हमीदिया अस्पताल में सफलतापूर्वक की गयी प्रथम आईवीयूएस गाइडेड एंजियोप्लास्टी

भोपाल हमीदिया अस्पताल, भोपाल के हृदय रोग विभाग की कैथ लैब में पहली बार आईवीयूएस (इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड) गाइडेड एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने टीम को बधाई दी और कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं, शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में भी उपलब्ध हों। यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. राजीव गुप्ता एवं प्रो. डॉ. अजय शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में मात्र 10,000 रुपये में आईवीयूएस गाइडेड एंजियोप्लास्टी जैसे उच्च स्तरीय उपचार किया गया है, निजी अस्पतालों में इसका खर्च लगभग 3 लाख रुपये तक आता है। क्या है आईवीयूएस तकनीकी आईवीयूएस तकनीक से कोरोनरी धमनियों की दीवारों का अंदर से निरीक्षण किया जा सकता है, जिससे प्लाक बिल्डअप की मात्रा और प्रकार की सटीक जानकारी मिलती है। यह तकनीक यह समझने में मदद करती है कि मरीज को दिल का दौरा पड़ने का खतरा है या नहीं। साथ ही, इससे इलाज के दौरान स्टेंट लगाने की सटीक जगह का निर्धारण किया जाता है, जिससे जटिलताओं की संभावना को कम किया जा सकता है। इससे मरीजों के इलाज में अधिक सटीकता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है।   recent visitors 72

शिक्षा की बेहतरी के लिये कार्यशाला में निकले निष्कर्षों को अपनाया जायेगा

भोपाल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भोपाल में हुई स्टार्स (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एण्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स) परियोजना की दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मूल्यांकन प्रणाली को सुदृढ़ करने पर गहन चर्चा की गई। इस कार्यशाला में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और 18 प्रदेशों के प्रमुख अधिकारियों सहित अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला में सहमति व्यक्त की गई कि शिक्षा की बेहतरी के लिये निष्कर्षों को अपनाया जायेगा। कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री विपिन कुमार ने प्रभावी मूल्यांकन प्रणाली विषय पर आयोजित सत्र में वर्तमान मूल्यांकन प्रणालियों की प्रभावशीलता और इन्हें बेहतर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सत्र में मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालक श्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने छात्रों के परिणामों को बेहतर करने के लिए मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत करने पर प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यशाला में अंतर्राष्ट्रीय संस्था एजुकेशन टेस्टिंग सर्विस के निदेशक डॉ. जोन्स बेर्टलिंग ने मूल्यांकन की क्षमता संवर्धन एवं हिमाचल प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने अपने प्रस्तुतिकरण में मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया। सत्र के अंत में चर्चा के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा भविष्य की शिक्षा के लिए मूल्यांकन पद्वतियों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। अंतिम दिन के दूसरे सत्र में विभिन्न राज्यों में संचालित विद्या समीक्षा केन्द्रों के मॉडल्स और निर्णय लेने के लिए मूल्यांकन परिणामों का एकीकरण विषय पर चर्चा की गई। सत्र का संचालन करते हुए छत्तीसगढ़ के शिक्षा सचिव श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल ने वीएसके मॉडल के क्रिर्यान्वयन पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा राज्यों के शिक्षा विभागों के अधिकारियो ने चर्चा में सहभागिता की। सत्र के बाद अनेक राज्यों के अधिकारियों ने राज्य शिक्षा केन्द्र के भोपाल स्थित कार्यालय मे स्थापित विद्या समीक्षा केन्द्र का अवलोकन किया और वहाँ संचालित मूल्यांकन पद्वति तथा कार्य-प्रणाली की प्रशंसा की। दोपहर बाद के सत्र में ‘‘राज्यों में मूल्यांकन कक्षों को सुदृढ़ करना’’ विषयक सत्र में राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आशीष मोदी ने मूल्यांकन कक्ष की आवश्यकता और इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस सत्र की पैनल चर्चा में राजस्थान, ओडिशा और महाराष्ट्र के शिक्षा निदेशकों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला के समापन पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री विपिन कुमार ने दो दिवसीय कार्यशाला के मुख्य निष्कर्षों को प्रस्तुत किया और भारत में मूल्यांकन प्रणालियों को और सुदृढ़ करने की दिशा में आगे बढ़ने की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला के समापन सत्र में सभी राज्यों और केन्द्र सरकार के प्रतिनिधियों ने कार्यशाला में प्रस्तुत बेस्ट प्रेक्टिसेस को अपने-अपने राज्यों में आवश्यकतानुसार अपनाने की इच्छा जाहिर की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस महती कार्यशाला आयोजन का दायित्व मध्यप्रदेश को प्रदान करने के लिए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।   recent visitors 70

