3 सितंबर को होगा उपचुनाव, राजस्थान में राज्यसभा सीट के लिए नामांकन शुरू

जयपुर. राज्यसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू होंगे। प्रदेश में 3 सितंबर को होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना आज जारी कर दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने उपचुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मीटिंग ली थी। राज्यसभा की खाली हुई सीटों को भरने के लिए 7 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। इसमें राजस्थान की एक सीट शामिल है, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद खाली हुई है। वेणुगोपाल का कार्यकाल 21 जून 2026 तक का था लेकिन केरल की अलाप्पुझा सीट से लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। राजस्थान में 10 राज्यसभा सीटों में से फिलहाल 9 भरी हुई हैं, इनमें 5 सांसद कांग्रेस और 4 बीजेपी के हैं। अब उपचुनाव के बाद दोनों पार्टियों के सांसदों की संख्या बराबर हो सकती है। कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसदों में- सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक, प्रमोद कुमार, रणदीप सुरजेवाल और नीरज डांगी के नाम हैं। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सांसदों में घनश्याम तिवाड़ी, राजेंद्र गहलोत, चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ शामिल हैं। इनमें मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाया जा चुका है। recent visitors 107

Jasmin Waliaजिससे अब डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या?

मुंबई एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टैनकोविक ने साल 2020 में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी चार साल पुरानी शादी खत्म कर दी है। जुलाई में इंस्टाग्राम पर इस एक्स कपल ने तलाक का एलान किया था, जिसके बाद नताशा बेटे को लेकर अपने देश जा पहुंचीं तो वहीं हार्दिक पांड्या भी अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों से क्रिकेटर का नाम अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था, जिसका कारण था दोनों को अनंत अंबानी की हल्दी सेरेमनी में डांस करते देखा गया। इसके बाद उनके अफेयर की अफवाह भी तेजी से उड़ने लगी थी। हालांकि, अब हार्दिक का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस और सिंगर के साथ जुड़ता नजर आ रहा है। कौन हैं जैस्मिन वालिया? नताशा स्टैनकोविक के जाने के बाद अब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लाइफ में प्यार का नया फूल खिल गया है।    ताजा जानकारी के मुताबिक, हार्दिक जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। चलिए, आपको जैस्मिन वालिया की पूरी जानकारी देते हैं। जैस्मिन वालिया का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। वह भारतीय मूल की ब्रिटिश सिंगर हैं। इसके अलावा टेलीविजन पर्सनैलिटी भी हैं। कम उम्र में शुरू की थी सिंगिंग जैस्मिन ने करीब 7 से 8 साल की उम्र में ही गाना शुरू किया था। सिंगर ने 10 साल की उम्र में थिएटर स्कूल जाना शुरू कर दिया। वह भारतीय संगीत सुनती थीं और बॉलीवुड फिल्में भी देखती थीं, जिसके चलते उन्हें पंजाबी और हिंदी भाषा भी आती है और इन भाषाओं में गाने भी गाए हैं। बता दें, टी-सीरीज के साथ भी वालिया ने काम किया है। उनके हिंदी गानों की बात करें तो 'दम दे दम' और 'बूम डिगी डिगी' जैसे गाने आए हैं। इसके अलावा वालिया ने पहली बार 2010 में ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज, द ओनली वे इज एसेक्स में एक एक्स्ट्रा के रूप में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने द ओनली वे इज़ लास वेगास भी रिकॉर्ड किया, जिसकी शूटिंग सितंबर 2013 में शुरू हुई। सिंगिंग टैलेंट शो से हुई थीं रिजेक्ट बता दें, साल 2014 में वालिया ने सिंगिंग टैलेंट शो द एक्स फैक्टर के 11वें सीरीज में ऑडिशन दिया, लेकिन उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। ऐसे में जैस्मिन खूब रोई थीं, लेकिन वक्त बदला और आज लोग उनकी आवाज पर झूमते हैं। साल 2016 में उनका पहला सिंगल गाना था "डम डी डी डम" था, जिसे जैक नाइट के साथ मिलकर रिलीज किया गया था। उनका दूसरा सिंगल गाना "गर्ल लाइक मी" था, जो नवंबर साल 2016 में उनके YouTube चैनल पर रिलीज हुआ था। ग्रीस में मना रहे हैं वेकेशन अब वालिया क्रिकेटर को डेट करने की खबर से सु्र्खियों में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ग्रीस में वेकेशन मना रहे हैं। जैस्मिन ने हाल ही में ब्लू कलर की बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं और इसके बाद उसी पूल किनार हार्दिक ने भी घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर दोनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।   recent visitors 95

