आज पूरे राज्य में शुष्क दिवस घोषित

रायपुर राज्य शासन के निर्देश पर बुधवार, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत जिले में संचालित सभी देशी और विदेशी शराब की फुटकर दुकानों, कम्पोजिट मदिरा दुकानों और मद्य भंडारण-भाण्डागार को 2 अक्टूबर को पूरे दिन के लिए सील किया जाएगा। इसमें एफ.एल.-1 (घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.2 (ग-अहाता), सी. एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता) जैसी सभी शराब बिक्री इकाइयों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, इस दिन मदिरा के विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण, और परिवहन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। यह निर्णय महात्मा गांधी के जन्मदिवस के सम्मान और अहिंसा के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। recent visitors 77

30 हजार भारतीय को नौकरी को झांसा देकर और पासपोर्ट जब्त कर जबरदस्ती साइबर ठगी के काम में लगाया गया -रिपोर्ट्स

नईदिल्ली साइबर ठग को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जहां दूरिस्ट वीजा पर गए करीब 30 हजार भारतीय वापस नहीं लौटे हैं. आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों से साइबर गुलाम बनाया है और इन पर दबाव बनाकर साइबर क्राइम को अंजाम दिया जा रहा है. गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली आप्रवासन ब्यूरो (BoI) ने एक डेटा तैयार किया और उसमें इसकी जानकारी मिली है कि कंबोडिया, थाइलैंड, म्यांमार और वियतनाम में विजिटर वीजा पर जनवरी 2022 से मई 2024 के बीच 73,138 यात्री भारत से यात्रा पर गए थे. इतने हजार लोग वापस लौटे नहीं इसमें से 29,466 भारतीय अभी तक वापस लौटे नहीं हैं. इसमें 20-39 आयु वर्ग के लोगों की संख्या करीब आधी यानी 17,115 है. ये जानकारी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट से मिली. इसमें 90 परसेंट लोग पुरुष हैं. सबसे ज्यादा इन राज्य से गए लोग भारत वापस ना लौटने वालों में सबसे ज्यादा लोग पंजाब (3,667), महाराष्ट्र (3,233), तमिलनाडु राज्य (3,124) से हैं. अन्य राज्यों से जाने वाले लोगों की संख्या काफी कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है और भारत में रह रहे लोगों के साथ साइबर ठगी करने का दवाब बनाया जा रहा है. इन लोगों को नौकरी का लालच देकर साइबर गुलाम बनाया है.  साइबर गुलामी क्या है? साइबर गुलामी के तहत काम करने वाले लोगों पर दवाब बनाया जाता है. इसमें इंटरनेट पर मौजूद प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को टारगेट किया जाता है. भारतीय होने की वजह से कई लोग हिंदी और स्थानीय भाषा बोल सकते हैं. इस तरह के झांसे में कई लोग फंस जाते हैं, उसके बाद वे अपने लाखों रुपये गंवा देते हैं. राज्यों को वेरिफिरेशन करने का कहा इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय समिति ने अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सत्यापन करने और इन लोगों की डिटेल्स लेने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि हाल ही भारत में साइबर ठग के कई केस सामने आए हैं, जहां लोगों को अलग-अलग झांसे देकर लूटा जा रहा है.   recent visitors 83

अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, बच्चों की हुई मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

