हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने मण्डीदीप में भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के मंडीदीप स्थित नेटलिंक परिसर में ’भविष्य की संभावनाओं तथा निवेश के अवसर’ विषय पर कार्यक्रम का शुभारंभ कर नेटलिंक के सॉफ्टवेयर लूमिनोर 2.O को लांच किया। साथ ही नेट लिंक की जर्नी पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में हमारे देश के युवाओं ने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। राज्य सरकार सूचना प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए सदैव सहयोग करती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लूमिनोर की टीम के लिए बनाए गए ऑफिस का भी लोकार्पण किया। आज हमारा देश पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। नेटलिंक द्वारा बनाया लूमिनोर 2.0 एआई बेस्ड एक सॉफ्टवेयर है इसकी सहायता से कोई भी एप कुछ ही मिनटों में बना सकता है। इसमें सूचना और तकनीकी का अद्भुत समन्वय है। पहले जो काम कई दिनों और घण्टों में होते थे, अब वह मिनटों में हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेटलिंक ने सॉफ्टवेयर फील्ड में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। नेटलिंक ने 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। कार्यक्रम में विधायक द्वय सुरेन्द्र पटवा, डॉ. प्रभुराम चौधरी और ऑल इंडस्ट्रीज ऑफ मण्डीदीप एसोसिएशन राजीव अग्रवाल तथा नेटलिंक कम्पनी के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नेटलिंक के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।   recent visitors 77

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल भोपाल उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज़ादी का अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आज पूरा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज भारत में बेहतर कार्य करने की अनंत संभावनायें और अवसर हैं। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दिया, उसी प्रकार हर नागरिक को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लेना है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर उत्साहपूर्वक गर्व से स्वतंत्रता दिवस को मनाने का संदेश दिया। प्रातः 9 बजे जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा चिनार पार्क, बोर्ड ऑफिस चौराहा, नूतन कॉलेज में देशभक्ति की अलख जगाते हुए चार इमली में समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।   recent visitors 77

देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगाएं, मंत्री सारंग ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि आजादी को चिरस्थायी बनाये रखने और देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगायें। मंत्री सारंग ने कहा है कि सैकडों वर्ष की गुलामी और हजारों क्रांतिकारियों की कुर्बानी के बाद हमें यह आजादी मिली है। वह शहीद जिन्होंने आजादी के लिए अपनी शहादत दी, हमें उन सबके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए। हम स्वतंत्रता दिवस का पर्व इस संकल्प के साथ मनायें कि हम उन शहीदों की शहादत के प्रति नमन करेंगे, जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है। इस आजादी को हम चिरस्थायी रखें, यह हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। हम संकल्प लें कि देश की एकता-अखंडता बनायें रखने और देश को शक्तिशाली, वैभवशाली हिंदुस्तान बनाने के महायज्ञ में अपनी सार्थक आहुति देंगे। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह देश हर स्तर पर विकास एवं कल्याण कर रहा है। विश्व के मानचित्र पर आज हिंदुस्तान एक सफल राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आईए हम सब मिलकर देश के नवनिर्माण में अपना सर्वस्व लगाएं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।   recent visitors 99

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप, राजस्थान-अलवर में समय पर ब्लड नहीं चढ़ाने से प्रसूता की मौत

अलवर. अलवर महिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता की मौत पर उसके परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रसूता प्रियंका सैनी को डिलीवरी के लिए राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसने बेटे को जन्म दिया लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकने के चलते उसे जिला महिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। मृतका के भाई कैलाशचंद सैनी ने बताया कि ज्यादा ब्लीडिंग के कारण जब प्रसूता को खून की कमी हो गई थी तो अस्पताल स्टाफ को  तत्काल खून चढ़ाया जाना चाहिए था लेकिन मंगलवार सुबह जब स्टाफ को खून चढ़ाने के लिए बोला तो उन्होंने कहा पहले अन्य मरीजों की छुट्टी हो जाने दो, उसके बाद खून चढ़ाया जाएगा। इसके बाद भी शाम महिला को खून नहीं चढ़ाया गया, जिससे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। recent visitors 102

देश के प्रति सेवा और समर्पण की ली शपथ, राजस्थान-अजमेर जेल में हार्डकोर कैदियों ने निकाली तिरंगा रैली

