प्रभावी एंटी-एजिंग खाद्य पदार्थ: जानें विशेषज्ञों की सिफारिशें

चेहरे पर झुर्रियां आना एक आम है लेकिन अगर समय से पहले ही आपके चेहरे पर फाइन लाइंस दिखने लगी हैं और आप कम उम्र में ही बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं, तो ये चिंता करने की बात है। लेकिन भला हमारे रहते आपको किसी बात की फिक्र करने की क्या जरूरत है। हर बार की तरह इस बार भी हम आपकी झुर्रियों का ऐसा समाधान लाएं जो जड़ से समस्या को खत्म करने में कारगर साबित हो सकता है। ये हमारा कहना नहीं है बल्कि होम्योपैथी डॉक्टर राजू राम गोयल का कहना है, जिन्हों झुर्रियों से छुटकारा पाने का एक बहुत ही खास नुस्खा बताया है। ये नुस्खा है अपनी डाइट में एंटी एजिंग फूड्स को ऐड करने का और आज हम आपको इस लेख में डॉ. राजू की बताई उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा पर बुढ़ाने की छाया नहीं पड़ने देंगी। क्या हैं वो चीजें आइए जानते हैं। क्या बताया होम्योपैथी डॉक्टर ने डॉ. का कहना है कि अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगे हैं तो अपनी डाइट में एंटी एजिंग फूड्स को ऐड करें। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर झुर्रियों को आ जाती है? इसका कारण है कोलेजन की कमी, जो हमारे स्किन की इलास्टिसिटी को कम कर देता है। जिसकी वजह से चेहरे और हाथों की त्वचा लटकी हुई नजर आती है। इसलिए अगर आप समय से पहले बुढ़ापा नहीं चाहते हैं या फिर चेहरे पर आ गई झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते है तो डॉक्टर गोयल के बताएं इन फूड्स को अपनी डाइट में ऐड कर सकते हैं। ब्रोकली का जूस डॉक्टर का कहना है कि चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ब्रोकली का जूस शामिल करें। इसमें प्रचुर मात्रा में कोलेजन होता है जो स्किन को कसावट देता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो चेहरे पर निखार देने में मदद करता है। ग्रीन टी का सेवन स्वाद में भले ही ग्रीन टी आपको अच्छी न लगे लेकिन चेहरे के लिए ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां लटकती हुई दिखती हैं जो होम्योपैथी डॉ. की सलाह है कि आप ग्रीन टी का सेवन करें। ये त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करती है और स्किन को जवां रखती है। बादाम खाने से मिलेगा फायदा इसमें कोई दो राय नहीं है कि बादाम का तेल हमारी सेहत और स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। बादाम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है और चेहरे पर चमकदार निखार देने का काम करता है। आप recent visitors 130

नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस सहित 3 लोगों की मौत

नीमच मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। बाकी 7 अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार को सुबह-सुबह हुआ है। पुलिस सागरान के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी भी खड़ी हुई थी। इस हादसे में दो पिकअप सवार और एक पुलिस ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं कई पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हैं। ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर गश्त के दौरान पुलिस पिकअप को रोककर पूछताछ कर रही थी। तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत ही बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि पिकअप गाड़ी और थाना मोबाइल गाड़ी खड़ी थी। जिसमें पीछे से आए आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से दोनों वाहन पलट गए। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। recent visitors 92

मध्यप्रदेश में तबादले का नियम, प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही होंगे तबादले, कैबिनेट में होगी पास

भोपाल प्रदेश में पिछले डेढ़ साल तबादलों पर लगी रोक मोहन सरकार हटाने जा रही है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति तैयार कर ली गई है और विभागीय मंत्री से इसका अनुमोदन भी हो गया है। अब जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत की जाएगी। इसके अनुरूप ही मध्य प्रदेश में तबादले किए जाएंगे। मंत्रियों को सौंपा प्रभार इसके पहले राज्य सरकार ने मोहन कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है और प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर ही तबादले किए जाएंगे। इसके लिए सरकार के प्राथमिकता वाले जिलों का प्रभार वरिष्ठ मंत्रियों को दिया गया है। 2022 में तबादलों से रोक हटी थी। तबादले से रोक हटी वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव और इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते तबादले से रोक नहीं हटाई गई। तब से लेकर अब तक केवल मुख्यमंत्री समन्वय से ही तबादले हो रहे हैं। अब दोनों ही चुनाव संपन्न हो चुके हैं, ऐसे में सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए तबादले से रोक हटाने जा रही है और नई तबादला नीति के तहत तबादले किए जाएंगे।   नई तबादला नीति एक जिले से दूसरे जिले के अंदर तबादले के लिए प्रभारी मंत्री की अनुशंसा अनिवार्य होगी। एक निश्चित अवधि में प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले होंगे, लेकिन किसी भी संवर्ग में 20 प्रतिशत से अधिक तबादले नहीं किए जा सकेंगे। recent visitors 72