अक्टूबर का महीना सभी के लिए खास होता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं साथ ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाता है। अक्टूबर 2024 में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं जिसकी वजह से इस महीने छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट जारी हुई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in October 2024) की लिस्‍ट जारी कर दी है। इसके साथ ही गांधी जयंती, नवरात्र, वाल्मीकि जयंती और दशहरा होने की वजह से स्कूल, बैंक और ऑफिस में भी लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते भी छुट्टी रहने वाली है। आइए एक नजर डालते हैं अक्टूबर की हॉलीडे लिस्ट पर- अक्टूबर 2024 में छुट्टियों की लिस्ट (Holiday List October 2024) 1 अक्टूबर: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Elections) के चलते राज्य में छुट्टी। 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पूरे देश में मनाई जाती है, साथ ही कुछ क्षेत्रों में महालया अमावस्या भी मनाई जाती है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश है। 3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि प्रारंभ (Navratri 2024) और महाराजा अग्रसेन जयंती का अवकाश। 5 अक्टूबर: हरियाणा में विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Election) के कारण राज्य में छुट्टी। 6 अक्टूबर: रविवार के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। Bank Holidays List 20224 10 अक्टूबर: कोलकाता, गुवाहाटी, अगरतला और कोहिमा में बैंक दुर्गा पूजा/महा सप्तमी (Durga Puja) के चलते अवकाश रहेगा। 11 अक्टूबर: महाष्टमी/महानवमी पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक और रांची सहित कई शहरों में बैंक, स्कूल और ऑफिस बंद रहेंगे। 12 अक्टूबर: यह महीने का दूसरा शनिवार है साथ ही दशहरा/विजयादशमी (Dussehra) के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। । 13 अक्टूबर: रविवार के दिन पूरे देश में अवकाश रहेगा। 14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) के अवसर पर गंगटोक में छुट्टी। Durga Pooja Dussehra 2024   16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा के कारण अगरतला और कोलकाता में बैंकिंग काम नहीं होगें यहां छुट्टी रहेगी। 17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती और काति बिहू के कारण छुट्टी। 20 अक्टूबर: रविवार के कारण पूरे देश में अवकाश। 26 अक्टूबर: विलय दिवस (जम्मू और कश्मीर) और चौथा शनिवार। 27 अक्टूबर: रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती और दीपावली की छुट्टी। recent visitors 79

वेदांता एल्युमिनियम देश की आधी से भी अधिक एल्युमिनियम का प्रोडक्शन करती है, गुणवत्ता नियांत्रण प्रमाणन प्राप्त किया

नई दिल्ली  देश में एल्युमिनियम (Aluminium) बनाने वाली वैसे तो कई कंपनियां हैं। इनमें सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। लेकिन, देश में सबसे ज्यादा एल्युमिनियम बनाने का श्रेय वेदांता ग्रुप की वेतांदा एल्युमिनियम को है। इसने एक और कमाल किया है। इसने तय समय से पहले ही इन प्रोडक्ट्स के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) के स्टेंडर्ड को अपनाते हुए उसका प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने भारत में बेचे जाने वाले सभी एल्युमिनियम वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स को भारतीय मानक ब्यूरों द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का है आदेश केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने एल्युमिनियम प्रोडक्ट्स के बारे में एक विशेष आदेश जारी किया है। यह आदेश बीते 26 सितंबर से ही देश भर में लागू हो गया है। इसके मुताबिक भारत में बेचे जाने वाले सभी एल्युमीनियम वायर रॉड्स और रोल्ड प्रोडक्ट्स, जैसे- शीट्स, प्लेट्स और स्ट्रिप्स को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित किया जाना अनिवार्य है। वेदांता एल्युमिनियम अकेली ऐसी कंपनी वेदांता एल्युमीनियम का दावा है कि वह इन प्रोडक्ट्स के लिए बीआईएस प्रमाणन (BIS Certification) प्राप्त करने वाली भारत की पहली और एकमात्र कंपनी है। यह प्रमाणीकरण छत्तीसगढ़ में कंपनी के बाल्को (BALCO) प्लांट और ओडिशा स्थित कंपनी की झारसुगुड़ा यूनिट में बनाए जाने वाले प्रोडक्ट्स के लिए मिला है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा खान मंत्रालय ने 31 अगस्त, 2023 को ही विशेष साझेदारी के तहत एल्युमीनियम और इसकी मिश्र धातुओं के लिए नए गुणवत्ता नियंत्रण नियम नोटिफाइ किया है। अनिवार्य रूप से बीआईएस प्रमाणीकरण के लिए सरकार द्वारा 26 सितंबर, 2024 तक की समय सीमा दी गई थी लेकिन, वेदांता एल्युमीनियम ने इसे पहले ही अपने प्रोडक्ट्स का प्रमाणीकरण करवा लिया। एल्यूमिनियम बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी वेदांता एल्यमुमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी है। साल 2023-24 के दौरान कंपनी ने 23.7 लाख टन एल्युमिनियम धातु का उत्पादन किया जो कि यहां बने एल्युमिनियम का आधा से भी ज्यादा है। तभी तो इसकी गिनती दुनिया के टॉप 10 एल्युमिनियम प्रोड्यूसर कंपनियों में होती है। यह दुनिया के 60 देशों में एल्युमिनियम का निर्यात करती है। क्या है शेयर का दाम वेदांता एल्युमिनियम की सत्वाधिकारी कंपनी वेदांता लिमिटेड के शेयर का दाम आज बीएसई में दोपहर बाद सवा दो बजे 516.85 रुपये पर ट्रेड हो रहे थे। कल यह 512.55 रुपये पर बंद हुआ जो कि आज सुबह घट कर 510.40 रुपये पर खुला था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 521.35 रुपये तक गया था जबकि नीचे में 506.20 रुपये तक गिरा था। recent visitors 82