अजमेर. जिले में घूघरा स्थित राज्य की एकमात्र हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद हार्डकोर, गैंगवार तथा अतिसुरक्षा वाले कैदियों के लिए कल शाम हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत घूघरा की हाई सिक्यूरिटी जेल में आयोजित कार्यक्रम में हार्डकोर कैदियों ने देश सेवा और समर्पण की शपथ ली। डिप्टी जेलर सुमन धींवा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत कैदियों ने अपनी बैरकों में तिरंगा लगाया और देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। साथ ही देशप्रेम के गीतों व कविताओं का पाठ किया। उन्होंने बताया कि कैदियों ने तिरंगे के साथ खड़े होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक पारस जांगिड ने कहा कि हमारा उद्देश्य कैदियों के व्यवहार में सुधार और उनके बीच सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। साथ ही कैदियों की अपराधवृत्ति को रोकने के सभी संभव उपाय करना है। recent visitors 84

भाजपा से राज्यसभा सीट पर होगा गुर्जर प्रत्याशी!, राजस्थान में कोर वोट बैंक की मनव्वल

जयपुर. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होने जा रही है। प्रदेश में एक सीट के लिए चुनाव होना हैं, जो कि केसी वेणुगोपाल के लोकसभा निर्वाचन के चलते खाली हुई है। यूं तो राज्यसभा में भेजे जाने के लिए प्रदेश से कई नामों पर चर्चा जोरों पर है परंतु भाजपा आलाकमान हमेशा ही चौंकाने वाले फैसले लेकर सभी को विस्मित करते आया है, संभावना है कि इस बार भी फैसला आश्चर्यजनक हो। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एक लंबी सोच के साथ काम करने वाला माना जाता है, इसलिए इस बार प्रदेश में बीजेपी और गुर्जर समाज का प्रतिरोध तोड़ने का प्रयास किया जा सकता है। राजस्थान में गुर्जर समाज दौसा, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, करौली, धौलपुर तक अपनी पकड़ रखने वाला माना जाता है। इस समाज की खूबी यही रही है कि जिसको हाथ पकड़ाया उसका राजनीतिक बेड़ा पार लगा दिया, जिसको छोड़ा उसकी नाव डूब गई, राजस्थान की राजनीति यह कई बार अनुभव कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने पूरे प्रयास के बाद भी 2023 में सरकार नहीं बना सके। 2024 के लोकसभा चुनाव मे कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को कोटा से और भाजपा ने सुखबीरसिंह जौनपुरिया को सवाई माधोपुर से चुनाव में उतारा था परंतु ये दोनों ही गुर्जर नेता चुनाव हार गए और राजस्थान से गुर्जर समाज का एक भी सांसद लोकसभा नहीं पहुंच पाया। मार्शल कम्युनिटी के नाम से पहचान रखने वाली इस कौम को सचिन पायलट और डॉ. किरोड़ीलाल बैसला ने एक नई पहचान दी। हालांकि राजेश पायलट भी गुर्जर समाज के बड़े नेता के रूप में जाने जाते रहे परंतु इस कौम का राजनीतिक उदय सचिन पायलट के ही कार्यकाल में हुआ जब यह समाज सरकार बनाने और हटाने के लिए अहम बन गया। गुर्जर समाज को देश के स्तर पर डॉ. बैसला ने पहचान दिलाई और समाज को एकजुट किया। गुर्जर समाज हमेशा से ही भाजपा के कोर वोट बैंक रहा है जो पिछले कुछ समय से हालातों के चलते भाजपा से अलग-थलग पड़ गया। इसका नुकसान भी भाजपा को झेलना पडा और लोकसभा चुनाव में इस समाज की नाराजगी ने भाजपा को पूर्वी राजस्थान से साफ कर दिया। गुर्जर समाज में सचिन पायलट के अलावा कोई नेता अभी प्रदेश की राजनीति में नहीं नजर आता है। भाजपा आगामी राज्यसभा चुनाव में गुर्जर समाज को आगे लाकर एक बड़ा संदेश दे सकती है और पूर्वी राजस्थान में पुनः अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है, हालांकि पिछले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने बैसला परिवार की बेटी सुनीता बैसला को राज्यसभा भेजने के प्रयास किए थे लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। डॉ. किरोड़ी बैसला के बेटे विजय बैसला जो कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं, उन्हें राज्यसभा में भेजने का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जा सकता है। विजय बैसला ने अपने पिता के साथ गुर्जर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और भाजपा में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। युवा नेता के रूप में भाजपा इन्हें मौका देकर गुर्जर समाज को संदेश देते हुए अपने लिए समाज में एक नेतृत्व तैयार कर सकती है। recent visitors 97

