ट ऑफ इंडिया से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। खराब लाइट के कारण पहले दिन 68 ओवर का ही खेल हुआ। मुंबई के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने पहले दिन शानदार बल्‍लेबाजी की। उन्‍हें श्रेयस अय्यर और सरफराज खान का भी भरपूर साथ मिला। तीनों ही बैटर ने पहले दिन अर्धशतक लगाया। अजिंक्‍य रहाणे धीरे-धीरे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। तीसरे ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। हार्दिक तामोरे का खाता तक नहीं खुला। इसके बाद कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। आयुष ने 35 गेंदों पर 19 रन बनाए। रहाणे और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़। 40वें ओवर में अय्यर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 84 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्‍के लगाए। रहाणे 197 गेंदों पर 86 रन और सरफराज खान 88 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद हैं। recent visitors 102

स्किल इंडिया की रिपोर्ट के अनुशार रोजगार में नंबर-1 हरियाणा, लिस्ट में कहां हैं यूपी-महाराष्ट्र समेत अन्य राज्य?

नई दिल्ली तकनीक में आ रहे लगातार बदलाव के साथ रोजगार के क्षेत्र में चुनौतियां बेशक बढ़ी हैं, लेकिन इसके साथ-साथ भारत के युवाओं की रोजगार योग्य कुशलता भी लगातार बढ़ रही है। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2024 के परिणाम बताते हैं कि वर्ष 2017 के सर्वे में जहां 40.44 प्रतिशत युवा रोजगार के योग्य पाए गए थे, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा वर्ष 2023 के 50.3 प्रतिशत से भी आगे बढ़कर 51.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यहां उल्लेखनीय है कि कुशल युवाओं के मामलों में शीर्ष दस राज्यों की प्रतिस्पर्धा लगभग चुनिंदा राज्यों में ही चल रही है, लेकिन हरियाणा ने कमाल किया है। पिछले वर्ष दसवें स्थान पर रहा हरियाणा इस बार कुशलता में युवकों के मुकाबले युवतियों के बेहतर प्रदर्शन के कारण 76.47 प्रतिशत के साथ अव्वल स्थान पर है। पिछले वर्ष शीर्ष पर रहा उत्तर प्रदेश तीन पायदान फिसला है, लेकिन कौशल के कई मानकों में उसका दबदबा कायम है। देशभर के 3.88 लाख युवाओं ने लिया भाग प्रतिभा मूल्यांकन के क्षेत्र में काम करने वाली प्रतिष्ठित संस्था व्हीबाक्स प्रतिवर्ष स्किल इंडिया रिपोर्ट जारी करती है। यह संस्था कौशल विकास मंत्रालय के विभिन्न संस्थानों के साथ भी मिलकर काम कर रही है। इस बार व्हीबाक्स द्वारा आयोजित नेशनल एम्प्लायबिलिटी टेस्ट में देशभर के 3.88 लाख युवाओं ने भाग लिया। इस परीक्षा के परिणामों के आधार पर इंडिया स्किल्स रिपोर्ट- 2024 हाल ही में जारी की गई है। रिपोर्ट में विभिन्न परीक्षणों में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले युवाओं को रोजगार के लिए कुशल माना गया है। इस आधार पर शीर्ष दस राज्यों में हरियाणा शीर्ष पर रहा है। राज्य के जितने युवाओं ने टेस्ट में भाग लिया, उनमें से 76.47 प्रतिशत युवाओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। इसी तरह दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र, तीसरे पर आंध्र प्रदेश, चौथे पर उत्तर प्रदेश, पांचवें पर केरल, छठवें पर तेलंगाना, सातवें पर कर्नाटक, आठवें पर पंजाब, नौवें पर तमिलनाडु और दसवें स्थान पर दिल्ली रहा है। ध्यान रहे कि पिछले वर्ष हरियाणा दसवें स्थान पर था, जबकि उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर। हरियाणा के प्रदर्शन का श्रेय युवतियों को दिया जाता हरियाणा ने यदि बेहतर प्रदर्शन किया है तो इसका श्रेय राज्य की युवतियों को दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, समग्रता में देशभर के 51.8 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थी तो 50.86 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी रोजगार के योग्य पाए गए हैं, लेकिन सिर्फ योग्य पुरुष अभ्यर्थियों की श्रेणी में हरियाणा का स्थान मात्र 26.89 प्रतिशत के साथ दसवां है, जबकि योग्य महिला अभ्यर्थियों की सूची में 49.58 प्रतिशत अंक दर्ज कर छोरियों ने समग्रता में राज्य की रैं¨कग को पहले स्थान पर पहुंचाया है। 22 से 25 साल तक के युवा सर्वाधिक रोजगार योग्य 22 से 25 साल तक के युवा सर्वाधिक रोजगार योग्य, यूपी अव्वलसंस्था ने अध्ययन के परिणाम को 18-21 साल, 22-25 साल और 26-29 साल आयु वर्ग में बांटा है। रिपोर्ट के अनुसार, 63.58 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वाधिक रोजगार योग्य युवा 22-25 वर्ष आयु वर्ग के पाए गए हैं। इस आयु वर्ग के सर्वाधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं। इस सूची में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। क्रमश: महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा और बिहार का स्थान है। दूसरा योग्य आयु वर्ग 26-29 वर्ष का पाया गया है। इसमें गुजरात शीर्ष तो दूसरे पर झारखंड, तीसरे पर महाराष्ट्र, चौथे पर उत्तर प्रदेश और पांचवें पर राजस्थान है। recent visitors 175

राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भारतीय सेनाओं में भर्ती होकर अपनी सेवाएं देनी चाहिए

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारतीय वायुसेना दूर देश के दुश्मनों को उनके घर में मार गिराने में सक्षम है। राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नेशनल वार मेमोरियल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर जोर देते हुए कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' दृष्टिकोण को मूर्तरूप देने की दिशा में सरकार ने अपनी पूरी प्रतिबद्धता दिखाई है। देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को भारतीय सेनाओं में भर्ती होकर अपनी सेवाएं देनी चाहिए, ताकि उनका जीवन देश की सेवा, शौर्य और गौरव से ओतप्रोत रहे। राजनाथ ने की वायुसैनिकों की तारीफ रक्षा मंत्री ने कठिन परिस्थितियों में वीरता, प्रतिबद्धता और देशभक्ति के साथ वायुसैनिकों की भारत माता की सेवाओं के लिए जोरशोर से प्रशंसा की। रक्षा मंत्रालय ने रक्षा मंत्री के हवाले से बताया कि भारतीय वायुसेना ने अपने देश और लोगों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह दुश्मन के क्षेत्र में अंदर तक घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। कार रैली को दिखाई हरी झंडी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम वायुसेना को अत्याधुनिक युद्धक विमानों से लैस करने को प्रतिबद्ध हैं और आत्मनिर्भर भारत अवधारणा के तहत इनके लिए और उत्पादन भी करेंगे। भारतीय वायुसेना के 92वीं वर्षगांठ से पूर्व आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री ने 'वायुवीर विजेता' कार रैली को रवाना किया। सात हजार किलोमीटर लंबी रैली लद्दाख के थोइज से रवाना होकर अरुणाचल प्रदेश स्थित तवांग में समाप्त हो जाएगी। आगामी आठ अक्टूबर को दुनिया के सबसे ऊंचे वायुसेना स्टेशनों में समुद्र तल से 3,068 मीटर ऊपर यह आयोजन होगा। भारतीय वायुसेना के 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए यह आयोजन होगा। वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी। यह वायु वीर 29 अक्टूबर को तवांग पहुंचने से पहले लेह, करगिल, श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर, दरभंगा, बागडोगरा, हसिमारा, गुवाहाटी, तेजपुर और दिरांग में रुकेंगे। इस बीच, राजनाथ ने कहा कि रक्षा क्षेत्र के 32 लाख पेंशनरों में से तीस लाख को सफलतापूर्वक 'स्पर्श पोर्टल' से संबद्ध कर दिया गया है। recent visitors 90

कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम, क ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, जांच जारी

जयपुर राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ से दबे एक परिवार ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह मामला बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी का है। मंगलवार को तीन लोगों के शव एक घर में मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 44 वर्षीय राहुल मारू, उनकी पत्नी रूचि मारू और बेटे आराध्य मारू के रूप में हुई है। परिवार का सबसे छोटा बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज का उल्लेख किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने भारी कर्ज के दबाव के कारण यह घातक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी, जैसे कि आईजी ओमप्रकाश पासवान और एसपी कावेंद्र सागर, घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस की जांच जारी पुलिस ने बताया कि यह परिवार किराए के मकान में रह रहा था और कर्ज से परेशान था। एसपी कावेंद्र सागर ने कहा कि सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है। कर्ज का यह बोझ इस त्रासदी का मुख्य कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।   recent visitors 86

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, अब मांगी माफ़ी, मानहानि का मुकदमा लेंगे वापस