तुर्की के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र से कहा- इजरायल को रोका जाए

तेल अवीव  तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने गाजा और लेबनान में इजरायल के हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है। एर्दोगन ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अगर गाजा और लेबनान में इजरायल के हमलों को रोकने में कामयाब नहीं हो रही है तो फिर इससे आगे बढ़ते हुए कदम उठाए जाएं। इजरायल नहीं रुक रहा है तो संयुक्त राष्ट्र महासभा को तुरंत 1950 में पारित प्रस्ताव के मुताबिक इजरायल के खिलाफ सेना के इस्तेमाल की सिफारिश करनी चाहिए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अंकारा में एक कैबिनेट बैठक के बाद एर्दोगन ने कहा, 'अगर सुरक्षा परिषद जरूरी इच्छाशक्ति नहीं दिखाती है, तो संयुक्त राष्ट्र महासभा को बल के उपयोग की सिफारिश करने के अधिकार को तेजी से लागू करना चाहिए। एर्दोगन ने कहा कि गाजा में इजरायल ने भारी तबाही मचाई और अब वही लेबनान में शुरू हो गया है। ये सब रुकना बहुत ज्यादा जरूरी है।' 'दूसरे मुस्लिम देश भी बनेंगे इजरायल का निशाना' एर्दोगन ने इस दौरान कहा कि हमारे क्षेत्र में रहने वाले सभी मुस्लिम, यहूदी और ईसाइयों के लिए हम शांति की चाह रखते हैं। हम शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मुस्लिम दुनिया से एकजुट होने का आह्वान करते हैं। एर्दोगन ने कहा कि इजरायल का आक्रामक रवैया बढ़ता जा रहा है, अगर उसे जल्दी नहीं रोका गया तो उसके हमले दूसरे मुस्लिम देशों को भी निशाना बनाएंगे। उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि किम सोंग ने भी इजरायल के हमलों की आलोचना की है। सोंग ने न्यूयॉर्क में यूएनजीए के 79वें सत्र में कहा कि यह कल्पना करना भी मुश्किल लगता है कि एक देश (इजरायल) गाजा में भयानक नरसंहार करने के बाद भी किसी भी तरह की निंदा और मंजूरी से अछूता है। ऐसा उसको अमेरिका के संरक्षण की वजह से है। इजरायल ने लेबनान में शुरू किया जमीनी आक्रामण इजरायली रक्षा बलों ने लेबनान में भीषण बमबारी के बाद जमीनी हमला भी शुरू कर दिया है। मंगलवार को आईडीएफ ने कहा कि उसके सैनिकों ने हिजबुल्लाह की साइटों को टारगेट करने के लिए लेबनान की सीमा पार की है। आईडीएफ का कहना है कि उसकी सैनिक दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लक्षित जमीनी हमले कर रहे हैं। इयरायली सेना ने ऐसे संकेत दिए हैं, जिनसे लगता है कि आने वाले दिनों में हमले बढ़ सकते हैं। recent visitors 81

