दो लाख का इनामी भी शामिल, छत्तीसगढ़-सुकमा में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा. स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सुकमा जिले में सक्रिय कुल छह नक्सलियों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ एवं ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने वाले एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो लाख रुपये का इनाम घोषित है। नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा एवं 74 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय कुल छह नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें पहले नक्सली की पहचान दो लाख के इनामी राकेश उर्फ पदाम भीमा पिता स्व. हड़मा निवासी चिमलीपेंटा भण्डारपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा के रूप में हुई है। इसके अलावा गांधी देवा उर्फ माड़वी देवा पिता गंगा (तुमालपाड आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी तुमालपाड सरपंचपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा, वेट्टी जोगा पिता स्व. मुत्ता (सुरपनगुडा आरपीसी चिमलीपेंटा डीएकेएमएस सदस्य) निवासी चिंमलीपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, सोड़ी देवा पिता स्व. भीमा (सुरपनगुडा आरपीसी ग्राम चिमलीपेंटा डीएकेएमएस उपाध्यक्ष) निवासी चिंमलीपेंटा भण्डारपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा और बारसे रमेश पिता बारसे आदि (सुरपनगुडा आरपीसी ग्राम चिमलीपेंटा सीएएनएम सदस्य) निवासी चिंमलीपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा एवं इरफा गनपत पिता स्व. लक्ष्मैया (सुरपनगुडा आरपीसी अन्तर्गत ग्राम चिमलीपेंटा अध्यक्ष) निवासी चिंमलीपेंटा पटेलपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा के रूप में पहचान हुई है। नक्सलियों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। कई घटनाओं में रह चुके शामिल उपरोक्त सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाइक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के खिलाफ बैनर प्रसारित करना, नक्सली पर्चा-पम्पलेट लगाने समेत आदि घटनाओं में शामिल रहे है। आत्मसमर्पण करने वाले उक्त सभी नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। recent visitors 92

सेंसेक्स 150 अंक उछला, भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद

मुंबई भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र मिलाजुला रहा। बाजार ने एक सीमित दायरे में काम किया। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 79,105 और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 334 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 56,547 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 18,087 पर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, सर्विस सेक्टर और कंजप्शन इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए हैं। पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट थी। निफ्टी बैंक 104 अंक या 0.21 प्रतिशत कम होकर 49,727 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एमएंडएम, विप्रो और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,408 शेयर लाल निशान, 1,511 शेयर हरे निशान और 117 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि कमजोर घरेलू संकेतों के कारण बाजार ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। हालांकि, अमेरिका में महंगाई कम होने की उम्मीद के कारण वैश्विक स्तर पर तेजी दिखी। इस कारण आईटी शेयरों में उछाल देखने को मिला। recent visitors 116

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राज्यपाल से मिल कर सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट कर सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों, सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के प्रयासों और संचालित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए सावधानियों को समझे और आत्मसात करे, इसके लिए जागरूकता और आउटकम की मॉनिटरिंग के प्रयास किए जा रहे हैं, इन प्रयासों से सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 33 ज़िलों में सिकल सेल मरीज़ों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें एक लाख 34 हज़ार नागरिक सिकल सेल वाहक और 20 हज़ार 526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज़ पाये गये हैं। 32 लाख 37 हज़ार 842 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए चिन्हांकित जिलों में 6 से 10 बिस्तरीय एकीकृत उपचार केंद्र स्थापित कर उपचार के साथ हाइड्रॉक्सी-यूरिया, फोलिक एसिड दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। एकीकृत उपचार केन्द्रों में रिप्लेसमेंट फ्री एवं सुरक्षित रक्त की निःशुल्क सुविधा है। वर्ष 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9 लाख 22 हज़ार 500 हाइडॉक्सी-यूरिया का वितरण एवं 3 हज़ार 37 यूनिट निःशुल्क रक्ताधान किया गया है।   recent visitors 120

नर्स ने डिलीवरी के लिए 15 हजार रुपये की वसूली की गई, कलेक्टर ने किया निलंबित

शाजापुर  जिला अस्पताल में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया गया है। लक्ष्मी पर ऑपरेशन से डिलीवरी के नाम पर 15000 रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप है। रुपए लेनदेन में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता को भी चेतावनी दी गई है। मामले की शिकायत पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने ये बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने की कार्रवाई सीएमएचओ डॉक्टर अजय साल्विया ने मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी दी। अजय ने बताया कि मामले में कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिला अस्पताल शाजापुर में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधी में नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी पंवार का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालापीपल रहेगा। आशा कार्यकर्ता को चेतावनी गर्भवती महिला ममता बाई की डिलीवरी के लिए रुपए लेनदेन में सहयोग करने वाली आशा कार्यकर्ता सीताबाई को सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया द्वारा चेतावनी पत्र दिया गया है। इसी मामले की जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने शाजापुर बस स्टैंड स्थित हरिओम मेडिकल पर भी जांच की थी। डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में की गई जांच शिकायत पर कार्रवाई के लिये डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर के नेतृत्व में जांच की गई। जांच में सामने आया कि ग्राम मूलीखेड़ा निवासी गोविन्द की पत्नी ममता बाई की डिलेवरी के लिये 15 हजार रुपये का लेन देन हुआ है। जांच में सामने आया कि मेडिकल स्टोर में बने कक्षा में क्लीनिक संचालित किया जाता है। इसी मेडिकल पर नर्स लक्ष्मी पंवार बैठकर गर्भवती महिलाओं को परामर्श देती थी। जिसके चलते मेडिकल भी सील किया गया था। मामले में नर्स लक्ष्मी पंवार से भी स्पष्टीकरण लिया गया, किंतु यह संतोषजनक नहीं होने पर नर्स पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। सात हजार नकद और आठ हजार ऑनलाइन लिये मामले में शिकायतकर्ता भेरूलाल व उनके बेटे गोविंद (प्रसूता के पति) ने बताया कि लेनदेन की राशि में से सात हजार रुपये आशा कार्यकर्ता सीताबाई को नगद व आठ हजार रुपये आनलाइन भुगतान किए गए थे। ऑनलाइन किया गया भुगतान मामले की कार्रवाई में बड़ा सबूत रहा। इसके अलावा शिकायतकर्ता और आशा कार्यकर्ता द्वारा दिए गए बयान भी महत्वपूर्ण रहे। recent visitors 85

