बड़वानीः 5th and 8th का परीक्षा परिणाम कम देने पर रोकी 12 शिक्षकों की एक एक वेतन वृद्धि

बड़वानी बड़वानी जिले में कक्षा 5वी और 8वी में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम कम देने वाली संस्थाओं के संस्था प्रमुख शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न आधारित वार्षिक मूल्यांकन किया गया था। इस वार्षिक मूल्यांकन में जिले की 24 शालाओं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होने के चलते उनके संस्था प्रमुख को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके प्रतिउत्तर उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये थे। जिसके बाद उनका परीक्षण किया गया और इनमें से कुल 12 संस्था प्रमुख के द्वारा प्रस्तुत किये गए जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने को लेकर उनके विरूद्ध एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की कार्रवाई की गई है। इन शाला प्रमुखों की रोकी गई वेतन वृद्धि बड़वानी जिले की जिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जिला कलेक्टर के द्वारा दिए गए हैं उनमें, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सापड़िया फल्या कुजरवाड़ा के प्राथमिक शिक्षक गौरीशंकर भोसले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुशवाहपुरा शाहपुरा के प्राथमिक शिक्षक उमरावसिंह वास्कले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय उमरदा के प्राथमिक शिक्षक जितेन्द्र सूर्यवंशी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बैडपुरा जुलवानिया के प्राथमिक शिक्षक मुन्नालाल मण्डलोई, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सोम्यापुरा के प्राथमिक शिक्षक संतोष पाटीदार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय आवली के माध्यमिक शिक्षक सीताराम खन्ना, शासकीय माध्यमिक विद्यालय फुलज्वारी के प्राथमिक शिक्षक संतोष शितोले, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कपाल्याखेड़ा के माध्यमिक शिक्षक कमल कुशवाह, शासकीय माध्यमिक विद्यालय जरवाह के माध्यमिक शिक्षक जगन्नाथ यादव, शासकीय प्राथमिक विद्यालय फुलसिंग फल्या धनोरा के प्राथमिक शिक्षक मनोज कापूरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सस्त्या फल्या कन्नडगांव के प्राथमिक शिक्षक रामदास मेहता एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय हैदरिया फल्या भुलगांव के प्राथमिक शिक्षक सूपीलाल सोलंकी की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए है। recent visitors 69

एसडीआरएफ टीम ने बाहर निकाला, राजस्थान-करौली की गंभीर नदी में बहा बुजुर्ग

करौली. जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच कल शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महू पुल के नीचे से 1 बुजुर्ग नदी में बह गया है, जिसकी पहचान जगमोहन पुत्र रामेश्वर गुर्जर, तिघरिया थाना, नई मंडी के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह, निरंजन सिंह व करतार मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के बचाव के लिए काफी प्रयास किए लेकिन बहाव तेज होने के कारण बुजुर्ग बहकर खेडली गांव के पास नदी में पहुंच गया। बुजुर्ग ने हिम्मत रखकर नदी में पेड़ के तना को पकड़ रखा था, बाद में एसडीआरएफ ने नदी में बोट डालकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालकर हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कल शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महू पुल के नीचे से 1 बुजुर्ग नदी में बह गया है, जिसकी पहचान जगमोहन पुत्र रामेश्वर गुर्जर, तिघरिया थाना, नई मंडी के रूप में की गई है। recent visitors 85

महानदी में सरिता की लाश तलाशती रही SDRF, नहीं मिली कामयाबी, कल फिर होगी तलाश

कटनी सरिता मर्डर मिस्ट्री को सुलझाना रंगनाथ पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है। पति के द्वारा हत्या कर लाश को महानदी में फेंके जाने के संदेह को लेकर आज रविवार को पूरा दिन एसडीआरएफ की टीम महानदी में 30 किलोमीटर तक सरिता सिंह की लाश को तलाश करती रही। पूरा दिन नदी घाटों में जद्दो जहत करने के बावजूद एसडीआरएफ को सरिता की लाश नहीं मिली। 30 किलोमीटर तक सर्चिंग करने के बाद एसडीआरएफ की टीम कटनी वापस लौट आई। सूत्र बताते हैं कि सोमवार को एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम सरिता की लाश तलाशने महानदी में उतरेगी । यह है पूरा मामला आपको बता दें कि रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंगल नगर निवासी 43 वर्षीय रविशंकर सिंह का विवाद उसकी पत्नी सरिता सिंह से हो गया था। विवाद के बाद उसने आवेश में आकर पत्नी की पिटाई कर दी थी। इस दौरान किसी भारी वस्तु से मारपीट किए जाने के कारण पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। चर्चा तो यह भी है कि पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने शव को बरही क्षेत्र में महानदी में ले जाकर फेंक दिया था। पत्नी की लाश नदी में फेंकने के 10 दिन बाद 7 अगस्त को रविशंकर सिंह ने भी अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस समय उसने आत्महत्या की उस समय घर पर कोई नहीं था, दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। इस मामले में आत्महत्या करने से 10 दिन पहले पत्नी की हत्या किए जाने संबंधी सुराग मिलने के बाद अब पुलिस एसडीआरएफ की मदद से पत्नी की लाश महानदी में तलाश करने में जुट गई है। जब तक पुलिस के हाथ सरिता की लाश नहीं लग जाती तब तक इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा नहीं उठ सकता। recent visitors 107