उप मुख्यमंत्री ने किया 3 करोड़ की लागत से निर्मित वाक इन एवियरी का लोकापर्ण

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मुकुन्दपुर का महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। रीवा और सतना में हवाई सुविधा प्रारंभ होने पर यह सफारी खजुराहो और बनारस से सीधे पर्यटक सर्किट में जुड़ जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर में 3 करोड़ की लागत से निर्मित “वॉक इन एवियरी“ का लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस एवियरी में लगभग एक करोड़ की लागत से करीब एक हजार से अधिक प्रजाति के विदेशी पक्षियों को रखे जाने की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम में सांसद सतना गणेश सिंह, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जन-प्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर जैसा चिडिया घर और सफारी का प्राकृतिक रूप से कॉम्बिनेशन और कही नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि गुजरात के केवड़िया के बाद देश की यह दूसरा एवियरी है। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र में प्राकृति सौंदर्य की कमी नहीं है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएँ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुकुन्दपुर व्हाइट टाइगर सफारी में अभी वार्षिक रूप से लगभग साढ़े तीन लाख पर्यटक आते हैं। व्हाइट टाइगर सफारी की ब्राडिंग और आकर्षण बढाकर इसे 10 लाख पर्यटकों तक बढाया जायेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि लगभग 46 साल बाद सफेद शेर हमारी विंध्य की धरती पर लौटा है। इनके विकास के लिए गोविन्दगढ में व्हाइट टाइगर सहित रायल टाइगर, यलो टाइगर और बब्बर शेर के भी ब्रिडिंग सेंटर बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी के प्राथमिक चरण में 40 बाड़े विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणी पशु-पक्षियों के लिए बनाये जाने थे, जिनमें 450 वन्यप्राणी लाये जाने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने कहा कि रेपटाइल बाड़ा ही बनकर तैयार हो चुका है। इसमें सरीसृप वर्ग के जीव-जंतु रखे जायेंगे। अब तक व्हाइट टाइगर में 250 विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणी आ चुके हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए हरित क्रांति, पर्यटन क्रांति और औद्योगिक क्रांति जरूरी होती है। विंध्य क्षेत्र इन तीनों क्रांतियों के साथ हिन्दुस्तान का सबसे शक्तिशाली और समृद्धशाली क्षेत्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि व्हाइट टाइगर सफारी में वाक इन एवियरी का निर्माण 2 वर्ष पहले शुरू किया गया था। 3200 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में 14 मीटर ऊँचाई के इस डोम के आकर की संरचना का एग्जाटिक स्ट्रेक्चर यूनिक और देश की सर्वश्रेष्ठ एवियरी में शामिल है। एवियरी के लिए 14 लाख के विदेशी पक्षी अडानी ग्रुप और 6 लाख रूपये के अल्ट्राटेक ने प्रदान किये है। एनटीपीसी और एनसीएल द्वारा लगभग 80 लाख रूपये के विदेशी पक्षी एवियरी के लिये दिये जायेंगे। गत सप्ताह यहां 18 विदेशी पर्यटक ताइवान और थाईलैण्ड देश के आ चुके हैं, जिन्होंने व्हाइट टाइगर सफारी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। व्हाइट टाइगर सफारी की ब्राडिंग के लिए ताज होटल ग्रुप और वाराणसी, प्रयागराज, खजुराहो की एयर कनेक्टविटी के प्रयास किये जा रहे हैं।   recent visitors 81

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र कुशल शासन संचालन के लिए दी बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को  आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू राजस्थान की भोपाल इकाई की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राज्य सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और आम जनता के कल्याण के लिए कुशलतापूर्वक कार्य किए जाने के लिए बधाई दी। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीकृष्ण की एक तस्वीर भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में ब्रह्मकुमारी बहन बीके अवधेश दीदी, बीके डॉ. रीना दीदी, बीके रावेन्द्र भाई, बीके दीपेन भाई, बीके राहुल भाई, बीके ऋचा बहन, बीके सरिता बहन, बीके संगीता बहन, बीके ममता बहन, बीके ज़या बहन शामिल थे। ।   recent visitors 81