नई दिल्ली गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पर झूठे आरोप लगाने के मामले में कांग्रेस नेताओं ने माफी मांग ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा माफी मांगे जाने के बाद अब पूर्व सीएम मानहानि का मुकदमा वापस लेंगे। दरअसल, कांग्रेस के तीन विधायकों सीजे चावड़ा, शैलेश परमार और सुखराम राठवा समेत चार लोगों ने कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगी है। रूपाणी के खिलाफ आरोप लगाने वाले विधायकों में शामिल सीजे चावड़ा अब भाजपा के सदस्य हैं। विधायकों द्वारा माफी मांगे के बाद कोर्ट ने माना है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान राजनीति से प्रेरित थे और उनका कोई आधार नहीं था। विजय रूपाणी के वकील अंश भारद्वाज ने बताया कि अब से दो-तीन साल पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। उन्होंने रूपाणी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए माफी मांगने की मांग की थी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेताओं द्वारा आरोपों को लेकर जब माफी नहीं मांगी गई, तो विजय रूपाणी की शिकायत पर गांधीनगर कोर्ट में इसकी सुनवाई शुरू हुई। सभी पक्षों के बयान दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेताओं को कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया। इसके बाद उन्हें लिखित तौर पर माफी मांगी और कहा कि उन्होंने जो आरोप रूपाणी पर लगाए थे, वह बिना किसी सबूत के लगाए गए थे।" बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने रूपाणी पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप लगाया था। इसके बाद विजय रूपाणी ने मार्च 2022 में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद विजय रूपाणी ने मामला वापस लेने पर सहमति जताई है। रूपाणी के वकील ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा माफी मांगने के बाद अब मानहानि के मुकदमे को वापस लेने के लिए विजय रूपाणी की ओर से कोर्ट में आवेदन द‍िया गया है। recent visitors 79

अमेरिका ने नया ‘स्लॉट’ जारी कर भारतीयों को 2.5 लाख वीजा देने की करी तैयार, USPP ने जताई खुशी

वाशिंगटन अमेरिका में ‘प्रेसिडेंशियल कमीशन फॉर एशियन-अमेरिकन'  ( USPCAA) के एक भारतीय-अमेरिकी सदस्य ने भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा 2.5 लाख नए वीजा आवेदनों पर विचार किए जाने का स्वागत किया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारत में अमेरिकी दूतावास ने पर्यटकों, कुशल कामगारों और छात्रों सहित यात्रियों के लिए अतिरिक्त ‘स्लॉट' खोले हैं जिनमें नए वीजा आवेदनों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल में जारी किए गए ‘स्लॉट' भारतीय आवेदकों को समय पर साक्षात्कार देने में मदद करेंगे, जिससे यात्रा को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘एशियन-अमेरिकन, नेटिव हवाईयन एंड पैसिफिक आइलैंड' (AANHPI ) के लिए राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य अजय भुटोरिया ने सोमवार को कहा, ‘‘यह व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) एएएनएचपीआई आयोग में पहले प्रस्तुत की गई मेरी सिफारिशों में से एक का प्रत्यक्ष परिणाम है।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत में अमेरिकी दूतावास खास तौर पर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी का आभारी हूं, जिन्होंने वीजा आवेदनों पर कार्रवाई के दौरान आवेदकों के साक्षात्कार के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने के संबंध में समर्पित प्रयास किए हैं। हाल में 2,50,000 (2.5 लाख) अतिरिक्त वीजा आवेदनों पर विचार किए जाने की घोषणा अमेरिका जाने के इच्छुक भारतीय परिवारों एवं छात्रों समेत उन यात्रियों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'' भुटोरिया ने कहा ‘‘ हालांकि यह उपलब्धि व्हाइट हाउस एएएनएचपीआई आयोग को दी गई मेरी सिफारिशों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है, लेकिन हमें यह भी मानना ​​होगा कि इस दिशा में अभी और काम किया जाना बाकी है।''     recent visitors 84

सितंबर में GST कलेक्शन में दिखा उछाल, 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी महीने में के मुकाबले 6.5 फीसदी ज्यादा है

नई दिल्ली सितंबर महीने का जीएसटी कलेक्शन का डेटा सामने आ गया है। सितंबर में वस्तु एवं सेवा कर कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले साल इसी महीने में 1.63 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 6.5 फीसदी ज्यादा है। अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 1.74 लाख करोड़ रुपये रहा था। जीएसटी रिफंड्स जारी करने के बाद कुल कलेक्शन सितंबर महीने में 4 फीसदी बढ़कर 1.53 लाख करोड़ रुपये रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में घरेलू कर राजस्व 5.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं माल के आयात से प्राप्त राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 45,390 करोड़ रुपये हो गया। आलोच्य अवधि में जीएसटी विभाग की तरफ से 20,458 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है। रिफंड राशि को समायोजित करने के बाद सितंबर में शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.53 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3.9 प्रतिशत अधिक है।   recent visitors 79