हरियाणा में फिर पकड़ा गर्मी महसूस, चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा, 1.2 डिग्री की बढ़त

हरियाणा हरियाणा में आज से 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम के चलते दिन में तेज धूप निकलेगी, जिससे पारा चढ़ेगा। चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। चरखी दादरी जिला सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया। अभी तक लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह-शाम मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। अच्छी बात यह है कि प्रदेश में मानसून की बारिश का कोटा अब पूरा हो गया है। राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। इस बार मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। recent visitors 131

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, घुमंतु और अर्धघुमंतु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में  मध्यप्रदेश के साथ विकास का नया आयाम तय होगा। यह बात राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा में लगभग 2 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही। इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है, उनमें 24 लाख की लागत से वार्ड -72 के मालीखेड़ी में सीसी सड़क का निर्माण,  पेंविंग ब्लॉक रिपेयरिंग कार्य का भूमिपूजन, लागत 32 लाख, शबरी नगर में सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है। वार्ड – 73 में 95 लाख 41हजार  की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया, जिसमें छोटे जिंद बाबा के पास सीसी सड़क निर्माण कार्य, बीएसएनल बाउंड्री वॉल के पास सीसी रोड निर्माण का कार्य शामिल है। इसी तरह 39 लाख की लागत से वार्ड 73 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त शिवनगर में पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। वार्ड – 74 में  32 लाख की लागत से शारदा नगर जैन रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य और 25 लाख की लागत से करारिया में पेविंग ब्लॉक के कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंत्री कृष्णा गौर को नालियों की सफाई, सड़क पर झाड़ू, पानी और बिजली की समस्या से भी अवगत करवाया। राज्यमंत्री श्रीमती  गौर ने अधिकारियों को तुरंत समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।पार्षद विकास पटेल, राजू राठौर शगुन लोधी और नीलेश गौर सहित बड़ी संख्या  में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।   recent visitors 95

नदी पर नहाने के बाद कपड़े बदलने गई लड़की से सामुहिक बलात्कार, गांववालों ने घेरा थाना, दो नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज

खुरई देहात थाना क्षेत्र के गांव में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने देर रात दो अपचारी नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार खुरई देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की रविवार को अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास नदी में नहाने गई थी। इस दौरान खुरई निवासी 16 वर्षीय दो नाबालिग आए और जबरन लड़की को उठाकर ले गए। इस दौरान गांव के पास ही झाड़ियों में दोनों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद रविवार रात को बड़ी संख्या में ग्रामीण देहात थाने पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग ने दुष्कर्म करने वाले दोनों नाबालिगों की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 137(2), 70(2), 64 सहित पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कपड़े बदलने के दौरान जबरन ले गए 14 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह कक्षा 9वीं में पढ़तीं है। अपचारियों में से एक लड़के को वह पहले से ही जानती है। लड़के की नानी का घर मेरे घर के पास ही है। जब भी वह गांव आता तो मिल जाता और सामान्य बातचीत भी हो जाती थी। पीड़िता ने बताया कि रविवार दोपहर को पीड़िता अपनी छोटी बहन और कुछ सहेलियों के साथ नदी पर नहाने के लिए गई थी। तभी दो लड़के बाइक पर आए। उस समय वह नदी में नहा रही थी। नहाने के बाद जब कपड़े बदलने के लिए पेड़ की आड़ में गई, तभी दोनों लड़के पीड़ितों को जबरन उठाकर दूर झाड़ी के पास ले गए। वहां पर पहले लड़की के पहचान के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया।इसके बाद उसके साथ आए उसके दोस्त ने भी गलत काम किया। दोनों लड़कों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की जब चिल्लाई तो गांव में ही रहने वाले उसके चाचा वहां आए और लड़की को दोनों अपचारियों से बचाया। ग्रामीण एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थाने घटना की जानकारी लगते ही शुक्रवार रात को गांव में लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण देहात थाने पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले अपचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने रात में ही नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और देर रात में ही दोनों अपचारियों की पहचान होने पर मामला भी दर्ज किया। पुलिस दोनों की तलाश जारी। recent visitors 84