अमरवाड़ा में नपा के कार्यक्रम में हंगामा, CMO से की मारपीट, दो पार्षद समेत नौ लोगों के खिलाफ केस

 अमरवाड़ा अमरवाड़ा  छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा नगर पालिका के द्वारा आयोजित किए गए पट्टा वितरण कार्यक्रम में दो महिला पार्षदों के न बुलाए जाने पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान महिला पार्षद और उनके पति समेत अन्य  अन्य समर्थको ने सीएमओ के साथ मारपीट कर दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। शिकायत के बाद अमरवाड़ा पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। दरअसल, शनिवार को अमरवाड़ा नगर पालिका में लाड़ली बहना सम्मेलन और पट्टा वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। पार्षद संतोषी वंशकार और दीपा सूर्यवंशी को कार्यक्रम का आमंत्रण नहीं दिया गया। जिसे लेकन उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान संतोषी वंशकार अपने पति दुर्गा वंशकार और दीपा वंशकार पति मुकेश सूर्यवंशी और स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि उन्हें आमंत्रण नहीं दिया गया और यहां भेदभावपूर्ण तरीके से पट्टा वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने उन्हें समझाइश दी, तब धरना प्रदर्शन खत्म किया गया। इससे पहले नगर पालिका के सीएमओ बाथम के साथ धक्का मुक्की भी की गई। उन्होंने पार्षद दीपा सूर्यवंशी संतोषी वंशकार, दुर्गा वंशकार , मुकेश सूर्यवंशी, दीपक चौधरी, अमन वंशकार और राम जी वर्मा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  recent visitors 93

MP के इस विभाग में सीधे अधिकारी बनने का मौका, 895 पर निकलीं भर्तियां

 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. MPPSC ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन दे सकते हैं.     मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निकाली हैं. 3 महीने के लिए ये भर्ती की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं. सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस चिकित्सा अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवार का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर किया जाएगा. 15600-39100 रुपए प्रतिमाह ग्रेड पे 5400 (छठवें वेतन आयोग के अनुसार) सातवें वेतनमान में तत्स्थायी सैलरी मिलेगी. महत्वपूर्ण तारीख मेडिकल ऑफिसर के 895 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 30 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे, वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2024 है. 3 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं. जरूरी योग्यता क्या है? आवेदक के पास MBBS की डिग्री या भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थायी रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. 21 से 40 वर्ष के बीच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आवेदन की फीस एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के एमपी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा. अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 500 रुपए का भुगतान करना होगा. कैसे करें आवेदन?     सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.     "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें.     यहां जाकर एक नया अकाउंट बनाएं.     'MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023' पर क्लिक करें.     फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.     अब फीस का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.     फॉर्म सबमिट होने के बाद इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.   recent visitors 63

बांग्लादेश में जमात-ए- इस्लामी मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर को किया आग के हवाले, भीड़ ने 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों पर किया हमला