अगले दो महीने तक पृथ्वी से मिनी मून देखा जा सकेगा, जाने क्या भारत में भी दिखेगा

वॉशिंगटन धरती से इस समय एक दूसरा चांद भी देखा जा सकता है, यानी दो चांद देखे जा सकते हैं। अगले दो महीने यानी नवंबर के आखिर तक ये मिनी-मून धरती की परिक्रमा करेगा। ये मिनी मून एक एस्टेरॉयड है, जिसका नाम 2024 पीटी5 है। यह एस्टेरॉयड रविवार को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में आ गया है। इसके दो महीने तक पृथ्वी की परिक्रमा करने की उम्मीद है, ये 25 नवंबर तक हमारे ग्रह का चक्कर लगाएगा। एस्टेरॉयड 2024 पीटी5 करीब 10 मीटर चौड़ा है और वैज्ञानिकों ने इसे पहली बार अगस्त में स्पेन में खोजा था। 2024 पीटी5 एस्टेरॉयड के एक समूह का हिस्सा है, जिसे अर्जुन क्षुद्रग्रह बेल्ट कहा जाता है, जो पृथ्वी की तरह ही सूर्य के चारों ओर यात्रा करता है। इस तरह के मिनी मून बहुत दुर्लभ भी नहीं हैं। 2020 में भी एक मिनी मून देखा गया था। क्या आप भारत से देखा जा सकेगा ये दूसरा चांद? अंतरिक्ष में इस समय एक नहीं दो चंद्रमा दिख रहे हैं लेकिन इस दूसरे चांद को कोई भी रात में नहीं देख सकता है। मिनी मून को कोई भी नंगी आंखों से नहीं देख पाएंगा। यहां तक कि नियमित दूरबीनें भी इसे नहीं खो पाएंगी। इसके आकार और धुंधली उपस्थिति के कारण केवल बड़े, पेशेवर-श्रेणी के टेलीस्कोप से ही 2024 PT5 की झलक देख सकते हैं। ऐसे में आम लोगों के लिए इसे देखना तकरीबन नामुमकिन है। आम लोगों को इसे देखने के लिए ऑब्जर्वेटरी से आने वाली तस्वीरों का इंतजार करना होगा। यह मिनी मून उस वैज्ञानिक सिद्धांत को मजबूत करता है तो कहता है कि पृथ्वी के आसपास अतंरिक्ष में बहुत सी वस्तुएं लगातार तैर रही हैं, जिनमें सो कुछ को ही देखा जा सकता है। मिनी-मून क्या होता है? मिनी-मून बेहद दुर्लभ होते हैं। ये एस्टेरॉयड आमतौर पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण की वजह से ग्रह की कक्षा में 10 से 20 वर्षों में एक बार ही आते हैं। हालांकि हाल के वर्षों में सामने आया है कि ये एक्सोस्फीयर में रह सकते हैं, जो पृथ्वी की सतह से लगभग 10,000 किमी ऊपर है। औसतन मिनी-मून कुछ महीनों से लेकर दो साल तक पृथ्वी की कक्षा में रहते हैं। इसके बाद ये पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण खिंचाव से अलग हो जाते हैं। वैज्ञानिक इस बात के लिए भी निश्चित नहीं हैं कि यह क्षुद्रग्रह केवल अंतरिक्ष चट्टान का एक टुकड़ा है या फिर चंद्रमा का एक टुकड़ा है, जो बहुत पहले टूट गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस लघु चंद्रमा के 2055 में फिर से पृथ्वी के पास से गुजरने की उम्मीद है। recent visitors 76