मार्कशीट में जाति बदलवाने के मामले में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया

सागर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। अंदर जनसुनवाई चल रही थी और बाहर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट के सामने जैसे ही महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला, वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। महिला मार्कशीट पर अपनी जाति बदलवाने के लिए कई सालों के जिला शिक्षा कार्यालय के चक्कर लगा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाने की वजह से वह परेशान थी। जरुआखेड़ा गांव की निवासी राधा यादव जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची। उसकी मार्कशीट पर जाति सौर (आदिवासी) लिखी हुई है, जिसे वह यादव दर्ज करवाना चाह रही थी। राधा के अनुसार मार्कशीट में जाति सही न होने से वह संविदा शिक्षक की पात्रता परीक्षा नहीं दे पा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया, लेकिन सुधार नहीं हुआ है। वह जनसुनवाई में पहुंची, लेकिन वहां भी काम नहीं हो पाया। उसने दोपहर करीब 12 बजे खुद पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगी। राधा के साथ उसकी मां भी आई थी, जो उसकी बेटी को गोद में लेकर लगातार रो रही थी। माता-पिता ने किया था अंतरजातीय विवाह राधा यादव ने बताया कि साल 2016 से वह अपनी 10वीं की मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही है। उसने बताया उसके माता-पिता ने अंतरजातीय विवाह किया था। मां आदिवासी हैं और पिता यादव हैं। पढ़ाई के समय राधा की मां ने उसके दस्तावेजों में जाति सौर (आदिवासी) लिखवा दी थी, लेकिन अन्य सभी दस्तावेजों में राधा की जाति यादव दर्ज है। राधा का विवाह वर्ष 2010 में चंदेरी निवासी अर्जुन यादव से हुआ था। राधा ने चंदेरी के शासकीय स्कूल में वर्ष 2011 से 2023 तक अतिथि शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य भी किया, लेकिन वर्ष 2023 में शिक्षक भर्ती के नई नीति लागू होने से उसे स्कूल से पृथक कर दिया। शिक्षक पात्रता परीक्षा से वंचित अपनी मार्कशीट में जाति बदलवाने के लिए राधा हाईकोर्ट भी गई थी। हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्रवाई का आदेश दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन का कहना है कि हाई कोर्ट में जवाब भी दिया है कि महिला की मार्कशीट में बदलाव करने का अधिकार जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा नहीं किया जा सकता। recent visitors 61

डीसी ऑफिस में कांग्रेस नेताओं का जबरदस्त हंगामा, सभी नेता बेहद गर्म अंदाज में नजर आए, माहौल गरमाया

गुरदासपुर पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर आए दिन कोई न कोई मामला देखने को मिल रहा है। ऐसे ही एक मामला आज गुरदासपुर में देखने को मिला है। यहां पर पंचों और सरपंचों के उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज मिलने में हो रही परेशानी को लेकर जब डी.सी. गुरदासपुर में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा के डीसी उमा शंकर गुप्ता के दफ्तर में एक वीडियो वायरल हुआ, जो चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरान डीसी ऑफिस में हंगामा किया गया। सभी नेता बेहद हॉट अंदाज में नजर आए। जानकारी के मुताबिक सुखजिंदर रंधावा, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के अन्य सदस्य पंचायत चुनाव के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने के संबंध में बात करने के लिए डीसी कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन डीसी उमा शंकर गुप्ता से बात नहीं हुई। इस सब के बाद तीखी बहस शुरू हो गई। recent visitors 78