ढाका शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से बांग्लादेश में अशांति बेकाबू हो गई है। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी देश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सोमवार को भीड़ ने तोड़फोड़ की। लालमोनिरहाट सदर जिले में, भीड़ ने कल शाम तेलीपारा गांव में लालमोनिरहाट पूजा उडजापान परिषद के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की। उन्होंने जिले के पूजा उडजापान परिषद के नगरपालिका सदस्य मुहिन रॉय के स्वामित्व वाली एक कंप्यूटर दुकान में भी तोड़फोड़ और लूटपाट की। बांग्लादेश में पाकिस्तान के सरेंडर से जुड़ी मूर्तियां दंगाइयों ने तोड़ी, थरूर बोले- माफी के लायक नहीं बांग्लादेश (Bangladesh) में सियासी उठापठक और तख्तापटल के बाद देश के अलग-अलग इलाकों से तरह-तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं. एक तरफ अराजकता फैलने के बाद मुल्क में सैकड़ों मौतें हुईं, तो वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय स्मारकों को निशाना बनाया. अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय स्मारक को नुकसान पहुंचाया गया है. मुजीबनगर में स्थित 1971 शहीद मेमोरियल स्थल पर मौजूद मूर्तियों को तोड़ा गया है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस घटना पर चिंता जताई है और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से कानून और व्यवस्था बनाने की गुजारिश की है. शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "साल 1971 में मुजीबनगर में शहीद स्मारक परिसर में स्थित मूर्तियों को भारत विरोधी उपद्रवियों द्वारा नष्ट किए जाने की ऐसी तस्वीरें देखना दुखद है. यह घटना कई जगहों पर भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, मंदिरों और हिंदू घरों पर हुए अपमानजनक हमलों के बाद हुई है, जबकि ऐसी खबरें भी आई हैं कि मुस्लिम नागरिक अन्य अल्पसंख्यक घरों और पूजा स्थलों की रक्षा कर रहे हैं.' शशि थरूर ने आगे कहा कि कुछ आंदोलनकारियों का एजेंडा बिल्कुल साफ है. यह जरूरी है कि मोहम्मद यूनुस और उनकी अंतरिम सरकार सभी बांग्लादेशियों और हर धर्म के लोगों के हित में कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए. भारत इस उथल-पुथल भरे वक्त में बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है, लेकिन इस तरह की अराजकता को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता. बांग्लादेश की आजादी का प्रतीक हैं मूर्तियां कॉम्प्लेक्स में बनी मूर्तियां उस वक्त की जब 1971 की जंग के बाद पाकिस्तान ने सरेंडर किया था. इस इसमें पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी को निर्णायक हार स्वीकार करते हुए और 1971 में ईस्टर्न थिएटर में भारतीय और बांग्लादेशी सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा की मौजूदगी में ढाका में 'आत्मसमर्पण का साइन' करते हुए दिखाया गया है. इस घटना को दुनिया का सबसे बड़ा सरेंडर कहा जाता है. भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अलर्ट बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. हजारों की संख्या में लोग भारत की ओर कूच कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर अटैक कर रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश में रह रहे हिंदू भारत आने की कोशिश कर रहे हैं. लिहाजा सैकड़ों की संख्या में बांग्लादेश नागरिक और हिंदू भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर आ रहे हैं. सीमा पर भारी संख्या में BSF की तैनाती की गई है. हालांकि, लोगों को भारत में दाखिल होने से रोका जा रहा है. बांग्लादेश में हिंदुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर देश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हमलों की बाढ़ को देखते हुए, बांग्लादेश सेना ने हेल्पलाइन नंबरों की एक सूची उपलब्ध कराई है। 1. दिनाजपुर: लेफ्टिनेंट कर्नल रौशनुल इस्लाम – 01769682454 2. मैमनसिंह: कैप्टन फैसल – 01769208174 3. सिराजगंज: कैप्टन शुदिप्तो – 01769510524 4. रामपुरा: सीओ- लेफ्टिनेंट कर्नल रेहगीर अल शाहिद – 01769053150 5. रंगपुर: कैप्टन अशरफ – 0161 5332446, कैप्टन मारिज़ – 01745207469 6. किशोरगंज (भैरब): 01769202354, कैप्टन रेहान – एडजस्ट: 01769202366 7. जेसोर: कैप्टन सब्बीर – 01886-910514 8. राजबाड़ी: कैप्टन एनाम – 01795-615950 9. ढाका (जत्राबारी): कैप्टन हेमल – 01766162077 10. उत्तरा, एयरपोर्ट, डायबारी: सीओ – 01769024280, एडजस्ट – 01769024284, कैप्टन सज्जाद (परवेज) – 01769510457 11. कॉक्स बाजार: कैप्टन मुजतहिद – 01769119988 12. ठाकुरगांव: लेफ्टिनेंट फैज़ – 01769510866, कैप्टन मोहताशिम – 01769009855 13. मीरपुर क्षेत्र: कैप्टन महमूद – 01833585736, 01769024256, एडजंट – 01769024254 ढाका: 1. कैप्टन सैकत – 017 6951 0515 (मोहम्मदपुर) 2. कैप्टन रिदनान सालेह – +880 16 4196 8237 (मोहम्मदपुर) 3. कैप्टन आशिक – +880 17 3899 8458 (सेगुनबागीचा) 4. कैप्टन अबरार – + 880 17 4156 9832 (उत्तरा) 5. कैप्टन अताहर इश्तियाक – +880 17 6951 1144 (मीरपुर) 6. कैप्टन जर्राफ – 01708375371 (स्टेडियम, पोल्टन) 7. कैप्टन नसीफ – +880 17 6951 0803 (बारीधारा) 8. लेफ्टिनेंट इमरुल 81 – +880 17 0526 0019 (अग्रगांव) 9. एडजस्ट 21 इंजीनियरिंग बटालियन – 01769013094 (गुलशन/बनानी) 10. कैप्टन शिहाब – 017 6604 7323 (मोतीझील, बांग्लादेश बैंक केपीआई)   recent visitors 95

छत्तीसगढ़िया घुमक्कड़ समूह का प्रथम सम्मेलन बिलासपुर मे संपन्न हुआ

बिलासपुर आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारे सभी संयोजक सत्येंद्र सर, कामले सर,सत्यपाल रात्रे सर एवं मनोज मिश्रा का कार्यक्रम पर लोगों ने बहुत बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि इतना अच्छा आयोजन रहा है साथी इस कार्यक्रम के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिला सभी साथियों से जिसमे पटेल जी का अनुभव को जानने मौका मिला गौरव जी का अनुभव से अवगत हुए और सभी साथियों ने बहुत ही शानदार सोच को प्रस्तुत किया जिससे घूमने की जिज्ञासा और बढ़ गया और हमारे युवा साथियों ने जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वो बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा जिससे पता चलता है की हमारे छत्तीसगढ की संस्कृति से बच्चों का लगाव है और वरिष्ठ साथियों का ज्ञान और अनुभव बहुत अच्छा लगा आगे भी yese ही साथ जुड़े रहे और हम सब का  मार्गदर्शन करते रहे recent visitors 98