नई व्यवस्था :अब से हर महीने की 1 से 30 तारीख तक ही मिलेगा राशन

भोपाल  मध्य प्रदेश सहित देशभर में राज्य एवं केंद्र सरकारें अलग-अलग योजनाओं के चलते, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी राशन दुकानों से मात्र 1 रुपये किलो में अनाज मुहैया कराती हैं। वहीं इसको लेकर भारत सरकार ने एनएफएसए 2013 अंतर्गत, सरकारी राशन मिलने की इस पात्रता सूची में पात्र पाए गए परिवारों को, हर माह बांटे गए राशन के आंकड़ों के मिलान के लिए मैपर्स रिपोर्ट की एक नई रूपरेखा बनाई है। जिसके अनुसार अब से हर माह की 01 तारीख से लेकर उस माह की 30 तारीख तक ही सरकारी राशन दुकानों से राशन दिया जाएगा, जिसके बाद आने वाले माह में पिछले माह का राशन लेने जाने वालों को पिछला राशन नही मिल पायेगा। बता दें कि, सरकार द्वारा निर्धारित मैपर्स रिपोर्ट की नई रूपरेखा के अनुसार ही राशन उचित मूल्य दुकानों तक भेजा एवं वहां से पात्र परिवारों को बांटा जाता है। इसको लेकर जुलाई 2024 माह का राशन न ले पाने वाले परिवारों को, अब केवल 15 अगस्त 2024 तक ही उनके पिछले माह का राशन दिया जाएगा। वहीं इसके बाद अगस्त 2024 माह का राशन भी 16 अगस्त 2024 तक दुकानों पर भेज दिया जाएगा, जहां से 31 अगस्त 2024 तक उसे पात्र परिवारों को दिया जा सकेगा। यही नहीं, इसके बाद अगले माह सितंबर सहित आने वाले सभी महीनों में राशन दुकानों पर अनाज हर माह की 01 तारीख तक भिजवा दिया जाएगा। जिसके बाद उन सभी राशन दुकानों से उस अनाज का वितरण हर माह की 01 तारीख से शुरू होकर, उसी माह की 30 तारीख तक ही किया जाएगा। वहीं इसको लेकर खंडवा के जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी तिवारी ने बताया कि जिले के एनएफएसए, 2013 अंतर्गत सम्मिलित सभी पात्र परिवारों को सूचित किया गया है कि माह अगस्त 2024 की राशन सामग्री 31 तारीख तक ही उन्हें मिल सकेगी। जिसके बाद आगामी माह में अगस्त माह का खाद्यान्न का वितरण नहीं हो सकेगा, तथा अब से हर माह जिस माह की राशन सामग्री है, उसी माह उसे प्राप्त करना सुनिश्चित करें। recent visitors 70

BJP विधायक Usha Thakur ने कहा देश में बंद होने चाहिए मदरसे, बच्चों को आधुनिक शिक्षा की जरूरत

इंदौर अपने बयान के लिए सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने मदरसे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. दो दिन पहले मदरसे में हुए दुष्कर्म को लेकर बीजेपी विधायक  विधायक उषा ठाकुर ने सनसनीखेज बयान दिया है. उषा ठाकुर ने कहा कि मदरसे में कट्टरता और आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है. सभी मदरसे बन्द किये जाना चाहिए. मदरसा कर्मचारी ने लड़के के साथ किया दुष्कर्म इंदौर में एक मदरसा कर्मचारी को 10 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 20 साल के आरोपी ने 2 अगस्त को लंच के बाद मदरसे में पढ़ने वाले लड़के के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी मुस्तकीन उर्फ गोलू ने बच्चे के साथ मारपीट भी की और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी.     घटना को लेकर बयान देते हुए बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा, "मदरसे तो सचमुच ही बंद किए जाने चाहिए. क्योंकि तार्किक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा इसकी आवश्यकता आज के बच्चों को है. ये धर्मांधता की, कट्टरता की, आतंकवादियों के प्रशिक्षण की ये सारी शिक्षा मदरसे में ही होती है, इनको बंद किया जाना चाहिए." पीड़ित बच्चे ने मां से की थी शिकायत पीड़ित बच्चे का कुछ अन्य लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था और गुस्सा शांत होने तक उसे कुछ दिनों तक आरोपी कर्मचारी के कमरे में सोने के लिए मजबूर किया गया था. इसी दौरान मदरसा कर्मचारी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्चा मदरसे से बाहर आया और एक राहगीर का फोन लेकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. पीड़ित की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ऊषा ठाकुर ने कठोरतम कार्रवाई की बात कही है. recent visitors 95