लाल किले पर मोदी फहरायेंगे तिरंगा, छह हजार विशेष मेहमान आमंत्रित

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले से 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगे। वह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की विषय वस्तु ‘विकसित भारत@2047’ है। यह 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को नए सिरे से बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। राष्ट्रीय महत्व के इस उत्सव में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष लाल किले पर समारोह देखने के लिए लगभग 6,000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। युवाओं, आदिवासी समुदाय, किसानों, महिलाओं और अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में वगीर्कृत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के इन लोगों ने सरकारी योजनाओं की मदद से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने लाल किले पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। रक्षा सचिव दिल्ली क्षेत्र के जनरल आॅफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का परिचय प्रधानमंत्री से कराएंगे। इसके बाद जीओसी, दिल्ली क्षेत्र मोदी को सलामी मंच तक ले जाएंगे जहां एक संयुक्त इंटर-सर्विसेज और दिल्ली पुलिस गार्ड प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी देंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड आॅफ आॅनर दल में सेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल होंगे। नौसेना इस वर्ष के समारोह में समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रही है। गार्ड आॅफ आॅनर की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अनुराग द्विवेदी संभालेंगे. गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करने के बाद प्रधान मंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे जहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी उनका स्वागत करेंगे। दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर बने मंच तक ले जाएंगे। लेफ्टिनेंट संजीत सैनी राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगे। इसे 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के बहादुर बंदूकधारियों द्वारा 21 तोपों की सलामी के साथ समन्वित किया जाएगा। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली औपचारिक बैटरी की कमान मेजर सबनीस कौशिक के हाथ में होगी और गन पोजिशन आॅफिसर नायब सूबेदार (एआईजी) अनुतोष सरकार होंगे। राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना, नौसेना और वायु सेना के एक-एक अधिकारी, 32 अन्य रैंक के अधिकारी और दिल्ली पुलिस के 128 कर्मी शामिल हैं। यह गार्ड प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के समय राष्ट्रीय सलामी पेश करेंगे। इस इंटर-सर्विसेज गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान कमांडर विनय दुबे संभालेंगे। राष्ट्रीय ध्वज गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर दिनेश नगांगोम, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर सचिन धनखड़ और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर सीएस श्रवण देवैया के हाथों में होगी। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी अचिन गर्ग संभालेंगे। तिरंगे को फहराए जाने के बाद ह्यराष्ट्रीय सलामीह्ण दी जाएगी। पंजाब रेजिमेंट मिलिट्री बैंड, जिसमें एक जेसीओ और 25 अन्य रैंक शामिल होंगे, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ‘राष्ट्रीय सलामी’ के दौरान राष्ट्रगान बजाएंगे। बैंड का संचालन सूबेदार मेजर राजिंदर सिंह करेंगे। जैसे ही प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, लाइन एस्टर्न फॉर्मेशन में भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी। हेलीकॉप्टरों के कप्तान विंग कमांडर अंबर अग्रवाल और विंग कमांडर राहुल नैनवाल होंगे। पुष्पवर्षा के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनके भाषण के समापन पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट राष्ट्रगान गाएंगे। देश भर के विभिन्न स्कूलों से कुल 2,000 लड़के और लड़की कैडेट (सेना, नौसेना और वायु सेना) समारोह में भाग लेंगे। इन कैडेटों को प्राचीर के सामने ज्ञानपथ पर बैठाया जाएगा। वे अनुकूलित तिरंगे किटों के साथ ह्यमेरा भारतह्ण लोगो बनाएंगे। कुल 500 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक भी भाग लेंगे। समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित लोगों में अटल नवाचार मिशन और राइजिंग इंडिया के लिए प्रधान मंत्री स्कूल (पीएम एसएचआरआई) योजना से लाभान्वित छात्र, ह्यमेरी माटी मेरा देशह्ण के तहत मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। अतिथियों में जनजातीय कारीगर, वन धन विकास सदस्य और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्त पोषित जनजातीय उद्यमी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, निर्वाचित महिला प्रतिनिधि, संकल्प के लाभार्थी, महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी पहल, सखी केंद्र योजना, बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण इकाइयों के कार्यकर्ता भी समारोह के गवाह बनेंगे। हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल को भी समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रत्येक ब्लॉक से एक अतिथि, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता, प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के छात्र, और ग्राम पंचायतों के सरपंच भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 2,000 लोगों को भी इस भव्य समारोह को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। माई गोव और आकाशवाणी के सहयोग से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न आॅनलाइन प्रतियोगिताओं के तीन हजार विजेता भी समारोह का हिस्सा होंगे।     recent visitors 113