शिवराज सिंह बुधनी दौरे के दौरान वह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही लाडली बहनों से भी संवाद करेंगे

भोपाल / बुधनी मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से तैयारियों का आगाज करने जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार (17 अगस्त) को बुधनी विधानसभा के बुधनी और रेहटी दौरे पर रहेंगे. इस दौरे के दौरान वह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही लाडली बहनों से भी संवाद करेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 6 घंटे तक बुधनी विधानसभा में रहेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से सांसद निर्वाचित होने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. शिवराज सिंह की पारंपरिक सीट है बुधनी इससे पहले वर्ष 2005-06 से तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से विधायक रहे, लेकिन हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनाव में पार्टी ने उन्हें विदिशा संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की. विदिशा से जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में कृषि मंत्री का दायित्व सौंपा गया. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट के विधायक पद से इस्तीफा दिया है. तभी से यह सीट रिक्त है. अब इस सीट पर उपचुनाव होना है. जीतू पटवारी खुद कर रहे लीड दूसरी तरफ बुधनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद अगुवाई कर रहे हैं. जीतू पटवारी दो बार बुधनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं. इस मौके पर जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी भी की है. जबकि जीतू पटवारी ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का भी ऐलान किया हुआ है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी भी आज से चुनाव तैयारियों का आगाज करने जा रही है. शिवराज सिंह चौहान का शेड्यूल जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 10.35 बजे भोपाल स्थित निवास से निकलकर 10.40 बजे स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर पौधरोपण करेंगे. जबकि 11 बजे स्मार्ट सिटी पार्क से निकलकर 12.30 बजे बुधनी पहुंचेंगे. दोपहर 12.30 बजे बुधनी रेलवे के पास तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे नया बस स्टैंड आएंगे, जहां लाडली बहनों से जनसंवाद करेंगे. दोपहर 2.30 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि 2.40 बजे बुधनी से निकलकर 3.10 बजे रेहटी पहुंचेंगे, जहां तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. रेहटी में 3.30 से 4.30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 7 बजे भोपाल पहुंचेंगे. recent visitors 88

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल को बताया अवैधानिक, जारी किया नोटिस, आज होगी सुनवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को हाईकोर्ट ने अवैधानिक बताया है। उन्होंने 24 घंटे में जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन गांधी हॉस्पिटल भोपाल को नोटिस देते हए जवाब मांगा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदेश के डॉक्टर हड़ताल पर उतर गए थे। इस हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट में लगाई गई थी। हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि पूर्व में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश शासकीय चिकित्सा महासंघ तथा मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन को निर्देशित किया गया था कि वह हाईकोर्ट में बिना सूचित किए सांकेतिक हड़ताल तक नहीं करेंगे। युगलपीठ ने जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन गांधी हॉस्पिटल भोपाल को उक्त आदेश की प्रति नोटिस के साथ भेजने के आदेश देते हुए अगली सुनवाई शनिवार 17 अगस्त को सुनवाई निर्धारित की है। नरसिंहपुर निवासी अंशुल तिवारी की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टर आंदोलनरत हैं। प्रदेश के डॉक्टर भी घटना के विरोध में हड़ताल पर चले गए हैं। पूर्व में इंदरजीत सिंह शेरू की तरफ से दायर याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा फरवरी 2023 में दिए गए आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि उस समय डॉक्टरों की हड़ताल को अवैधानिक करार दिया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में चिकित्सा सेवा को अत्यावश्यक सेवा घोषित करते हुए कहा था कि अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विचिन्नता निवारण अधिनियम 1979 के तहत चिकित्सा सेवा के कर्मचारी सामूहिक अवकाश तथा हड़ताल पर नहीं जा सकते। हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश शासकीय व स्व शासकीय  चिकित्सा महासंघ तथा मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन को निर्देशित किया था कि वे हाईकोर्ट में बिना सूचित किए सांकेतिक हड़ताल तक नहीं करेंगे। याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विभाग, डीन गांधी मेडिकल कॉलेज तथा जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन गांधी मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटों में जवाब मांगा है। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नोटिस के साथ पूर्व में पारित आदेश की प्रति भेजी जाए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता संजय अग्रवाल ने पैरवी की। recent visitors 96