MP के पांच अफसर मुश्किल में फंसे, हाईकोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया

 इंदौर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के 5 अफसरों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है. इंदौर हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना करने पर मध्य प्रदेश सरकार के पांच अफसर मुश्किल में फंस गए हैं. हाईकोर्ट  ने इन सभी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. मामला एक कर्मचारी के वेतनमान से जुड़ा है.     इंदौर के एक कर्मचारी के पक्ष में हाईकोर्ट ने अप्रैल-2024 में फैसला दिया था. इसके बाद भी  मध्यप्रदेश सरकार ने उसे यह लाभ नहीं दिया. इसी के खिलाफ कर्मचारी ने अवमानना की याचिका लगाई थी, जिस पर हाईकोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया. इनके खिलाफ जारी किया वारंट हाईकोर्ट ने 12 अगस्त-2024 को हुई सुनवाई में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े पांच अधिकारियों मोहम्मद सुलेमान, दिनेश श्रीवास्तव, विवेक पोरवाल, आरसी पनिका और मनीष रस्तोगी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. 9 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी, जिसमें सभी अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा है. वेतनमान नहीं मिला तो ली हाईकोर्ट की शरण संविदा कर्मियों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने एक पॉलिसी बनाई थी, जिसमें 100 पर्सेंट वेतनमान देने का फैसला लिया गया था. ज्यादातर कर्मचारियों को जद में ले लिया और उन्हें वेतनमान मिल भी गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कुछ कर्मचारी छूट गए. एक कर्मचारी हैं पार्थन पिल्लई, जो इंदौर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. उन्हें वेतनमान नहीं मिला. उन्होंने अफसरों को इस संबंध में बताया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. आखिर में उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली.     याचिकाकर्ता ने बताया कि कम्प्युटर प्रोग्रामर हूं और एमसीए और एमबीए हूं. पांच साल से संषर्ष कर रहा हूं, कोई सुनवाई नहीं है. अपनी पत्नी के जेवर बेच दिए हैं और इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. नवंबर-2023 में हाईकोर्ट ने आदेश दिया और दूसरे कर्मचारियों की तरह वेतनमान देने के लिए कहा. 4 महीने में वेतनमान मिलना था, लेकिन अप्रैल-2024 तक वेतनमान नहीं मिला तो पार्थन पिल्लई ने अवमानना याचिका कोर्ट में लगाई थी. जिस पर सिंगल बेंच के जज प्रणव वर्मा ने आदेश सुनाया.   recent visitors 82

कई परिवर्तित रूट से चलेंगी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में 24 अगस्त से कई गाड़ियों का परिचालन बंद