हॉकी इंडिया का लिया बड़ा फैसला PR Sreejesh के सम्मान में, जर्सी नबंर-16 को कर दिया रिटायर

 नई दिल्ली भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया था. भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज जीता है. इससे पहले उसने टोक्यो ओलंपिक (2020) में भी ये उपलब्धि हासिल की. श्रीजेश को लेकर हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला भारतीय टीम की जीत में गोलकीपर पीआर श्रीजेश की अहम भूमिका रही. बतौर गोलकीपर पीआर श्रीजेश पूरे टूर्नामेंट में चट्टान की तरह भारतीय गोल की रक्षा करते रहे. पेरिस ओलंपिक के साथ ही गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कह दिया. श्रीजेश ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट होने जा रहा है.    पीआर श्रीजेश को हॉकी इंडिया ने 25 लाख रुपये का चेक दिया है. यही नहीं हॉकी इंडिया ने श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया. श्रीजेषश की प्रतिष्ठित नंबर 16 जर्सी अब किसी अन्य भारतीय हॉकी खिलाड़ी के लिए इंटरनेशनल लेवल उपलब्ध नहीं होगी. कहने का अर्थ यह है कि कोई भारतीय प्लेयर इंटरनेशनल हॉकी में 16 नंबर की जर्सी नहीं पहन पाएगा. हालांकि जूनियर लेवल पर 16 नंबर की जर्सी उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रीजेश की तरह नए स्टार की खोज हो सके. सचिन-धोनी के क्लब में शामिल हुए श्रीजेश खेल जगत में दिग्गज खिलाड़ियों की जर्सी को रिटायर करना कोई नई बात नहीं हैं. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की ओर से 2017 में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की नंबर-10 जर्सी को रिटायर करने का फैसला लिया गया. फिर बीसीसीआई ने 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की नंबर 7 जर्सी  को रिटायर कर दिया था. हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने यह भी घोषणा की कि लगभग दो दशक तक 16 नंबर की जर्सी पहनने वाले 36 साल के श्रीजेश जूनियर राष्ट्रीय कोच की भूमिका निभाएंगे. भोला नाथ ने श्रीजेश के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा, 'श्रीजेश अब जूनियर टीम के कोच बनने जा रहे हैं और हम सीनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी रिटायर कर रहे हैं. हम जूनियर टीम के लिए 16 नंबर की जर्सी को रिटायर नहीं कर रहे. श्रीजेश दूसरे श्रीजेश को जूनियर टीम में तैयार करेंगे (श्रीजेश जूनियर टीम में अपने जैसे किसी खिलाड़ी को तैयार करेंगे जो 16 नंबर की जर्सी पहनेगा.   recent visitors 145

भारत दर्शन: मां वैष्णो देवी घूमने से पहले जाने कहां कहां घूमे सम्पूर्ण यात्रा विडियो के माध्यम से

Bharat Darshan: Before visiting Maa Vaishno Devi, know where to visit through complete journey video.

Bharat Darshan: Before visiting Maa Vaishno Devi, know where to visit through complete journey video.

घाटी के डोडा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड, सेना का एक कैप्टन शहीद

 डोडा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस बीच इंडियन आर्मी की तरफ पुष्टि की गई है कि एनकाउंटर के दौरान सेना का एक अफसर शहीद हो गया है. रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के 48 नेशनल राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं. बता दें कि डोडा इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी जारी है. इससे पहले खबर आई थी कि इलाके में एक आतंकवादी घायल हुआ है, जिसके बाद सेना ने एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान एम-4 राइफल और तीन बैग बरामद हुए हैं. जिले में पिछले महीने भी हुआ था एनकाउंटर डोडा जिले में पिछले महीने सेना और आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 5 जवानों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी. मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण इलाके में घने जंगलों के बीच उनका पीछा किया, जिसके बाद रात 9 बजे के आसपास जंगल में एक और मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर किया था हमला डोडा के गढी भगवा इलाके में 9 जुलाई की शाम शुरू हुए एनकाउंटर में सेना और आंतकियों की तरफ से लगातार फायरिंग हुई. इलाके में 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका थी. हालांकि, वे भागने में कामयाब रहे. जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 जुलाई को आतंकियों ने घात लगाकर सेना के दो ट्रकों पर हमला किया था, जिसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 5 जवान शहीद हो गए थे. दोपहर के 3.30 बजे थे और कठुआ से करीब 123 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार ब्लॉक के माछेड़ी इलाके के बडनोटा में दो ट्रकों में सेना के करीब 12 जवान जा रहे थे. आतंकियों ने घात लगाकर सेना के ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंका, फिर फायरिंग की थी. सेना के जवान जब तक संभले और काउंटर फायरिंग शुरू की, तब तक आतंकी जंगल में भागने में कामयाब रहे. इस हमले की जिम्मेदारी भी कश्मीर टाइगर्स ने ली थी. इसमें 3 से 4 आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई थी, जो एडवांस हथियारों से लैस थे. लोकल गाइड ने इस हमले में आतंकियों की मदद की थी. सुरक्षा बलों ने 6 जुलाई को कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराया था. इस दौरान दो जवान शहीद हो गए थे.   recent visitors 111