राशिफल बुधवार 02 अक्टूबर 2024

मेष (Aries) कार्य क्षेत्र में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति छल कर सकता है. अतः सजग एवं सावधान रहे. नौकरी में आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण कुछ साथी जलन का अनुभव करेंगे. व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी. यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी लेकर खाना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है. मार्ग में किसी जानवर के कारण दुर्घटना हो सकती है. परिवार में किसी वरिष्ठ प्रियजन के कारण वाद हो सकता है. बेरोजगार को भी सिर्फ आश्वासन ही मिलेगा. जेल से मुक्त होंगे. आध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे. समाज में मान बढ़ेगा. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. किसी व्यापारीक अनुबंध से बड़ा लाभ हो सकता है. सही निर्णय लेने का प्रयास करें. किसी मित्र से धन प्राप्त होगा. नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के साथ आमदनी भी बढ़ेगी. कोई गुम हुई कीमती वस्तु पुनः मिल सकती है. कैसा रहेगा निजी जीवन? प्रेम प्रसंग में विघ्न आने से मन अशांत रहेगा. किसी पुराने मित्र से पुनः मुलाकात होगी. शत्रुओं का नाश होगा. दुख और चिंताएं दूर होगी. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपके प्रति लोगों के मन में सम्मान का भाव रहेगा. जिससे आपके मन को सुकून, शांति मिलेगी. कैसी रहेगी आपकी सेहत? बुखार से कष्ट होगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत एवं सावधान रहें. किसी प्रियजन के खराब स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. मानसिक तनाव अधिक न लें. अन्यथा सर दर्द अथवा चक्कर आदि आ सकते हैं. जिन लोगों को हृदय रोग है. वह अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें. उपाय :- ॐ भूमि पुत्राय नमः मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें. वृषभ (Taurus) कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. विचार योजना को कार्य रूप देने में सफलता मिलेगी. अतीत के संदर्भ में कोई लाभ मिलेगा. घनिष्ठ साथी पदोन्नति में बाधक बन सकता है. गुप्त शत्रु ईर्ष्या का भाव रखेगा. कोई नया काम करने में आप समक्ष बनेंगे. कृषकों को खेती में लाभ होगा. घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा. समय के स्वरूप को देखते हुए कार्य करें. व्यवसाय में उन्नति होगी. राजनीति के क्षेत्र में वर्चस्व कायम होगा. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा. योजना पूर्ति का पूरा लाभ मिलेगा. जन समुदाय में संपर्क बढ़ेगा. धन लाभ के योग बनेंगे. सम्मान, उपहार का लाभ मिलेगा. चिरस्थाई योजना में धन खर्च होगा. भ्रम एवं भय की चिंता की स्थिति में अनावश्यक व्यय संभव है. दान, पुण्य ,सत्कर्म में अभीष्ट सिद्धि के योग हैं. आय एवं व्यय में सामान्यता रहेगी. कैसा रहेगा निजी जीवन? बंधु विरोध से बचे रहे. किसी अनजान व्यक्ति से मित्रता ना करें. दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन में परस्पर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इस दिशा में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कहीं प्रेम प्रसंग का चक्कर चलेगा. विवाह कार्य में आ रही बाधा दूर होगी. कैसी रहेगी आपकी सेहत? प्रकृति के सानिध्य में रहने का मौका मिलेगा. पुराने रोगोपद्रव से छुटकारा मिल जाएगा. उदर विकार से बचें. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. मानसिक परेशानी एवं लंबी बीमारी से राहत मिलेगी. यात्रा में अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें. चोट आदि की संभावना है. उपाय :- निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें. ॐ अमृतलक्ष्मयै नमः. मिथुन (Gemini) माता से अकारण मतभेद हो सकते हैं. भूमि संबंधित कार्य में हानि होने की संभावना है. अन्यथा झगड़ा हो सकता है. कोई भी नया कार्य करने से बचें. अन्यथा हानि हो सकती है. पेट दर्द होने से कार्य क्षेत्र में असुविधा होगी. राजनीति में विरोधी प्रबल सिद्ध हो सकते हैं. परिवार में कोई अत्यधिक तनाव एवं का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में विघ्न बाधा आने से आपका मूड खराब हो जाएगा. कोई कीमती वस्तु अथवा धन चोरी हो सकता है. शराब पीकर बात करने पर हवालात की हवा खानी पड़ सकती है. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? आर्थिक स्थिति चिंताजनक रहेगी. व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. नौकरी में आपको बिना कारण बताएं निकाल दिया जाएगा. जिससे आपको आर्थिक कमजोरी का सामना करना पड़ेगा. परिवार में प्रियजनों द्वारा धन अधिक हस्तक्षेप किया जाएगा. जिससे विवाद योग बन सकता है. कैसा रहेगा निजी जीवन? किसी परिजन से दूर जाना पड़ सकता है. नए मित्रों को अपने पारिवारिक बातों को बताने से बचना चाहिए. प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है. निर्माण संबंधी कार्य में अकारण विघ्न बाधा आने से आपकी भावनाएं आहत हो सकती है. कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ कोई षड्यंत्र खर्च कर आपको फसा सकता है. कैसी रहेगी आपकी सेहत? मानसिक एवं शारीरिक रूप से बेहद कष्ट होगा. त्वचा संबंधी रोग गंभीर रूप ले सकता है. आपके मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी. परिवार में एक साथ कई प्रियजन बीमार होने से आपकी हिम्मत टूटने लगेगी. उपाय :- ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का स्फटिक की माला पर जाप करें. कर्क (Cancer) कार्य क्षेत्र में आने वाली बाधाएं कम होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिद्ध होने से मन में प्रशंसा बढ़ेगी. किसी अनचाही लंबी दूरी बनेंगे अथवा किसी पर्यटक स्थल की आदि की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधा समाप्त होगी. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. मजदूर वर्ग को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में पैरवी ठीक से करें. अन्यथा कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति? आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ कार्य करने से लाभ होने की संभावना रहेगी. पूंजी निवेश के संबंध में अपने परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम निर्णय ले. नवीन संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए समय स्थिति अनुकूल रहेगी. कैसा रहेगा निजी जीवन? माता-पिता की ओर से सुख सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं. अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें. प्रेम संबंधों में अनुकूल परिस्थितियां कम रहेगी. परस्पर एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बनाए रखें. प्रेम विवाह की योजना बन जाएगी. कैसी रहेगी आपकी सेहत? स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा कष्ट कारक हो सकता है. खाने पीने की वस्तुओं में अधिक … Read more