बिलासपुर. बिलासपुर-कटनी सेक्शन के उमरिया रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 24 अगस्त से पांच सितंबर 2024 तक (विभिन्न तिथियों में) किया जाएगा। साथ ही जबलपुर रेल मंडल के कटनी मुरवाड़ा-बीना रेलवे स्टेशनों के बीच दमोह रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का यह कार्य 26 अगस्त से 09 सितंबर 2024 तक विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा.- रद्द होने वाली गाडियां- 01.    दिनांक 28 अगस्त, 04 एवं 11 सितम्बर, 2024 को रानी कमलापति (हबीबगंज) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169  रानी कमलापति (हबीबगंज)-सांतरागाछी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 02.    दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।    03.    दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।    04.    दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक कटनी से चलने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।    05.    दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।    06.    दिनांक 29 एवं 31 अगस्त, 03, 05 एवं 07 सितम्बर,, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनुनपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।    07.    दिनांक 29 एवं 31 अगस्त, 03, 05 एवं 07 सितम्बर, 2024 को अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुनपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।    08.    दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    09.    दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक इंदौर  से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    10.    दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    11.    दिनांक 28 अगस्त से 06 सितम्बर, 2024 तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    12.    दिनांक 27 अगस्त से 04 सितम्बर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    13.    दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    14.    दिनांक 27 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक नागपुर से चलने वाली 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    15.    दिनांक 28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2024 तक शहडोल से चलने वाली 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    16.    दिनांक 28 एवं 30 अगस्त, 02 एवं 04 सितम्बर, 2024 को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।    17.    दिनांक 29 एवं 31 अगस्त, 03 एवं 05 सितम्बर, 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।    18.    दिनांक 29 अगस्त, 02 एवं 05 सितम्बर, 2024 को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    19.    दिनांक 30 अगस्त, 03 एवं 06 सितम्बर, 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    20.    दिनांक 27 अगस्त, 01 एवं 03 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    21.    दिनांक 28 अगस्त, 02 एवं 04 सितम्बर, 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    22.    दिनांक 28 अगस्त, 04 सितम्बर, 2024 को सांतरागाछी से चलने वाली 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    23.    दिनांक 29 अगस्त, 05 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर – सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    24.    दिनांक 29 अगस्त एवं 05 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    25.    दिनांक 31 अगस्त एवं 07 सितम्बर, 2024 को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।    26.    दिनांक 29 अगस्त, 05 एवं 12 सितम्बर, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170  सांतरागाछी  रानी कमलापति (हबीबगंज)- एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 27.    दिनांक 31 अगस्त एवं 07 सितम्बर, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार- भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 28.    दिनांक 03 एवं 10 सितम्बर को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 29.    दिनांक 24 अगस्त से 12 सितम्बर, 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 30.    दिनांक 26 अगस्त से 14 सितम्बर, 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-  बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 31.    दिनांक 26 अगस्त, 02 एवं 09 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 32.    दिनांक 27 अगस्त, 03 एवं 10 सितम्बर, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 33.    दिनांक 01 एवं 08 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 34.    दिनांक 02 एवं 09 सितम्बर, 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 35.    दिनांक 28 अगस्त, 04 एवं 11 सितम्बर को दुर्ग से रवाना गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)  एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 36.    दिनांक 30 अगस्त, 06 एवं 13 सितम्बर, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 37.    दिनांक 27, 30 अगस्त, 03, 06, 10 एवं 13 सितम्बर, 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 38.    दिनांक 28, 31 अगस्त, 04, 07, 11 एवं 14 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 39.    दिनांक 29 अगस्त, 2024 को विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18573  विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 40.    दिनांक 31 अगस्त ई, 2024 को भगत की कोठी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 41.    दिनांक 24 एवं 31 अगस्त, 2024 को उदयपुर से रवाना … Read more

मौत के मुंह से बाहर आया कर्मचारी, राजस्थान-अलवर में 11 हजार केवी की लाइन से लगा करंट

अलवर. सीकरी थाना क्षेत्र में कल देर रात पॉवर हाउस में 11000 केवी की लाइन का फाल्ट सुधारते समय कर्मचारी हवाई करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद उसे पहले सीकरी अस्पताल ले जाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कल देर रात 1 बजे के करीब उदयपुर निहाम गांव निवासी हंसराज अपने गांव के पॉवर हाउस में लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने का काम कर रहा था। हंसराज अपने गांव के पॉवर हाउस में लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने का काम कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आने के कारण सीधे खंभे से नीचे आ गिरा। जैसे-तैसे उसने गांव के लोगों को फोन किया, लोगों के वहां पहुंचने तक हंसराम बेहोश हो चुका था। गांव के लोग उसे मरा हुआ समझकर सीकरी अस्पताल ले गए जहां जांच करने पर उसके जिंदा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिक उपचार देकर हंसराम को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, अभी हंसराम की हालत स्थिर बनी हुई है। recent visitors 104